लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Maharashtra:अशोक खरात की बढ़ी मुश्किलें, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कस्टडी के लिए Ed की विशेष अदालत में याचिका – Ed Moves Special Court In Mumbai For Custody Of Accused Godman Ashok Kharat In Money Laundering Case

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मुंबई की एक विशेष पीएमएलए (धन शोधन निवारण अधिनियम) अदालत में स्वयंभू बाबा अशोक खरात की कस्टडी के लिए प्रोडक्शन वारंट जारी करने की मांग की है। खरात दुष्कर्म और धोखाधड़ी के आरोपों का सामना कर रहे हैं और वर्तमान में नासिक जिले की पुलिस हिरासत में हैं।

ईडी ने छह अप्रैल को खरात के खिलाफ पीएमएलए के तहत एक आपराधिक मामला दर्ज किया है। यह मामला नासिक पुलिस द्वारा ‘तांत्रिक’ के खिलाफ दर्ज एफआईआर पर आधारित है, जिसमें उस पर जबरन वसूली, धार्मिक हेरफेर और कई महिला पीड़ितों पर नशीली दवाओं के ज़रिए हमला करने जैसे आरोप लगाए गए हैं। पीएमएलए अदालत दो मई को एजेंसी की कस्टडी की याचिका पर सुनवाई करेगी।

कई मामलों में गिरफ्तारी 

खरात के खिलाफ महिलाओं से दुष्कर्म और यौन शोषण से संबंधित कई एफआईआर भी दर्ज हैं। उत्तर महाराष्ट्र के नासिक पुलिस ने 18 मार्च को उन्हें गिरफ्तार किया था, जब एक विवाहित महिला ने तीन साल से अधिक समय तक बार-बार दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। शुक्रवार को नासिक की एक अदालत ने पुणे के एक व्यवसायी से पांच करोड़ की धोखाधड़ी के एक मामले में खरात को चार मई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया था।

70 करोड़ रुपये से अधिक की मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप 

वित्तीय अपराध जांच एजेंसी ने खरात पर एक बड़े जबरन वसूली रैकेट को चलाने और ‘बेनामी’ बैंक खातों के जाल के माध्यम से 70 करोड़ रुपये से अधिक की मनी लॉन्ड्रिंग करने का आरोप लगाया है। ईडी ने विशेष अदालत से खरात की कस्टडी की मांग की है। एजेंसी का तर्क है कि खरात की कस्टडी बड़े षड्यंत्र का पर्दाफाश करने, अंतिम लाभार्थियों की पहचान करने और धन के स्रोत का पता लगाने के लिए जरूरी है। ईडी को शक है कि इस मामले के सीमा पार से भी तार जुड़े हो सकते हैं।

इमली के बीज और शहद देकर बटोरे करोड़ो रुपये

ईडी के अनुसार, खरात ने कथित तौर पर एक दिन में समता नागरी सहकारी क्रेडिट सोसाइटी, अहिल्यानगर जिले में पीड़ितों के दस्तावेजों का उनकी सहमति के बिना उपयोग करके 60 खाते खोले और 70 करोड़ रुपये से अधिक के लेनदेन किए। जांच से पता चला है कि खरात ने पीड़ितों से वसूली और सामान्य वस्तुओं जैसे इमली के बीज और शहद को ‘आशीर्वादित’ वस्तुओं के रूप में बेचकर जमा किए गए धन से अपने और परिवार के सदस्यों के नाम पर विभिन्न चल और अचल संपत्तियां अर्जित की हैं।

अन्य वीडियो

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

‘झूठ से गढ़े हैं बृजभूषण पर लगे आरोप’ :कोर्ट ने कहा-पांच में से दो पहलवानों ने दबाव में आरोप लगाने की बात कही – Allegations Against Brijbhushan Are Fabricated Court Said Two Of Five Wrestlers Admitted Making Allegations Un

Two-wheelers:fy27 में भारतीय दोपहिया वाहन बाजार 5-8% बढ़ेगा! स्कूटर और इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ेगी हिस्सेदारी – Indian Two-wheeler Industry To Grow 5-8 Per Cent In Fy27: Report Highlights Scooter And Ev Surge

जंतर मंतर के बाद रांची में लाठीचार्ज:झारखंड के छात्र आंदोलन पर पुलिस की सख्ती, Cm हेमंत की अगली रणनीति क्या? – Jpsc Jssc Ranchi Student Protest Vidhansabha Gherao Hemant Soren Jharkhand Police Bjp Jmm Congress Jlkm React

Jpsc-jssc Row:देवेंद्र नाथ महतो की बिगड़ी तबीयत, एंबुलेंस से भेजा गया अस्पताल; विधानसभा गेट पर फिर लाठीचार्ज – Jpsc-jssc-protest-devendra-nath-mahato-health-worsens-ranchi-student-protest

Afg In Odi Wc 2027:अफगानिस्तान ने 2027 वनडे विश्व कप के लिए सीधे क्वालीफाई किया, आयरलैंड को हराया – Afg In Odi Wc 2027 Afghanistan Direct Qualifies For The One Day World Cup Beats Ireland In Belfast Know Detail

थल सेना प्रमुख का जम्मू दौरा आज:जनरल धीरज सेठ अग्रिम इलाकों का करेंगे दौरा, सुरक्षा व्यवस्था की लेंगे जानकारी – Army Chief’s Visit To Jammu Today General Dheeraj Seth Will Visit Forward Areas

Leave a Comment