लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

क्यों हो रही इस पुलिस वाले की चर्चा, IPL 2026 में बचाई लुंगी एनगिडी की जान! रह चुका विराट और गंभीर का पुराना साथी

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

कुछ दिन पहले दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स मैच खेला जा रहा था. उसी मुकाबले में तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी को ऐसी चोट आई कि पूरे मैदान में सन्नाटा छा गया. दरअसल मैच में कैच पकड़ते समय एनगिडी को सिर के पिछले हिस्से में चोट आई थी. वे अचेत स्थिति में थी, तभी मैदान पर एम्बुलेंस बुलाई गई.

अब मुसीबत यह थी कि लुंगी एनगिडी को जल्दी BLK Max अस्पताल पहुंचाना था, लेकिन शाम के समय दिल्ली में ट्रैफिक की स्थिति बहुत भयंकर होती है. अरुण जेटली स्टेडियम से बीएलके मैक्स अस्पताल की दूरी लगभग 8 किलोमीटर है. शाम के समय जाम की स्थिति में इस छोटी सी दूरी को तय करने में आधे घंटे का समय लग जाता है. इसी कठिन परिस्थिति में ACP संजय सिंह कोई फरिश्ता बनकर सामने आए.

सिर्फ 11 मिनट में पहुंचे अस्पताल

आमतौर पर मैदान से अस्पताल तक पहुंचने में आधा घंटा लगता है, लेकिन जानकारी मिलने के बाद एसीपी संजय सिंह ने कंट्रोल रूम को सूचित किया कि इस विकट परिस्थिति से निकलने के लिए ग्रीन कॉरिडोर बनाया जाए. इस तरह एम्बुलेंस ने मात्र 11 मिनट में अस्पताल तक का सफर तय कर लिया. अच्छी खबर यह है कि एनगिडी अब पूरी तरह फिट हैं.

संजय सिंह कई दिग्गजों के साथ खेले हैं क्रिकेटर

सच्चाई यह है कि एसीपी संजय सिंह पहले क्रिकेटर हुआ करते थे. वे डोमेस्टिक स्तर पर बिहार के लिए खेले हैं. हालांकि उनका फर्स्ट-क्लास करियर केवल 7 मैच और लिस्ट-A करियर केवल 3 मैचों तक चला. अपने समय में संजय सिंह ने युवराज सिंह, गौतम गंभीर, विराट कोहली, वीरेंदर सहवाग और मोहम्मद कैफ के साथ भी क्रिकेट खेला है.

लुंगी एनगिडी के साथ हुई घटना पर एसीपी संजय सिंह का कहना था कि वे खुद क्रिकेटर रह चुके हैं और जानते हैं कि मैदान पर लगी चोट कितनी गंभीर हो सकती है. उन्होंने यह भी बताया कि जब वे क्रिकेट खेलते थे तब विराट बच्चे थे और उन्हीं के साथ खेला करते थे.

यह भी पढ़ें:

पर्पल कैप के लिए कांटे की टक्कर, भुवनेश्वर कुमार के सिर पर ताज; जानें ऑरेंज कैप पर किसका कब्जा

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

पर्पल कैप के लिए कांटे की टक्कर, भुवनेश्वर कुमार के सिर पर ताज; जानें ऑरेंज कैप पर किसका कब्जा

IPL में शुरुआती मैच नहीं खेलने वाले खिलाड़ियों को भी पूरा पैसा मिलेगा? जानें सैलरी का नियम

PBKS vs RR Full Highlights: राजस्थान ने तोड़ा पंजाब का घमंड, चखाया IPL 2026 की पहली हार का स्वाद; 4 गेंद पहले 223 रन चेज

पंजाब किंग्स के खिलाड़ी पर टूटा दुखों का पहाड़, कप्तान श्रेयस अय्यर ने किसे दी श्रद्धांजलि? जानें किसके लिए जताया शोक

इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू के लिए कम से कम कितनी उम्र होनी चाहिए? वैभव सूर्यवंशी पास या फेल? जानें नियम

मार्कस स्टोइनिस के बवंडर से 200 पार पहुंचा पंजाब, जोफ्रा आर्चर ने भी रचा इतिहास, राजस्थान को 223 का लक्ष्य

Leave a Comment