
मनीषा कोइराला बॉलीवुड की उन एक्ट्रेसेस में से हैं, जिन्होंने अपनी शानदार एक्टिंग से दर्शकों के दिल में खास जगह बनाई है. 56 साल की उम्र में भी एक्ट्रेस अपनी जिंदगी को अपने तरीके से जी रही हैं और सिंगल हैं. एक्ट्रेस 16 अगस्त को अपना बर्थडे सेलिब्रेट करने वाली हैं, ऐसे में आइए जानते हैं कि मनीषा कोइराला इन दिनों क्या कर रही हैं.
मनीषा कोइराला का एक्टिंग करियर
मनीषा ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत नेपाली फिल्म ‘फेरी भेटौला’ (1989) से की थी. फिर साल 1991 में उन्होंने हिंदी फिल्म ‘सौदागर’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया. इसके बाद वो ‘1942: ए लव स्टोरी’ ‘खामोशी: द म्यूजिकल’, ‘दिल से..’, ‘सनम’, गुप्त, ‘अकेले हम अकेले तुम’ और ‘बॉम्बे’ जैसी फिल्मों में भी नजर आईं.

साल 2012 में मनीषा कोइराला को गंभीर बीमारी ओवेरियन कैंसर का पता चला था, फिर इलाज के कारण उन्होंने फिल्मों से लंबा ब्रेक लिया था. कैंसर से उबरने के बाद मनीषा ने ‘डियर माया’, ‘संजू’, ‘लस्ट स्टोरीज’ और ‘हीरामंडी’ जैसी फिल्मों और वेब सीरीज के जरिए अभिनय की दुनिया में शानदार वापसी की है.
शादी के दो साल बाद हुआ तलाक
पर्संनल लाइफ की बात करें तो मनीषा कोइराला की शादी 19 जून 2010 को नेपाली बिजनेसमैन सम्राट दहल से हुई थी. लेकिन शादी के महज दो साल बाद यानी 2012 में दोनों का तलाक हो गया.
ये भी पढ़ेंः देवोलीना भट्टाचार्जी से सुरभि ज्योति तक, टीवी सेलेब्स ने दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई
सिंगल लाइफ जी रही एक्ट्रेस
अब फिलहाल एक्ट्रेस 56 साल की उम्र में सिंगल लाइफ जी रही हैं. उन्होंने दूसरी शादी नहीं की हैं.

मनीषा कोइराला को आखिरी बार संजय लीला भंसाली की सीरीज ‘हीरामंडी’ में देखा गया था, जो 1 मई 2024 को रिलीज हुई थी. इस सीरीज में उन्होंने मल्लिकाजान का बेहद दमदार किरदार निभाया था, जिसकी सोशल मीडिया पर काफी तारीफ हुई थी.
फिलहाल अभी उनके कोई अपकमिंग प्रोजेक्ट्स को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है.

मनीषा कोइराला सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं. वो अक्सर अपनी फोटोज इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं. एक्ट्रेस आज भी बला की खूबसूरत लगती हैं.
ये भी पढ़ेः टीवी के दिनों में यश ने ठुकरा दी थीं 7 फिल्में, इसी जिद ने बना दिया KGF स्टार

