लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

नीरज को निगल गई मौत की तार:काम का पहला दिन बना आखिरी, परिवार का हाल जान विधायक भी इंसाफ के लिए सड़क पर बैठीं – Man Dies After Contact With High-tension Line Traffic Jam At Jewar Lasts Five Hours

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

यूपी के बुलंदशहर स्थित खुर्जा थाना क्षेत्र के परौरी गांव में रविवार सुबह पड़ोस के मकान में मजदूरी करते वक्त युवक हाइटेंशन लाइन की चपेट में आ गया, जिसमें युवक की मौत हो गई। घटना के विरोध में ऊर्जा निगम के खिलाफ ग्रामीणों ने खुर्जा-जेवर पर जाम लगा दिया। एसडीएम व सीओ के पहुंचने के बाद भी ग्रामीणों ने जाम नहीं खोला। वहीं विधायक मीनाक्षी सिंह भी ग्रामीणों संग धरने पर बैठ गईं। सवा पांच घंटे बाद नोएडा अधीक्षण अभियंता के आश्वासन के बाद खोला गया।  

 




man dies after contact with high-tension line traffic jam at Jewar lasts five hours

नीरज कुमार
– फोटो : अमर उजाला


मजदूरी करने गया था नीरज

परौरी गांव निवासी शिव कुमार ने बताया कि उनका चचेरा भाई नीरज बघेल (21) पुत्र किशोरी खेती करता था। उनके दूसरे चचेरे भाई नीरज पुत्र प्रकाश के यहां दूसरी मंजिल पर गाटर व पटिया डालने का काम चल रहा था। ऐसे में नीरज पुत्र किशोरी वहां पर मजदूरी करने चला गया था। रविवार सुबह करीब दस बजे काम करते वक्त जैसे ही नीरज ने लोहे का एंगल ऊपर उठाया तो वह घर के ऊपर से गुजर रही 11 हजार केवी क्षमता की हाइटेंशन लाइन के संपर्क में आ गया। 


man dies after contact with high-tension line traffic jam at Jewar lasts five hours

विलाप करते नीरज के परिजन
– फोटो : अमर उजाला


गांव वालों ने लगाया ऊर्जा निगम पर लापरवाही का आरोप

इसी के साथ करंट का तेज झटका लगा और नीरज वहीं गिर गया। वहां मौजूद अन्य मजदूरों ने नीरज को होश में लाने का प्रयास किया और इसके बाद नजदीकी अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने नीरज को मृत घोषित कर दिया। यह सुनकर परिजन बिलख उठे। इसके बाद परिजन गांव के बाहर ही खुर्जा-जेवर मार्ग पर आ गए और अन्य ग्रामीण भी इकट्ठा हो गए। जहां उन्होंने ऊर्जा निगम पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया और जाम लगा दिया।  


man dies after contact with high-tension line traffic jam at Jewar lasts five hours

विलाप करते नीरज के परिजन
– फोटो : अमर उजाला


कई बार शिकायत की पर नहीं हटाई गई लाइन

शिव कुमार का कहना है कि कई बार ग्रामीणों की ओर से शिकायत की गई थी कि हाइटेंशन लाइन को हटाया जाए, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो सकी। ऐसे में ग्रामीणों की मांग थी कि खुले में लगी हाइटेंशन लाइन को ढका जाए, साथ ही उनकी ऊंचाई बढ़ाई जाए, आवासीय क्षेत्र से दूर किया जाए व आवासीय क्षेत्र में केवल कनेक्शन केबल लगाए जाएं आदि।  


man dies after contact with high-tension line traffic jam at Jewar lasts five hours

ग्रामीणों ने लगाया जाम
– फोटो : अमर उजाला


विधायक के समझाने पर हुआ पोस्टमार्टम

जाम लगाने की सूचना पर एसडीएम खुर्जा सत्येंद्र सिंह, सीओ खुर्जा शोभित कुमार अत्री और चार थानों का पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। काफी समझाने के बावजूद परिजन अपनी मांग पर अड़े रहे। दोपहर तीन बजे करीब विधायक मीनाक्षी सिंह भी अपने कार्यकर्ताओं संग मौके पर पहुंची और पीड़ित परिवार का ढांढस बांधा। उनके समझाने के बाद परिजनों ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 


Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Ind Vs Sl Day 2:बारिश से प्रभावित दिन में भारत के सात विकेट गिरे, पडिक्कल दोहरे शतक से चूके; जुरेल का पचासा – Ind Vs Sl Day 2: Sri Lanka Vs India, 1st Test At Galle, Sl Vs Ind, Aug 15 2026 Highlights

वंदे मातरम विवाद:सोनिया गांधी के बचाव में उतरीं Tmc और डीएमके; माकपा ने पूछा- कांग्रेस का रुख क्या? – Sonia Gandhi Vande Mataram Row Congress Tmc Dmk Defend Cpim Clarity

पंजाब में आतंकी हमला नाकाम:अमृतसर में Ied बरामद, इन ठिकानों को उड़ाने की थी प्लानिंग; डेटोनेटर-टाइमर भी मिला – Terror Attack On Police Establishment In Amritsar Fail 690 Grams Of Ied Recovered

Rahul Gandhi:छात्र आंदोलन पर राहुल बोले- मोदी के हिंसक शासन के सामने खड़े होकर जवाबदेही मांगना काबिल-ए-तारीफ – Rahul Gandhi On Student Movement, Says Young People Stood Up To Establishment And Demanded Accountability

सुखबीर बादल पर हमले की Nia जांच की मांग:हरसिमरत ने गृह मंत्री को लिखा पत्र, पंजाब पुलिस पर क्यों उठे सवाल? – Sukhbir Singh Badal Attack Harsimrat Kaur Badal Nia Probe Demand

‘बदनाम किया गया, झूठे आरोप लगाए गए’:आशीष बनर्जी की मौत पर पूर्व Cm ममता का छलका दर्द, शुभेंदु सरकार को घेरा – Mamata Banerjee Condoles Tmc Leader Asish Banerjee Death Falsely Accused Mental Pressure

Leave a Comment