लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Iran-US War: ‘तूफान आ रहा है’, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पोस्ट से मची हलचल, क्या कुछ होने वाला है बड़ा?

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर अपने खास अंदाज में ऐसा बयान दिया है, जिससे हलचल तेज हो गई है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म सोशल ट्रूथ पर लिखा कि एक बड़ा तूफान आने वाला है और उसे कोई रोक नहीं पाएगा. उनका यह पोस्ट ऐसे समय आया है, जब अमेरिका और ईरान के बीच तनाव अभी भी बना हुआ है.

हालांकि दोनों देशों के बीच फिलहाल सीजफायर लागू है, लेकिन अब तक किसी ठोस समझौते पर बात नहीं बन पाई है. ऐसे में ट्रंप के इस बयान को लेकर अलग-अलग तरह की बातें सामने आ रही हैं. कई जानकार मान रहे हैं कि यह किसी बड़े सैन्य कदम या हमले का संकेत हो सकता है. कुछ लोग इसे मशहूर टीवी सीरीज के उस डायलॉग से जोड़कर देख रहे हैं, जिसमें आने वाले खतरे की चेतावनी दी जाती है.

 ये भी पढ़ें: पाकिस्तान में दिखा दिया जम्मू कश्मीर और लद्दाख! गंदी हरकत पर उतरा नेपाल, अब भारत से मांग रहा माफी, जानें पूरा विवाद

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर जारी तनाव

ट्रंप के इस बयान के बाद यह भी चर्चा तेज हो गई है कि अमेरिका ईरान पर दबाव बढ़ाने की तैयारी कर रहा है. रिपोर्ट्स में कहा गया है कि अमेरिकी सेना ने कम समय में बड़े हमले करने की योजना तैयार कर रखी है, जिसमें ईरान के अहम ठिकानों को निशाना बनाया जा सकता है. यही वजह है कि ट्रंप के इस पोस्ट को लेकर आशंका और बढ़ गई है. इस बीच ट्रंप ने ईरान के उस प्रस्ताव को भी ठुकरा दिया है, जिसमें स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से नाकेबंदी हटाने और युद्ध खत्म करने की बात कही गई थी. ट्रंप का कहना है कि अमेरिका फिलहाल दबाव बनाए रखेगा और किसी समझौते के लिए जल्दबाजी नहीं करेगा. उन्होंने साफ कर दिया है कि पहले परमाणु कार्यक्रम पर बात होगी, उसके बाद ही आगे कुछ तय किया जाएगा.

ईरान और अमेरिका के बीच कब हुई थी जंग की शुरुआत?

ईरान और अमेरिका के बीच 28 फरवरी से जंग की शुरुआत हुआ थी, जब अमेरिका और इजरायल ने ईरान पर हवाई हमले किए थे. इसके जवाब में ईरान ने भी हमले किए. करीब 39 दिन तक दोनों के बीच लड़ाई चली, जिसके बाद 8 अप्रैल से अस्थायी सीजफायर लागू किया गया. बाद में इसे आगे बढ़ा दिया गया, लेकिन हालात अभी भी पूरी तरह शांत नहीं हैं. ईरान चाहता है कि नाकेबंदी हटे और युद्ध खत्म हो, जबकि अमेरिका पहले परमाणु मुद्दे पर समझौता चाहता है. इसी वजह से दोनों के बीच बातचीत आगे नहीं बढ़ पा रही है और तनाव बना हुआ है.

 ये भी पढ़ें: ‘नहीं जाएंगे पाकिस्तान…’, अमेरिका-ईरान पीस टॉक के बीच आखिर ऐसा क्यों बोले डोनाल्ड ट्रंप, दे दिया बड़ा मैसेज

]
Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

अयातुल्ला खामेनेई के अंतिम संस्कार से पहले भावुक ईरान, 14 महीने की पोती के ताबूत ने भी नम कीं आंखें

अली खामेनेई को श्रद्धांजलि देने पहुंचा भारत का डेलीगेशन, अता हसनैन-पवित्र मार्गेरिटा ने दी श्रद्धांजलि

इशाक डार के रिश्तेदार पर गैंगरेप की FIR दर्ज करने वाले SHO पर गिरी गाज, सस्पेंड करने के बाद हिरासत में लिया गया

Khamenei Funeral Live Updates: ईरान ने अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार के लिए 4 जुलाई का दिन ही क्यों चुना? सामने आई ये वजह

ग्वादर में हुए आत्मघाती बम धमाके में मारे गए 30 पाकिस्तानी पैरामिलिट्री जवान, BLA का बड़ा दावा

खामेनेई के अंतिम संस्कार में हाथ जोड़कर भावुक हुए गालिबाफ और अराघची, देखें वीडियो

Leave a Comment