लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य

आईपीएल 2026:वैभव सूर्यवंशी ने तूफानी पारी खेलकर लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी; आरसीबी को सातवीं बार होना पड़ा मायूस – Ipl 2026: Vaibhav Suryavanshi Blitz Sparks Record Spree As Rcb Face Yet Another Setback; Rcb Vs Rr

[sm_links_style1]

आईपीएल 2026 के 16वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) को हरा दिया। 15 वर्षीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 15 गेंदों में अर्धशतक लगाया। उन्होंने अपनी ताबड़तोड़ पारी में कई बड़े रिकॉर्ड्स अपने नाम किए। इसके अलावा रवींद्र जडेजा के नाम भी एक खास रिकॉर्ड जुड़ गया है। वहीं, आरसीबी की टीम एक अनचाहे रिकॉर्ड की लिस्ट में शामिल हो गई है।


Trending Videos



आरसीबी से मिले 202 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। यशस्वी जायसवाल 13 रन बनाकर आउट हुए। हालांकि, इसके बाद वैभव सूर्यवंशी ने मोर्चा संभाला और उन्होंने सिर्फ 26 गेंदों का सामना करते हुए 78 रनों की धमाकेदार पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने आठ चौके और सात छक्के लगाए। आरआर ने 18 ओवर में चार विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

Source link

[webinsights_author_box]
[sm_links_style2]