लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

अमेरिका ने भारत को लौटाए 14 मिलियन डॉलर की 657 प्राचीन कलाकृतियां, अंतरराष्ट्रीय तस्करी के खिलाफ बड़ी उपलब्धि

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

ईरान के साथ तनाव के बीच अमेरिका ने भारत को 657 प्राचीन कलाकृतियां वापस लौटा दी हैं, जिनकी कुल कीमत करीब 14 मिलियन डॉलर है. अमेरिकी राज्य मैनहैटन के डिस्ट्रिक्ट अटॉरनी एल्विन ब्रैग ने इस कलाकृतियों की वापसी की घोषणा की है. अमेरिकी की तरफ से उठाया गया यह कदम अंतरराष्ट्रीय कला तस्करी (आर्ट ट्रैफिकिंग) के खिलाफ लड़ाई में एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है. भारत को लौटाई गई ये कलाकृतियां कुख्यात डीलर सुभाष कुमार और दोषी तस्कर नैंसी वीनर के नेटवर्क की जांच के दौरान बरामद की गई थीं.

अमेरिकी की तरफ से लौटाई गई कलाकृतियों में क्या-क्या शामिल?

अमेरिका की तरफ से भारत को लौटाई गई मुख्य कलाकृतियों में 12वीं सदी की एक कांसे की अवालोकितेश्वर की मूर्ति शामिल है, जिसकी कीमत 2 मिलियन डॉलर आंकी गई है. इसे रायपुर के एक म्यूजियम से चुराया गया था और 1982 तक अमेरिका में तस्करी कर ले जाया गया था. वहीं, एक और महत्वपूर्ण कलाकृति जिस उत्तर भारत से लूटा गया था. यह सात मिलियन डॉलर की एक लाल सैंडस्टोन से बनी बुद्ध की मूर्ति है. इसके अलावा, साल 2000 में मध्य प्रदेश से चोरी की गई भगवान गणेश की नाचती हुई मूर्ति भी इसमें शामिल है.

यह भी पढ़ेंः एपस्टीन फाइल्स में सुनहरे गुंबद की मस्जिद का खुलासा! काबा का पवित्र कपड़ा भी मंगवाया, सऊदी प्रिंस MBS से क्या चाहता था जेफरी?

भारत के महावाणिज्यदूत ने अमेरिकी अधिकारियों की सराहना की

मैनहैटन के डिस्ट्रिक्ट अटॉरनी एल्विन ब्रैग ने जोर देकर कहा कि भारत की सांस्कृतिक धरोहरों को वापस करने के लिए अभी और काम किया जाना बाकी है. वहीं, न्यूयॉर्क में भारत के महावाणिज्यदूत बिनाया प्रधान ने मैनहैटन डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी ऑफिस और अमेरिकी होमलैंड सिक्योरिटी के सहयोग की सराहना की है.

भारत ने 2022 में सुभाष कपूर को ठहराया था दोषी

कुख्यात डीलर सुभाष कपूर को साल 2022 में दोषी ठहराया गया था, जो फिलहाल प्रत्यर्पण का इंतजार कर रहा है. उसके तस्करी नेटवर्क का संबंध दक्षिण एशिया में हजारों कलाकृतियों की अवैध लूट और बिक्री से है. एंटीक्विटीज ट्रैफिकिंग यूनिट ने अब तक 6,200 से ज्यादा सांस्कृतिक धरोहरों, जिनकी कीमत 485 मिलियन डॉलर है, बरामद कर चुकी है और इनमें से ज्यादातर को 36 अलग-अलग देशों को लौटाया जा चुका है.

कोहिनूर को लेकर क्या बोले जोहरान ममदानी?

अमेरिकी की तरफ से भारत को सैंकड़ों कलाकृतियों की वापसी के बीच भारतीय मूल के न्यूयॉर्क सिटी के मेयर जोहरान ममदानी ने कोहिनूर हीरे को लौटाने को लेकर बयान दिया है. उन्होंने कहा कि वह यूनाइटेड किंगडम के किंग चार्ल्स III को कोहिनूर हीरा वापस करने के लिए प्रोत्साहित करेंगे.

ममदानी ने बुधवार (29 अप्रैल, 2026) को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा, ‘अगर मुझे किंग से अलग से बात करने का मौका मिला, तो मैं शायद उन्हें कोहिनूर हीरा वापस करने के लिए कहूंगा.’

यह भी पढ़ेंः Middle East Conflict: उधर US-इजरायल दे रहा ईरान को मिलिट्री एक्शन की धमकी, इधर UN की चेतावनी, हर घंटे बिगड़ रहे हालात

]
Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

अमेरिका से तनाव के बीच ईरान में बड़ी फूट! विदेश मंत्री अब्बास अराघची की जाएगी कुर्सी, रिपोर्ट में चौंकाने वाला दावा

Mojtaba Khamenei Health: अमेरिका पर आरोप! ईरान ने कहा, ‘सुप्रीम लीडर मुज्बता खामेनेई की सेहत पर फैलाई जा रहीं बातें अफवाह’

एपस्टीन फाइल्स में सुनहरे गुंबद की मस्जिद का खुलासा! काबा का पवित्र कपड़ा भी मंगवाया, सऊदी प्रिंस MBS से क्या चाहता था जेफरी?

Middle East Conflict: उधर US-इजरायल दे रहा ईरान को मिलिट्री एक्शन की धमकी, इधर UN की चेतावनी, हर घंटे बिगड़ रहे हालात

Riot in Australia: ऑस्ट्रेलिया में 5 साल की बच्ची की हत्या कर शव को जंगल में फेंका, गुस्साई आदिवासी भीड़ ने मचाया उत्पात

हमले की तैयारी! तेहरान का एयर डिफेंस सिस्टम एक्टिव; UAE बोला-हॉर्मुज को लेकर ईरान पर भरोसा नहीं

Leave a Comment