IPL 2026 में मोहम्मद सिराज ने एक अनोखा रिकॉर्ड कायम किया है. उनके सामने पंजाब किंग्स का इतना बुरा हाल हुआ, जो इस सीजन पहले कभी नहीं हुआ. दरअसल रविवार की शाम गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स का मैच खेला गया. पंजाब पहले बल्लेबाजी करने आई तो पहले ही ओवर में प्रियांश आर्य और कूपर कोनोली आउट होकर पवेलियन लौट गए. यह आईपीएल 2026 में पहली बार है जब पंजाब ने पहले ही ओवर में 2 विकेट खो दिए हों.
पंजाब का पहली बार इतना बुरा हाल
IPL 2026 में शुरुआत से ही पंजाब किंग्स की टीम ने दबदबा बनाकर रखा है. टीम की सफलता में ओपनिंग बल्लेबाज प्रियांश आर्य और प्रभसिमरन सिंह ने बहुत बड़ा योगदान दिया है. अब तक पूरे सीजन में ऐसा कभी नहीं हुआ था जब पहले ही ओवर में पंजाब टीम के दो विकेट गिर गए हों. इस सीजन 2 रन, सबसे न्यूनतम स्कोर है जब पंजाब ने पहले दोनों विकेट गंवा दिए हों. आईपीएल 2026 में अब तक पंजाब ने इतने कम स्कोर पर पहले 2 विकेट नहीं खोए थे.
मोहम्मद सिराज का नाम उन गेंदबाजों की लिस्ट में जुड़ गया है, जिन्होंने IPL 2026 में अब तक पारी के पहले ओवर में सबसे ज्यादा विकेट लिए हों. सिराज अब तक पारी के पहले ओवर में 3 विकेट चटका चुके हैं. इस लिस्ट में उनसे आगे सिर्फ जोफ्रा आर्चर हैं, जो अब तक पारी के पहले ओवर में पांच विकेट झटक चुके हैं.
पंजाब किंग्स का पावरप्ले में सबसे कम स्कोर
गुजरात टाइटंस के खिलाफ पंजाब किंग्स ने पहले 6 ओवरों में सिर्फ 35 रन बनाए और तीन विकेट भी खो दिए. यह IPL 2026 में अब तक पंजाब टीम का पावरप्ले में सबसे कम स्कोर है. अब तक लगभग प्रत्येक मैच में कभी प्रियांश आर्य तो कभी प्रभसिमरन सिंह बल्ले से तबाही मचाते आए थे, लेकिन गुजरात के खिलाफ दोनों फ्लॉप रहे.
यह भी पढ़ें:


