लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

‘विकास के नाम पर विनाश’:ग्रेट निकोबार प्रोजेक्ट पर राहुल बोले- आदिवासी विरासत के खिलाफ यह सबसे बड़ा घोटाला – Rahul Gandhi Said Great Nicobar Project One Of Biggest Scams Gravest Crimes Against Natural, Tribal Heritage

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में प्रस्तावित ग्रेट निकोबार प्रोजेक्ट को लेकर केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि यह परियोजना देश की प्राकृतिक और आदिवासी विरासत के खिलाफ सबसे बड़े घोटालों और अपराधों में से एक है। राहुल गांधी हाल ही में ग्रेट निकोबार द्वीप के कैंपबेल बे इलाके का दौरा करने पहुंचे थे। वहां उन्होंने जंगलों और स्थानीय लोगों की स्थिति को करीब से देखा। उन्होंने कहा कि यहां के जंगल बेहद पुराने और अनमोल हैं, जिन्हें बनने में कई पीढ़ियां लगी हैं, लेकिन अब इन्हें खत्म करने की तैयारी की जा रही है।

अपने बयान में राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि इस प्रोजेक्ट के तहत करीब 160 वर्ग किलोमीटर के घने जंगल काटे जाएंगे और लाखों पेड़ों को हटाया जाएगा। राहुल गांधी ने इसे विकास के नाम पर विनाश बताया। उनका कहना है कि इस परियोजना से वहां रहने वाली आदिवासी और स्थानीय समुदायों के अधिकारों को नजरअंदाज किया जा रहा है और उनके घर-जमीन पर असर पड़ेगा।

ये भी पढ़ें:- Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट में अहम सुनवाई; सबरीमाला, हेट स्पीच और तमिलनाडु वोटर लिस्ट रिवीजन पर नजरें टिकीं

आदिवासी नेताओं से की थी मुलाकात


बता दें कि अपने ग्रेट निकोबार द्वीप की यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने स्थानीय आदिवासी नेताओं और निकोबारी समुदाय के लोगों से मुलाकात की। कई लोगों ने उनसे शिकायत की कि सरकार उनकी बात नहीं सुन रही और इस प्रोजेक्ट से उन्हें काफी परेशानी हो सकती है।

केंद्र सरकार का क्या कहना है?

हालांकि इसके इतर केंद्र सरकार का कहना है कि करीब 81,000 करोड़ रुपये के इस प्रोजेक्ट से देश को बड़ा फायदा होगा। इसमें एक ट्रांसशिपमेंट पोर्ट, पावर प्लांट और नया शहर बसाने की योजना है। सरकार का दावा है कि इससे समुद्री व्यापार, कनेक्टिविटी और देश की सुरक्षा मजबूत होगी।

ये भी पढ़ें:- बंगाल चुनाव: पीएम मोदी ने कर्तव्य की याद दिलाई, कहा- लोकतंत्र को और अधिक सशक्त बनाने के लिए रिकॉर्ड मतदान करें



इंदिरा पॉइंट भी गए राहुल


गौरतलब है कि राहुल गांधी ने अपने दौरे के दौरान इंदिरा पॉइंट भी गए और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने यह भी कहा कि विकास ऐसा होना चाहिए, जिससे स्थानीय लोगों को फायदा हो, न कि केवल बड़े कॉरपोरेट घरानों को। कुल मिलाकर, ग्रेट निकोबार प्रोजेक्ट को लेकर अब सियासत तेज हो गई है। एक तरफ सरकार इसे देश के विकास के लिए जरूरी बता रही है, तो दूसरी तरफ राहुल गांधी और स्थानीय लोग इसे पर्यावरण और आदिवासी अधिकारों के लिए खतरा मान रहे हैं।



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Gujarat Accident:गुजरात में छह लोगों की मौत, साबरकांठा में बस और वैन की भिड़ंत से हुआ सड़क हादसा – Gujarat Sabarkantha District Accident Updates Bus Crashes Into Van News In Hindi

High Court:397 करोड़ रुपये के घोटाले में सीबीआई जांच के आदेश, पूर्व मंत्री बालाजी की बढ़ सकती हैं मुश्किलें – Madras High Court Orders Cbi Probe In Transformer Procurement Scam Senthil Balaji

Odisha Accident:बस-ट्रक की टक्कर में चार की मौत, 20 घायल; ओडिशा के सुंदरगढ़ में Nh-143 पर हुआ सड़क हादसा – Odisha Sundergarh Accident Updates Bus-truck Collision On National Highway 143 Casualties Rescue Hindi News

Ganga Expressway:फूड चेन से ढाबे, होटल और मोटेल तक, रेस्ट एरिया, ट्रॉमा सेंटर; एक्सप्रेस-वे पर ये खूबियां भी – Ganga Expressway Open Today Key Features Food Plaza Hotels Trauma Centers Meerut To Prayagraj Route Full Detai

Exit Polls:चुनावी राज्यों में नतीजों के कैसे होंगे अनुमान, 29 अप्रैल को हर एग्जिट पोल देखें अमर उजाला पर – Exit Polls Of West Bengal Assam Tamil Nadu Kerala Puducherry Elections When And Where To Watch All 29th April

ऑस्ट्रेलिया का बड़ा कदम:मेटा-गूगल और टिकटॉक पर टैक्स का लगाने का प्रस्ताव, पत्रकारों को मिलेगा भुगतान – Australia’s Big Move: Proposes To Tax Meta-google And Tiktok, Journalists Will Get Paid

Leave a Comment