लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Aaj Ka Shabd Vihval Harivansh Rai Bachchan Ki Kavita Tu Kaise Rachna Karta Hai – Amar Ujala Kavya – आज का शब्द:विह्वल और हरिवंशराय बच्चन की कविता

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

                
                                                         
                            'हिंदी हैं हम' शब्द शृंखला में आज का शब्द है- विह्वल, जिसका अर्थ है- व्याकुल, विकल, बेचैन, अधीर। प्रस्तुत है हरिवंशराय बच्चन की कविता- तू कैसे रचना करता है 
                                                                 
                            

(1)
तू कैसे रचना करता है?
तू कैसी रचना करता है?

अपने आँसू की बूँदों में--

अविरल आँसू की बूँदों में,
विह्वल आँसू की बूँदों में,
कोमल आँसू की बूँदों में,
निर्बल आँसू की बूँदों में--

लेखनी डुबाकर बारबार,
लिख छोटे-छोटे गीतों को
गाता है अपना गला फाड़,
करता इनका जग में प्रचार।

(2)
इनको ले बैठ अकेले में
तुझ-से बहुतेरे दुखी-दीन
खुद पढ़ते हैं, खुद सुनते हैं,
तुझसे हमदर्दी दिखलाते,
अपनी पीड़ा को दुलराते,
कहते हैं, ’जीवन है मलीन,
यदि बचने का कोई उपाय
तो वह केवल है एक मरण।’

(3)
तू ऐसे अपनी रचना कर,
तू ऐसी अपनी रचना कर,

जग के आँसू के सागर में--
जिसमें विक्षोभ छलकता है,
जिसमें विद्रोह बलकता है,
जय का विश्वास ललकता है,
नवयुग का प्रात झलकता है--

तू अपना पूरा कलम डुबा,
लिख जीवन की ऐसी कविता,
गा जीवन का ऐसा गायन,
गाए संग में जग का कण-कण।

आगे पढ़ें

एक घंटा पहले

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Up:बयानों में एक शब्द की हेरफेर नहीं कर सकेगी पुलिस, डीजीपी ने जारी किए निर्देश; पासपोर्ट सत्यापन पर भी आदेश – Up: Police Will Not Be Able To Manipulate Even A Single Word In Statements, Dgp Issued Instructions

Explainer:धड़ल्ले से बिक रहा बिना दूध वाला पनीर, इस पर प्रतिबंध क्यों नहीं, महज पांच राज्यों में सख्ती क्यों? – Analog Paneer Ban Up Mp Maharashtra Chhattisgarh Gujarat Real Vs Fake Paneer Difference Explainer

Jharkhand:छात्र आंदोलन पर राहुल गांधी का Cm हेमंत को पत्र, बोले- युवा देश का भविष्य, उनकी मांगें जायज – Rahul Gandhi Letter Hemant Soren Jharkhand Student Protest Jpsc Jssc Recruitment Exam Irregularities

हिमंत का कांग्रेस पर हमला:सोनिया-राहुल पर लगाया माहौल खराब करने का आरोप, चिदंबरम को बताया ‘पक्का नक्सली’ – Cm Himanta Attacks Congress Accuses Sonia And Rahul Vitiating Atmosphere Calls Chidambaram Hardcore Naxalite

Air India Pilot Test:400 पायलटों की जांच पूरी, दो के नतीजे सामान्य से अलग; क्या है पूरा मामला? – Air India Pilot Testing Non Negative Results 300 400 Pilots Tested August 13

Raksha Bandhan 2026:28 अगस्त को रक्षाबंधन और चंद्र ग्रहण का संयोग, जानें कब लगेगा सूतक और किस समय बांधे राखी – Chandra Grahan On Rakshabandhan 2026 Time Sutak Kaal Bhadra Know Rakhi Shubh Muhurat

Leave a Comment