लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

संजय मांजरेकर ने दिखाया 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को आईना, बताई क्या है सबसे बड़ी कमजोरी

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

वैभव सूर्यवंशी को जब राजस्थान रॉयल्स ने पिछले सीजन के लिए खरीदा था, तब उनकी उम्र सिर्फ 13 साल थी. 14 साल की उम्र में उन्होंने IPL डेब्यू किया और पहले ही सीजन में 35 गेंदों में शतक जड़कर इतिहास रचा. इससे पहले वह अपनी उम्र को लेकर ही सुर्खियों में रहते थे, लेकिन बहुत कम समय में उन्होंने अपनी पहचान एक विस्फोटक बल्लेबाज के रूप में बना ली है और उनके सामने अच्छे-अच्छे गेंदबाज गेंदबाजी करने से घबराते हैं. वैभव पहली गेंद से अटैकिंग खेलते हैं, उन्होंने जसप्रीत बुमराह की भी पहली गेंद पर छक्का जड़ा था. हालांकि संजय मांजरेकर ने उनकी एक बड़ी कमजोरी के बारे में बात करते हुए कहा कि अगर सिर्फ टी20 खेलना है, पैसा कमाना है तो ठीक है लेकिन आप चाहते हैं कि आलोचक आपको इज्जत दें तो आपको गेंद की लाइन में आकर खेलना होगा.

वैभव सूर्यवंशी को लेकर कहा जा रहा है कि IPL 2026 खत्म होने के बाद आयरलैंड दौरे पर वैभव सूर्यवंशी को नेशनल टीम में चुना जा सकता है. अगर वह खेले तो भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन जाएंगे, अभी ये रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम है. संजय मांजरेकर का भी मानना है कि वैभव इंटरनेशनल क्रिकेट में खेलने के लिए तैयार हैं, लेकिन अभी सिर्फ टी20 फॉर्मेट के लिए. हालांकि उन्होंने कहा कि वैभव को अभी कुछ क्षेत्रों पर काम करने की जरुरत है. 

मांजरेकर मानते हैं कि वैभव सूर्यवंशी ने जो प्रदर्शन किया है वो टीम इंडिया में जगह पाने की दावेदारी के लिए पर्याप्त है. उन्होंने स्पोर्टस्टार से बात करते हुए कहा कि IPL और SMAT में उनके प्रदर्शन को देखें तो वह तैयार नजर आते हैं. हालांकि उन्होंने ये भी माना कि शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल जैसे ओपनर्स की मौजूदगी में उनके लिए टीम में जगह बनाना आसान नहीं होगा. पूर्व क्रिकेटर मानते हैं कि अगर वैभव को लंबे फॉर्मेट में खेलना है तो उन्हें अपनी तकनीक में कुछ बदलाव करना होगा.

यह भी पढ़ें- IPL 2026 के बीच बहुत बड़े स्कैम का खुलासा, हैदराबाद और कोलकाता के मैच से जुड़ा है मामला

वैभव सूर्यवंशी को गेंद की लाइन में आकर खेलना होगा

संजय मांजरेकर मानते हैं कि टी20 के सफल बल्लेबाजों की तरह ही वैभव सूर्यवंशी भी गेंद की लाइन से दूर जाकर शॉट खेलते हैं. हालांकि टेस्ट में सलाह दी जाती है कि गेंद के करीब आकर खेला जाए. पूर्व क्रिकेटर ने कहा कि साउथ अफ्रीका या ऑस्ट्रेलिया में आप गेंद से दूर जाकर खेलोगे तो अधिक रन नहीं बना पाओगे. टी20 बल्लेबाजी ठीक है अगर आप अपने बच्चे को अमीर बनाना चाहते हो, लेकिन चाहते हो कि आलोचक आपको इज्जत दें तो गेंद की लाइन में आकर खेलना सीखना होगा.

यह भी पढ़ें- CSK से हार के बाद छलका अक्षर पटेल का दर्द, संजू सैमसन का उदाहरण देते हुए कही ये बात

वैभव सूर्यवंशी ने IPL 2026 में भी एक तूफानी शतक जड़ा है. उन्होंने SRH के खिलाफ 103 रन बनाए थे. वह जारी सीजन में खेली 10 पारियों में 404 रन बना चुके हैं, जिसमे एक शतक और 2 अर्धशतक शामिल है. IPL में वह 17 मैचों में 61 छक्के जड़ चुके हैं, जो उनके द्वारा लगाए चौकों (53) से भी ज्यादा है.

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment