
Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में घर पर पूजा-पाठ करने को काफी शुभ बताया गया है. जब आप पूजा-पाठ करते हैं तो घर में पॉजिटिव एनर्जी बढ़ती है और मन भी शांत और सुकून से भरा हो जाता है. लेकिन कई बार लाख पूजा-पाठ करने के बाद भी आपकी यह शिकायत रहती है कि आपको शांति नहीं मिल रही है और साथ ही छोटी-छोटी बातों पर स्ट्रेस भी बना रहता है. अगर आपके साथ भी ऐसा ही हो रहा है तो आज की यह आर्टिकल आपकी मदद इसके पीछे के कारणों को समझने में कर सकती है. आज इस आर्टिकल में हम आपको इन्हीं कारणों के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं. जब आप इन बातों पर ध्यान देना शुरू कर देते हैं तो आपके घर का माहौल काफी हद तक बेहतर हो जाता है.
पूजा स्थान का गलत दिशा में होना
हमारे वास्तु शास्त्र में पूजा घर किस दिशा में बना हुआ है इसे काफी महत्वपूर्ण माना गया है. अगर पूजा स्थान गलत दिशा में बना हो तो इसका सीधा असर घर की एनर्जी पर पड़ता है. आपको पूजा घर को हमेशा उत्तर-पूर्व दिशा में बनवाना चाहिए क्योंकि इसे ही सबसे ज्यादा शुभ माना जाता है. आपको कभी भी पूजा घर को स्टोर रूम, सीढ़ियों के नीचे या फिर बेडरूम में नहीं बनवाना चाहिए. अगर आप ऐसा करते हैं तो आपके मन की शांति पर काफी बुरा असर पड़ सकता है.
यह भी पढ़ें: क्या आप भी पुराने या फटे कपड़ों से घर में लगाते हैं पोछा? जानें वास्तु शास्त्र के अनुसार इसका आपके जीवन पर प्रभाव
पूजा स्थान के आसपास गंदगी होना
आप जिस जगह पर भगवान को स्थापित कर रहे हैं, उस जगह की साफ-सफाई का आपको खास रखना चाहिए. अगर आपके पूजा घर के आसपास धूल, गंदगी और बिखरी हुई चीजें हैं, तो देखते ही देखते घर की पॉजिटिव खत्म होने लग जाएगी. जब आप पूजा कर रहे हों तो आपका मन भी पूरी तरह से शांत और साफ होना चाहिए.
टूटी या खंडित मूर्तियां रखना
कुछ लोग अपने घर की मंदिर में काफी पुरानी और टूटी हुई मूर्तियों को रख देते हैं. अगर आप ऐसा करते हैं तो इसका असर आपके घर का माहौल निगेटिव हो जाता है. अगर आपके पूजा घर में कोई ऐसी मूर्ति या तस्वीर है, तो उसे पूरे सम्मानपूर्वक तरीके से वहां से हटाकर किसी पवित्र नदी में इन्हें विसर्जित कर दें.
यह भी पढ़ें: क्या आपको भी रात भर रहती है टेंशन और बेचैनी? आराम पाने के लिए सोने से पहले जरूर कर लें ये 5 काम
पूजा करते समय मन का अशांत होना
आपको पूजा करते समय कभी भी अपने मन को अशांत नहीं होने देना चाहिए. अगर पूजा करते समय आपका मन अशांत होगा, उसमें गुस्सा भरा हुआ होगा, चिंता होगी, जलन या फिर स्ट्रेस होगा, तो आपको कभी भी पूजा का पूरा फल नहीं मिलेगा. पूजा आपको हमेशा श्रद्धा और पूरी एकाग्रता से करनी चाहिए.
पूजा सामग्री का सही इस्तेमाल न करना
कई बार ऐसा भी होता है कि लोग पुराने फूलों, बासी प्रसाद और जली हुई अगरबत्तियों को लंबे समय तक मंदिर में ही पड़े रहने देते हैं. आपका ऐसा करना कभी भी सही साबित नहीं हो सकता है. जब आप पूजा कर लें तो सभी सामग्रियों को समय से हटा दें और मंदिर को भी व्यवस्थित करके रखना चाहिए.
यह भी पढ़ें: घर में इन चीजों को गलत दिशा में रखने से आपको हो सकता है आर्थिक नुकसान, पैसा नहीं टिकता तो अभी जान लें
The post घर में रोज पूजा के बाद भी नहीं मिल रही शांति? जानें कौन सी गलती बन रही वजह appeared first on Prabhat Khabar.

