लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

आज दिल्ली के खिलाफ होगी एमएस धोनी की वापसी? हैरान कर देगा CSK कोच का जवाब

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

Will MS Dhoni Play Today Against DC: आज (05 मई) आईपीएल 2026 का 48वां मैच दिल्ली कैपिटल्स (DC) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा. मुकाबले की शुरुआत शाम 7:30 बजे से होगी. मैच से पहले फैंस के मन में एक ही सवाल उठ रहा है क्या सीएसके के दिग्गज एमएस धोनी आज का मैच खेलेंगे? यहां आपको इस सवाल का बिल्कुल सीधा जवाब मिलेगा. 

चेन्नई ने सीजन में 9 लीग मैच खेल लिए हैं. दिल्ली के खिलाफ टीम 10वें मैच के लिए मैदान पर उतरेगी. धोनी को अब भी सीजन का पहला मैच खेलना बाकी है. फैंस धोनी की वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. गौर करने वाली बात यह है कि माही नेट्स में अभ्यास करते हुए नजर आ रहे हैं, जिससे फैंस को उम्मीद मिल रही है. 

क्या आज दिल्ली के खिलाफ खेलेंगे एमएस धोनी?

चेन्नई के बॉलिंग कोच एरिक सिमंस ने धोनी की वापसी पर ताजा अपडेट शेयर किया. मैच से एक दिन पहले सिमंस ने कहा, “धोनी पर अपडेट देना मेरी समझ से परे है. वह हमारे साथ (दिल्ली में) नहीं हैं. जब वह तैयार होंगे तब तैयार होंगे और वह जानते हैं कि वह खेलने के लिए कब तैयार हैं.”

धोनी का टीम के साथ दिल्ली नहीं आने का साफ मतलब है कि आज वह दिल्ली के खिलाफ मुकाबले में चेन्नई की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं बनेंगे. फैंस को धोनी का वापसी के लिए अभी और इंतजार करना पड़ेगा. 

एमएस धोनी की इंजरी 

माही काफ इंजरी से जूझ रहे हैं. फ्रेंचाइजी ने 28 मार्च यानी सीजन के शुरुआत के दिन एक अपडेट शेयर करते हुए बताया था कि वह 2 हफ्तों तक बाहर रह सकते हैं. अब तो एक महीने से भी ज्यादा का वक्त गुजर चुका है, लेकिन धोनी की वापसी नहीं हुई. चेन्नई ने आधिकारिक तौर पर धोनी को लेकर कोई दूसरा अपडेट भी नहीं दिया है. अब देखना दिलचस्प होगा कि उनकी वापसी कब होती है. 

 

यह भी पढ़ें: DC vs CSK Playing 11: लुंगी एनगिडी 100 प्रतिशत फिट, क्या चेन्नई में भी होगा कोई बदलाव; जानिए DC और CSK की संभावित XII

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment