लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Up:फेसबुक फ्रेंड से ब्रेकअप पर छात्र ने किया ऐसा पोस्ट, 11 मिनट में घर पहुंच गई पुलिस; बचा ली किशोर की जान – Police Saved  student From Committing Suicide

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

फेसबुक पर बनी गर्लफ्रेंड से ब्रेकअप होने से 17 वर्षीय छात्र अवसाद में आ गया। उसने सोशल मीडिया पर सुसाइड से संबंधित पोस्ट कर दिया। डीजीपी मुख्यालय को मेटा ने अलर्ट भेजा तो कमिश्नरेट की मीडिया सेल को जानकारी दी गई। सूचना पर 11 मिनट में पुलिस छात्र के घर पहुंच गई। परिजन को जानकारी नहीं थी। उन्हें पता चला तो घबरा गए। पुलिस ने छात्र की काउंसिलिंग की। समझाने के बाद छात्र मान गया। परिजन ने पुलिस का धन्यवाद दिया।

एसीपी डा. सुकन्या शर्मा ने बताया कि जैतपुर निवासी 17 वर्षीय छात्र ने इंस्टाग्राम पर एक पत्र पोस्ट किया था। इसके साथ लिखा कि आपको तकलीफ नहीं देना चाहता था अम्मी, इसलिए अपनी माैत का कारण इस पत्र में लिखता जा रहा हूं मैं, अम्मी माफ कर देना मुझे। एक वीडियो भी डाला। रविवार रात 1:49 बजे मेटा की तरफ से मीडिया सेल को ईमेल से अलर्ट भेजा गया। डीजीपी मुख्यालय से भी जानकारी दी गई। इस पर टीम सक्रिय हो गई। 

छात्र की लोकेशन पता की गई। इस पर थाना जैतपुर पुलिस 11 मिनट में छात्र के घर पहुंच गई। परिजन को जानकारी दी गई। पुलिस छात्र के कमरे में गई। वह कीटनाशक की बोतल हाथ में लिए था। उसने अपने पास मोटी रस्सी भी रखे हुए थी। पुलिसकर्मियों ने उससे दोनों चीजें ले ली। वह आत्महत्या का प्रयास नहीं कर सका। बाद में उसकी काउंसिलिंग की गई।

बीए का है छात्र

पूछताछ में पता चला कि छात्र बीए द्वितीय वर्ष का छात्र है। उसकी दोस्ती फेसबुक के माध्यम से एक युवती से हुई थी। मगर कुछ दिन बाद उससे विवाद हो गया। इससे वो तनाव में आ गया। उसके मन में आत्महत्या का विचार आया। इस पर उसने यह कदम उठाने का प्रयास किया। वह कीटनाशक पीने के बाद फांसी लगाने वाला था। इससे उसके बचने की संभावना नहीं रहती। इस पर छात्र को समझाया गया। उसने इस तरह की गलती फिर नहीं करने का आश्वासन दिया।

पुलिस ने बचाई 58 की जान

एसीपी ने बताया कि सोशल मीडिया पर इस तरह की पोस्ट डालने वालो के बारे में मेटा की ओर से अलर्ट भेजा जाता है। ईमेल और फोन के माध्यम से जानकारी दी जाती है। जनवरी 2023 से 30 अप्रैल तक 2700 की जान उत्तर प्रदेश में बचाई जा चुकी है। एक वर्ष के अंदर आगरा कमिश्नरेट में 58 लोगों को बचाया गया।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Babita Singh Reporting Film Review In Hindi Featuring Barun Sobti And Nimisha Sajayan Crime Thriller – Entertainment News: Amar Ujala

‘अटूट रहे प्यार का बंधन’:बच्चियों ने बांधी राखी तो पीएम ने दिखाया प्यार, राहुल ने शेयर की प्रियंका की फोटो – Bond Love Trust Remain Unbreakable Pm Modi Extend Greetings Nation Raksha Bandhan Home Minister Shares Message

अब टूटेगी प्याज की अकड़:कांदा एक्सप्रेस से दिल्ली पहुंचा 840 टन, 35 रुपये किलो पहुंंचेगा घर-घर – Train Carrying 840 Tonnes Of Onions From Nashik Arrives In Delhi

नेपाल में जलप्रलय:शोक में डूबे तट, लहरों के साथ आ रहे शव, यूपी के इन दो जिलों में मिलीं सात लाश; दिखी भयावहता – Nepal Flashflood Riverbanks Plunged Into Grief Bodies Washing Up With Waves Seven Corpses Found In Up

भारत बनाम श्रीलंका टेस्ट:पडिक्कल का बल्ला बोला, सुथार ने मचाया धमाल; विदेश दौरे से टीम इंडिया को क्या मिला? – Indias Big Gains In Sri Lanka: Padikkal And Suthar Impress, Bowling Still A Concern

मिलेगी राहत:453 टन प्याज लेकर नासिक से दिल्ली पहुंची कांदा एक्सप्रेस, जानिए किफायती दर पर कहां होगी बिक्री – ‘kanda Express’ With 453 Tonnes Of Onion From Nashik Reaches Delhi To Help Cool Prices

Leave a Comment