लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

शुभेंदु के Pa की हत्या पर सियायत:’सुनाई दीं चीखें और फिर गोलियों की आवाज’, Bjp Mla ने बताई अंतिम कॉल की कहानी – Bjp Mla Shankar Ghosh Claims He Heard Gunshots During Final Call With Suvendu Pa Before Murder In Bengal

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के मध्यमग्राम इलाके में भाजपा नेता चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या से राजनीतिक हलचल मच गई है। इस घटना को लेकर भाजपा विधायक शंकर घोष ने चौंकाने वाला दावा किया है कि उन्होंने रथ से फोन पर बात करते समय पहले कराहने की आवाज सुनी और फिर गोली चलने की आवाज भी सुनी।

शंकर घोष ने बताया कि वह बुधवार रात करीब 10 बजे उल्टाडांगा से लौटते समय रथ से फोन पर बात कर रहे थे। बातचीत के दौरान वे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दौरे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संभावित कार्यक्रम को लेकर चर्चा कर रहे थे।

विधायक के अनुसार, अचानक बातचीत के दौरान रथ की आवाज बदल गई और फोन पर पहले दर्द भरी कराह सुनाई दी, उसके बाद गोली चलने जैसी आवाज आई और फिर कॉल कट हो गई। इसके बाद उन्होंने कई बार रथ को कॉल किया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। कुछ देर बाद एक अनजान व्यक्ति ने फोन उठाकर बताया कि चंद्रनाथ रथ को गोली मार दी गई है।

ये भी पढ़ें:- ‘मेरे PA की हत्या इसलिए हुई क्योंकि मैंने ममता को हराया’, : शुभेंदु ने पीए की हत्या को बताया ‘सोची-समझी साजिश’

अस्पताल पहुंचे शंकर घोष

घटना की जानकारी मिलने के बाद शंकर घोष तुरंत उस निजी अस्पताल पहुंचे जहां रथ को ले जाया गया था। उन्होंने कहा कि रथ भाजपा के वरिष्ठ नेताओं और विशेष रूप से शुभेंदु अधिकारी के बेहद करीबी सहयोगी थे। पुलिस के अनुसार, चंद्रनाथ रथ को बुधवार रात करीब 10:30 बजे मध्यमग्राम के डोलतला इलाके में बाइक सवार हमलावरों ने रोका। इसके बाद उनकी गाड़ी को घेरकर गोली मार दी गई और हमलावर मौके से फरार हो गए।

हमले को बताया सुनियोजित

भाजपा ने इस हत्या को सुनियोजित हमला बताया है। पार्टी का कहना है कि यह घटना राजनीतिक हिंसा का हिस्सा हो सकती है, जिसकी गहराई से जांच होनी चाहिए। इस घटना के बाद पश्चिम बंगाल में राजनीतिक तनाव बढ़ गया है। विपक्षी दलों ने कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं, जबकि पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।

अन्य वीडियो:-

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

अमेरिका में फिर गोलीबारी:साउथ कैरोलिना के पार्क में फायरिंग; एक पुलिस अधिकारी की मौत, दूसरा घायल – Us Shooting In South Karolina Park Policeman Died Another Injured

मणिपुर में फिर हिंसा:नोनी में उग्रवादी गुटों के बीच गोलीबारी, एक की मौत और छह घायल; थौबल में ग्रेनेड धमाका – Manipur Violence: Several Militant Killed In Factional Gunfight In Noney, Grenade Blast At Thoubal Oil Pump

हिमाचल प्रदेश:कालका-शिमला रेललाइन पर मंडराया बड़ा खतरा, कोटी-गुम्मन के बीच मिट्टी बही; सभी 10 ट्रेनें रद्द – Kalka Shimla Railway Track Koti Gumman Bridge Train Cancelled

पीएम मोदी के नाम का शिलापट गायब:गाजियाबाद के संस्थान में पांच घंटे तलाश, प्रबंधक के कमरे में मिला; उठे सवाल – Plaque Bearing Pm Modi Name Gone Missing From Nium In Ghaziabad Found In Manager Room After Five-hour Search

प. एशिया संघर्ष:अमेरिका से शांति समझौते पर पेजेशकियन का बड़ा बयान, बोले- नहीं चाहते युद्ध, लेकिन झुकेंगे नहीं – Iran-us-peace-deal-masoud-pezeshkian-middle-east-stability-war

पंजाब में ताबड़तोड़ फायरिंग:ममदोट में गैंगस्टर गुरप्रीत के साथी की कार पर बरसीं गोलियां, गैंगवार की आशंका – One Injured In Shooting Targeting Associate Of Gangster Gurpreet Sekhon In Mamdot In Ferozepur

Leave a Comment