लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

350 फिल्में कर चुके कंवरजीत पेंटल के पास नहीं है काम, महाभारत में ‘शिखंडी’ के रोल से हुए थे फेमस

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


फिल्म और टीवी इंडस्ट्री में कलाकार के एक्टिंग से ज्यादा उनके सोशल मीडिया फॉलोअर्स को अहमियत दी जाती है. इसी बीच एक्टर कंवरजीत पेंटल ने अपने एक बयान से दर्शकों का ध्यान खींच लिया है. हाल ही में उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो हंसी-मजाक करते हुए ऐसी बात कहते है कि हर कोई सोचने पर मजबूर हो गया है.

मैं एक्टर नहीं हूं…

कॉमेडियन मनमीत सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने बातचीत करते हुए पेंटल से पूछा कि ‘आप एक्टर हैं सर?’ तब पेंटल ने कहा, ‘जी नहीं.’ तभी मनमीत कहते हैं, ‘क्यों सर आपको देखा तो है.’ तभी पेंटल ने जवाब दिया कि ‘मेरे फॉलोअर नहीं है इंस्टा पर, इसीलिए मैं एक्टर नहीं हूं.’ फिर मनमीत अपना चेहरा बनाते हुए कहते है कि मतलब अब मुझे फॉलोअर बढ़ाने पड़ेंगे. सर, जिसके फॉलोअर नहीं होते, वो एक्टर नहीं होते?’ तब पेंटल बोले, ‘नहीं, बिलकुल नहीं.’ 

इसके बाद मनमीत अपने फैंस से कहते है कि फॉलोअर बढ़ाओ, एक्टिंग अच्छी करने की कोई जरूरत नहीं है. थैंक यू, गॉड ब्लेस यू. लॉट्स ऑफ लव.’ तभी पेंटल मजाकिया अंदाज में कहते है, ‘लॉट्स ऑफ फॉलोअर्स.’ अब ये वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. 

मनमीत ने की पेंटल की तारीफ 

बाद में मनमीत सिंह ने बॉलीवुड हंगामा से बात करते हए इस वीडियो के बारे में बताया कि ये प्लान किया गया था और ये वीडियो 2023 में ‘हुकुस बुकुस’ फिल्म के सेट का है. साथ ही उन्होंने पेंटल की तारीफ की और कहा कि वो बहुत ही कूल और जमीन से जुड़े हुए इंसान है और एक शानदार एक्टर है.

ये भी पढ़ें: स्मिता पाटिल के आखिरी दिनों का दर्दनाक सच, अरुणा राजे ने किया खुलासा

पेंटल का शानदार करियर 

बता दें कि पेंटल ने फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया से ट्रेनिंग ली थी और अपने करियर की शुरूआत की थी. करीब 50 साल के करियर में उन्हीं सैकड़ों फिल्में और टीवी शोज किए. उन्होंने साल 1970 के फिल्म ‘उमंग’ से बॉलीवुड में कदम रखा था और बावर्ची, जवानी दीवानी, रफू चक्कर, रोटी और सट्टे पे सत्ता जैसी फिल्मों में काम किया. 1970 के समय फिल्म ‘आज की ताजा खबर’ में उनके ‘चंपक बुमिया’ के किरदार को बहुत पसंद किया गया था. वो 350 फिल्में कर चुके हैं.

इसके अलावा उन्होंने बी. आर. चोपड़ा के ‘महाभारत’ में ‘शिखंडी’ का किरदार भी निभाया, जो आज भी फैंस के बीच लोकप्रिय है. साथ ही ‘प्यार का दर्द है मीठा मीठा प्यारा प्यारा’ और रूपाली गांगुली के ‘अनुपमा’ में भी उन्होंने शानदार अभिनय किया. 

ये भी पढ़ें: अर्चना पूरन सिंह के बेटे आयुष्मान सेठी ने ली राहत की सांस, ऑनलाइन ठगी के बाद वापस मिले 87,000 रुपये





Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment