लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

चीन के ड्रीम प्रोजेक्ट CPEC को बड़ा झटका, ग्वादर में चीनी कंपनी ने बंद किया काम, शहबाज शरीफ के दावों की खुली पोल

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

CPEC के सबसे अहम प्रोजेक्ट ग्वादर से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां एक चीनी कंपनी ने खराब कारोबारी माहौल और लगातार घाटे का हवाला देते हुए अपनी फैक्ट्री बंद कर दी और सभी कर्मचारियों को निकाल दिया. इस घटनाक्रम ने CPEC की जमीनी स्थिति और विदेशी निवेशकों के भरोसे पर सवाल खड़े कर दिए हैं.

ग्वादर में चीनी कंपनी का संचालन बंद

पाकिस्तान के ग्वादर फ्री ज़ोन में काम कर रही हैंगेंग ट्रेड कंपनी ने शुक्रवार को अपनी फैक्ट्री बंद करने और सभी कर्मचारियों को निकालने का ऐलान किया. द एक्सप्रेस ट्रिब्यून की रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी ने अंतरराष्ट्रीय श्रम दिवस के दिन यह फैसला लेते हुए कहा कि “गैर-व्यावसायिक कारणों” और ऑपरेशनल दिक्कतों के चलते कारोबार जारी रखना संभव नहीं रहा. कंपनी ने बताया कि वह अंतरराष्ट्रीय निर्यात मानकों को पूरा कर रही थी, लेकिन उसके शिपमेंट अटक गए, जिससे लगातार नुकसान हो रहा था. पिछले तीन महीनों से वह अधिकारियों के संपर्क में थी, लेकिन कोई समाधान नहीं निकल सका, जिसके चलते उसे यह कदम उठाना पड़ा.

ये भी पढ़ें: Petrol-Diesel Price: खतरे की बज गई घंटी! अगले 5-7 दिनों में बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम, इतनी होगी बढ़ोतरी

कर्मचारियों का बकाया चुकाकर बंद किया कारोबार

हैंगेंग ट्रेड कंपनी ने कहा कि फैक्ट्री बंद करने से पहले उसने सभी देनदारियां चुका दीं, जिसमें तीन महीने का वेतन, जुर्माना, बिजली बिल और कंटेनर डिमरेज चार्ज शामिल हैं. कंपनी ने यह भी कहा कि पाकिस्तान और चीन के रिश्ते मजबूत हैं और CPEC एक प्रमुख प्रोजेक्ट है. हालांकि, कंपनी ने साफ कहा कि कारोबार के लिए स्पष्ट और व्यावहारिक नीति वातावरण बेहद जरूरी है. साथ ही, कंपनी ने पाकिस्तान सरकार और योजना मंत्रालय का सहयोग के लिए धन्यवाद दिया, लेकिन निवेशकों को ग्वादर में निवेश से पहले जोखिमों का आकलन करने की सलाह भी दी.

CPEC और निवेशकों के भरोसे पर सवाल

यह घटनाक्रम ऐसे समय सामने आया है जब प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ इसी महीने चीन दौरे पर जाने वाले हैं, जहां बिजनेस-टू-बिजनेस निवेश फोरम आयोजित होना है. ग्वादर में कंपनी बंद होने की खबर ने विदेशी निवेशकों के भरोसे और CPEC के भविष्य को लेकर नई चिंताएं खड़ी कर दी हैं. कंपनी ने कर्मचारियों की छंटनी पर अफसोस जताते हुए कहा कि मौजूदा हालात में रोजगार बनाए रखना संभव नहीं था.

 

]
Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

‘हम पर थोपा गया है युद्ध’, ट्रंप ने ईरान का प्रस्ताव किया खारिज तो आया तेहरान का रिएक्शन, कह दी ये बड़ी बात

शांति प्रस्ताव या आखिरी दांव? ईरान ने पाकिस्तान के जरिए अमेरिका भेजा 14 सूत्रीय फॉर्मूला, ट्रंप ने क्या कहा?

‘होर्मुज से निकलने के लिए अगर किसी ने टोल दिया तो…’, ईरान संग बातचीत के बीच अमेरिका की शिपिंग कंपनियों को धमकी

किस देश का पासपोर्ट दुनिया में नंबर-1, भारत और पाकिस्तान किस पायदान पर? सामने आई 2026 की पासपोर्ट रैंकिंग, देखें लिस्ट

‘युद्ध खत्म करो, प्रतिबंध हटाओ और मुआवजा दो’, ईरान ने अमेरिका को भेजा नया प्रस्ताव, ट्रंप के सामने क्या रखीं शर्तें?

अमेरिका ने ईरानी तेल खरीद पर चीन की 5 कंपनियों के खिलाफ लगाया बैन, ड्रैगन ने पहली बार उठाया ये कदम

Leave a Comment