लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

एमएस धोनी को दी नमाज पढ़ने की सलाह, तभी चेन्नई से निकाले गए समीर रिजवी? जानें वायरल दावे का सच

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

Sameer Rizvi Advised MS Dhoni to Pray Namaz: आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की तरफ से डेब्यू करने वाले उत्तर प्रदेश के युवा बल्लेबाज समीर रिजवी (Sameer Rizvi) को लेकर एक दावा तेजी से वायरल हो रहा है कि उन्होंने सीएसके के पूर्व कप्तान एमएस धोनी को नमाज पढ़ने की सलाह दी, जिसके बाद उन्हें अगले ही सीजन चेन्नई से बाहर निकाल दिया गया. तो आइए जानते हैं कि इस दावे की असल हकीकत क्या है. 

एक्स पर कई पोस्ट सामने आए. एक पोस्ट में लिखा गया, “समीर रिजवी से मिलिए. यह उत्तर प्रदेश का क्रिकेटर है. यूपी टी20 लीग में कानपुर सुपरस्टार के लिए खेलता है. चेन्नई ने उन्हें आईपीएल में लिया. पिछले सीजन धोनी घुटने की इंजरी से परेशान थे. समीर ने धोनी को बताया कि घुटने की चोट से जल्दी रिकवर होने के लिए उन्हें नमाज पढ़नी चाहिए.” आगे लिखा गया, “धोनी ने उन्हें अगले मैच और पूरे सीजन के लिए टीम से बाहर कर दिया. उन्होंने उन्हें सीएसके से भी निकाल दिया.”

इसी तरह कुछ और पोस्ट भी आए, जिसमें यही दावा किया गया कि समीर ने माही को नमाज पढ़ने की सलाह दी. 

क्या है दावे की हकीकत?

फिलहाल यह दावा सिर्फ सोशल मीडिया पर ही इधर-उधर घूम रहा है. इस बारे में किसी भी तरह का कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है. चेन्नई सुपर किंग्स, एमएस धोनी और समीर रिजवी की तरफ से अब तक इस पर कोई बयान जारी नहीं किया है. जब तक कोई बयान नहीं आ जाता, तब यह दावा पूरी तरह से झूठ ही माना जाएगा. 

चेन्नई ने समीर पर खर्च की थी मोटी रकम 

बता दें कि आईपीएल 2024 के लिए हुए ऑक्शन में चेन्नई ने समीर रिजवी को 8.40 करोड़ रुपये की कीमत में खरीदा था. हालांकि समीर उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सके थे, जिसके चलते टीम ने उन्हें एक सीजन के बाद ही रिलीज कर दिया था. समीर ने चेन्नई के लिए सीजन में 8 मैचों की 5 पारियों में सिर्फ 51 रन बनाए थे. 

फिर 2025 सीजन के लिए हुए मेगा ऑक्शन में दिल्ली कैपिटल्स ने समीर को 95 लाख रुपये की कीमत में खरीदा. मौजूदा सीजन यानी 2026 में भी वह दिल्ली का हिस्सा हैं और शानदार बैटिंग करते हुए नजर आ रहे हैं.

 

यह भी पढ़ें: केएल राहुल ने रचा इतिहास, IPL में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले ओपनर बने; पीछे छूटे रोहित-विराट



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment