लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Cgbse Cg Board Result 2026 Live:छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के नतीजे आज, रोल नंबर रखें तैयार; पढ़ें लाइव अपडेट – Cg Board Result 2026 Live Check Chhattisgarh Board 10th 12th Result Date Time At Cgbse Nic In Digilocker

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

12:20 PM, 29-Apr-2026

CGBSE Result 2026: क्या रहा पिछले साल पास प्रतिशत?

पिछले साल छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की परीक्षाओं में 10वीं और 12वीं दोनों का रिजल्ट अच्छा रहा। हाईस्कूल में कुल 76.53% विद्यार्थी पास हुए, जबकि इंटरमीडिएट में 81.87% छात्रों ने सफलता हासिल की।

11:50 AM, 29-Apr-2026

CGBSE Result 2026: पिछले साल लड़कियों का शानदार प्रदर्शन

पिछले साल छत्तीसगढ़ हाईस्कूल परीक्षा में कुल 3,23,094 छात्र शामिल हुए थे, जिनमें 1,45,141 लड़के और 1,77,953 लड़कियां थीं। इनमें से कुल 2,45,913 छात्र पास हुए, जिससे ओवरऑल पास प्रतिशत 76.53% रहा। लड़कियों का रिजल्ट लड़कों से बेहतर रहा, वहीं लड़कियों का पास प्रतिशत 80.70% रहा, जबकि लड़कों का 71.39% रहा।

11:13 AM, 29-Apr-2026

CGBSE Result: पिछले साल 12वीं के टॉपर्स

स्थान नाम जिला प्रतिशत (%)
1 अखिल सेन कांकेर 98.20%
2 श्रुति मंगथानी महेंद्रगढ़ 97.40%
3 वैशाली साहू बेमेतरा 97.20%
4 हिमेश कुमार यादव बलौदा बाजार 97.00%
4 लुभी साहू बलौदा बाजार 97.00%
5 निशा इक्का जशपुर 96.00%

10:59 AM, 29-Apr-2026

CGBSE Board 10th Result 2026: पिछले साल 10वीं के टॉपर्स

स्थान नाम जिला प्रतिशत (%)
1 इशिका बाला कांकेर 99.17%
2 नमन कुमार कुंटिया जशपुर 99.70%
3 लिवांश देवांगन बलौदा बाजार 99.00%
4 रिया केवट बालोद 98.83%
5 हेमलता पटेल रायगढ़ 98.83%

10:21 AM, 29-Apr-2026

CG Board Result 2026: आवश्यक जानकारी

छात्र अपनी मार्कशीट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे, जिसके लिए उन्हें लॉगिन करते समय रोल नंबर और कैप्चा कोड आदि आवश्यक जानकारी भरनी होगी।

10:05 AM, 29-Apr-2026

CG Board 10th 12th Rresult: करीब 5.66 लाख छात्रों का इंतजार

छत्तीसगढ़ बोर्ड के 10वीं और 12वीं के नतीजे 2026 जल्द ही इंटरनेट पर जारी किए जाएंगे। रिजल्ट चेक करने का लिंक दोपहर 2:30 बजे से सक्रिय होगा। इस साल करीब 5.66 लाख विद्यार्थियों ने इस परीक्षा में हिस्सा लिया था।

09:34 AM, 29-Apr-2026

CG Board 10th Result 2026: पिछले 2 वर्षों में कैसा रहा 10वीं का रिजल्ट?

पिछले 2 वर्षों में CGBSE कक्षा 10वीं के परिणामों में उत्तीर्ण प्रतिशत में लगातार सुधार देखा गया है, जहां वर्ष 2024 में यह 75.61% था, जबकि वर्ष 2025 में बढ़कर 76.53% हो गया।

09:11 AM, 29-Apr-2026

CG Board Result 2026: रिजल्ट में ये विवरण होंगे शामिल

कक्षा 12वीं और 10वीं की परीक्षा 2026 के परिणाम कार्ड में रोल नंबर, छात्र का नाम, माता-पिता का नाम, स्कूल कोड, केंद्र कोड, विषय का नाम, प्रत्येक विषय में प्राप्त अंक जैसी अहम जानकारी शामिल होगी।

08:54 AM, 29-Apr-2026

CG Board 10th 12th Rresult 2026: ऐसे देख सकेंगे रिजल्ट

  • पहले आप आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in पर जाएं।
  • ‘स्टूडेंट्स कॉर्नर’ सेक्शन पर जाएं और ‘परीक्षा परिणाम 2026’ पर क्लिक करें।
  • उपलब्ध ‘सीजीबीएसई हाई स्कूल परीक्षा परिणाम 2026’ या ‘सीजीबीएसई उच्च माध्यमिक परीक्षा परिणाम 2026’ लिंक पर क्लिक करें।
  • ‘मुख्य परीक्षा’ पर क्लिक करें और रोल नंबर दर्ज करें।
  • परिणाम देखने के लिए ‘सबमिट’ पर क्लिक करें।
  • CGBSE 10वीं और 12वीं की परीक्षा 2026 की मार्कशीट डाउनलोड करें और भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।

08:48 AM, 29-Apr-2026

CG Board Result 2026: कितने अंक वाले होंगे पास?

छत्तीसगढ़ बोर्ड 2026 में सीजीबीएसई 10वीं और 12वीं के परिणाम दोपहर 2:30 बजे घोषित करेगा। सीजीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्तीर्ण होने के लिए छात्रों को सैद्धांतिक और व्यावहारिक परीक्षाओं सहित प्रत्येक विषय में कम से कम 33% अंक प्राप्त करने होंगे।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Trisha:तृषा ने कन्फर्म किया विजय के साथ रिश्ता? परिवार का हिस्सा बनकर इस कार्यक्रम में पहुंचीं; वीडियो वायरल – Trisha Krishnan Attended 80th Independence Day Celebrations With Tamil Nadu Cm Vijay Parents Video Viral

अरुणाचल में आसमान से आफत:लैंडस्लाइड और सैलाब ने मचाई तबाही, चार की मौत; सेना के पांच जवान लापता – Four People Died And Five Army Soldiers Went Missing Following Landslides And Flash Floods Arunachal Pradesh

Independence Day 2026:हर साल एक लाख युवाओं को रोजगार, सभी जिलों में बनेंगे Msme पार्क; Cm ने किए कई बड़े एलान – Independence Day 2026 Jobs For One Lakh Youths Annually Msme Parks To Be Set Up In Every District Cm Announces

15 अगस्त विशेष :नोएडा के वह स्वतंत्रता सेनानी, जिन्हें मिली काला पानी की सजा, झेली चीन की प्रताड़ना – Independence Day Freedom Fighter From Noida Who Was Sentenced To Kala Pani

दस साल बाद Gen Z की वजह से बदला इंस्टाग्राम का वर्डमार्क?:कर्सिव हटाकर नया लुक पेश, जानें क्यों छिड़ रही बहस – Instagram Changes Wordmark After 10 Years, Users Blame Gen Z ?

Independence Day:विधानभवन में सीएम योगी ने फहराया झंडा, बोले- देश को बांटने वाली ताकतों से सतर्क रहना होगा – Independence Day: Cm Yogi Hoists The Flag At The Vidhan Bhavan; Says We Must Remain Vigilant Against Forces Tr

Leave a Comment