लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

‘नंबर और राय बदलते रहते हैं…’, फिल्मों की सक्सेस के लिए बॉक्स ऑफिस जरूरी? अदा शर्मा ने दिया जवाब

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


साउथ से लेकर बॉलीवुड तक में एक्टिंग का लोहा मनवाने वाली एक्ट्रेस अदा शर्मा किसी ना किसी वजह से चर्चा में रहती हैं. उन्हें ‘द केरल स्टोरी’ और ‘1920’ जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है. रजनीश दुग्गल के साथ करियर की शुरुआत करने वाली एक्ट्रेस ने अब फिल्मों की सफलता को लेकर बात की है और बताया कि फिल्म की सक्सेस क्रिटिक्स की तारीफ और बॉक्स ऑफिस तक ही सीमित नहीं है.

फिल्मों की सफलता को कैसे देखती हैं अदा शर्मा?

अदा शर्मा ने आईएएनएस से बात की और इस दौरान उनसे जब पूछा गया कि इस समय वह सफलता को कैसे देखती हैं? तो उन्होंने जवाब में कहा, ‘बॉक्स ऑफिस उनके लिए एक ऐसे दोस्त की तरह है जो जोर से बोलता है और कहता है कि ‘द केरल स्टोरी’ ने 375 करोड़ कमाए और यह महिला प्रधान फिल्म की सबसे बड़ी कमाई वाली फिल्म बन गई है.’ अदा आगे कहती हैं, ‘जब ऐसा होता है तो वह बहुत आभार महसूस करती हैं.’ लेकिन उनके मुताबिक क्रिटिक्स की समीक्षा एक समझदार दोस्त की तरह होती है जो कम बोलता है लेकिन जब तारीफ करता है तो वह बहुत खास लगती है.

यह भी पढे़: ‘नया बॉयफ्रेंड ढूंढ लिया?’ 52 साल की मलाइका अरोड़ा को मिस्ट्री मैन का हाथ थामे देख बोले लोग, वीडियो वायरल

नंबर और राय बदलते रहते हैं…

अदा शर्मा ने फिल्मों के बॉक्स ऑफिस आंकड़े को लेकर कहा, ‘उनके लिए नंबर और राय बदलते रहते हैं, लेकिन जो चीज सबसे ज्यादा मायने रखती हैं वह यह है कि दर्शक उनके किरदारों, उनके सीन और डायलॉग को कितना याद रखते हैं.’ अदा शर्मा ने बताया कि आज भी बहुत से लोग उनसे मिलकर कहते हैं, ‘1920 ने उन्हें कितना डराया, ‘सनफ्लावर’ ने उन्हें कितना हंसाया और ‘द केरल स्टोरी’ ने उन्हें कितना भावुक किया.’ उनके लिए यही सबसे बड़ी सफलता है कि उनका काम लोगों के दिलों में लंबे समय तक याद रहता है. 

अदा शर्मा का वर्कफ्रंट

वर्कफ्रंट की बात करें तो अदा शर्मा जल्द ही फिल्म ‘गवर्नर द साइलेंट सेवियर’ में नजर आएंगी जिसमें वह ‘मनोज बाजपेयी’ के साथ काम कर रही हैं. खबरों के मुताबिक, यह फिल्म एस वेंकटरमणन के जीवन से प्रेरित बताई जा रही है, जिन्होंने 1991 के आर्थिक संकट के दौरान आरबीआई गवर्नर के रूप में देश की अर्थव्यवस्था में अहम भूमिका निभाई थी. हालांकि मेकर्स ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है.

इससे पहले अदा शर्मा को विक्रम भट्ट की फिल्म ‘तुमको मेरी कसम’ में देखा गया था, जो इंदिरा आईवीएफ के संस्थापक डॉ अजय मुर्डिया के जीवन से प्रेरित बताई जाती है. इस फिल्म में अनुपम खेर, इश्वाक सिंह और ईशा देओल भी अहम किरदार में नजर आए थे.

यह भी पढे़: ‘मुझे नहीं पता फादर का मतलब…’, रेखा को कभी नहीं मिला पिता का प्यार, ऐसे थे जैमिनी गणेशन संग रिश्ते



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

कौन हैं जेसन संजय? थलापति विजय के बेटे ने क्यों हटाया पिता का सरनेम, जानें एक्टर के अफेयर और तलाक की पूरी कहानी

‘लोकतंत्र की जीत’, पश्चिम बंगाल में बीजेपी की ऐतिहासिक बढ़त से खुश हुईं हेमा मालिनी, मनोज मुंतशिर ने कहा ये

मेट गाला में क्यों पहनते हैं अजीबोगरीब कपड़े, करोड़ों में होता है फैशन की सबसे बड़ी एक रात का टिकट

Bhooth Bangla BO Collection: ‘भूत बंगला’ ने ‘थामा’ को चटाई धूल, बनी टॉप-5 हाईएस्ट ग्रॉसर हॉरर-कॉमेडी फिल्म!

‘टॉक्सिक’ में यश संग इंटीमेट सीन मामले पर कियारा आडवाणी ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ‘बिल्कुल बकवास’

मीम क्रिएटर्स को कमाल का स्टोरी टेलर मानते हैं दिव्येंदु शर्मा, जानिए ‘ग्लोरी’ को लेकर क्या बोले एक्टर?

Leave a Comment