लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Uttarakhand Weather: मौसम ने ली करवट, प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में झमाझम बारिश, जानें कबसे चढ़ेगा पारा – Dehradun Weather News Update Rain In Different Parts Of The State Including Doon Uttarakhand News In Hindi

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

मौसम ने करवट ली और प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में झमाझम बारिश हुई। इसी के साथ कुछ दिन से बढ़ती गर्मी से लोगों को राहत मिली। लेकिन इस सप्ताह गर्मी मैदानी इलाकों में अपने तेवर दिखा सकती है। मौसम वैज्ञानिकों ने तापमान में बढ़ोतरी का अनुमान लगाया है।

मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार एक-दो दिन में सामान्य तापमान में एक से तीन डिग्री तक की बढ़ोतरी हो सकती है। इसके बाद दो-तीन दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री तक अधिक रहने की संभावना है।

पर्वतीय जिलों के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने की संभावना

बीते दिनों प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में हुई बारिश, बर्फबारी और ओलावृष्टि का असर बीते तीन दिनों से मैदानी इलाकों के तापमान में देखने को मिल रहा है। देहरादून में दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री नीचे दर्ज किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें…Uttarakhand: तीसरा विकल्प बनने में जुटा उक्रांद, सक्रियता राष्ट्रीय पार्टियों के वोट बैंक में लगा सकती है सेंध

पर्वतीय इलाकों में यह अंतर और अधिक देखने को मिला। सोमवार को भी पर्वतीय जिलों के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने की संभावना है। 4500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने का अनुमान है। इसके अलावा प्रदेश के कई हिस्सों में 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफान चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment