
Parenting Tips: अक्सर पैरेंट्स की यह शिकायत रहती है कि जैसे ही पढ़ाई करने का समय आता है, उनके बच्चे थके हुए लगने लगते हैं और चिड़चिड़ा व्यवहार भी करने लगते हैं. ऐसा इसलिए होता है कि आपका बच्चा पढ़ाई करने से बचने की कोशिश करते हैं. जब ऐसा होता है तो पैरेंट्स को लगता है कि बच्चे आलसी हो रहे है, लकिन कई बार इसके पीछे वजह कुछ और ही होती है. अगर आपके घर पर छोटे बच्चे हैं और वे भी पढ़ाई के नाम पर चिढ़ने लगे हैं तो आज की यह आर्टिकल आपके लिए ही है. आज हम आपको विस्तार से बताने वाले हैं कि आखिर आपके बच्चे ऐसा कर क्यों रहे हैं. तो चलिए जानते हैं इनके बारे में विस्तार से.

हद से ज्यादा प्रेशर भी हो सकती है वजह
कई बच्चों पर पढ़ाई को लेकर हद से ज्यादा प्रेशर रहता है. उनपर अच्छे मार्क्स लाने, हर एग्जाम में बेस्ट करने या फिर दूसरे बच्चों से तुलना होने की वजह से एक अलग लेवल का प्रेशर होता है. यह भी एक बड़ी वजह है कि बच्चे मेंटली थका हुआ लगने लगता है. जब बच्चे पर ज्यादा प्रेशर रहेगा, तो उसके लिए पढ़ाई जैसी जरूरी चीज भी बोझ जैसी लगने लगेगी. यह भी एक बड़ी वजह है कि बच्चा चिड़चिड़ा व्यवहार करने लग जाता है. किसी भी माता-पिता के लिए यह काफी जरूरी हो जाता है कि वे अपने बच्चे से हद से ज्यादा एक्सपेक्टेशन न रखें.
यह भी पढ़ें: बच्चे को बुरी संगति और गलत दोस्तों से बचाना चाहते हैं? आज ही अपनाएं ये 5 आसान आदतें
नींद पूरी न होना भी है एक वजह
अगर आपका बच्चा देर रात तक जागता रहता है या फिर मोबाइल का इस्तेमाल करने में बिजी रहता है, तो उसकी नींद सही से पूरी नहीं हो पाती है. ऐसा होने पर भी उसका मूड पढ़ाई के समय खराब हो जाता है. जब बच्चे की नींद पूरी नहीं होती है तो वह थका हुआ महसूस करता है, उसे गुस्सा जल्दी आता है और वह पढ़ाई पर फोकस भी नहीं कर पाता है.
पढ़ाई का तरीका बोरिंग लगना
हर बच्चे चीजों को एक जैसा नहीं सीखता और समझता है. कुछ बच्चे चीजों को पढ़कर सीख लेते हैं, तो कुछ ऐसे भी होते हैं जिन्हें देखकर और सुनकर चीजें बेहतर तरीके से समझ में आती है. अगर आप बच्चे को सिर्फ किताबें खोलकर घंटों बैठा देते हैं, तो इस वजह से भी उसे पढ़ाई बोरिंग लगने लगती है. जब बच्चे को पढ़ाई बोरिंग लगने लगती है तो वह पढ़ाई से दूर भागने लगता है. ऐसे में अगर आप पढ़ाई को मजेदार बनाना चाहते हैं तो चार्ट, गेम्स, स्टोरीज या फिर एक्टिविटीज की मदद ले सकते हैं.
यह भी पढ़ें: बच्चे की इन 5 आदतों को शरारत या बदतमीजी समझने की न करें गलती? उसके जीनियस होने के हैं संकेत
शरीर में कमजोरी या न्यूट्रिशन की कमी
अगर आपका बच्चा अपनी डाइट सही से नहीं लेता है, ज्यादा जंक फूड्स खाने लगता है या फिर उसके शरीर में जरूरी न्यूट्रिएंट्स की कमी हो जाती है, तो भी उसे पढ़ाई में मन नहीं लगता है. न्यूट्रिशन की कमी से बच्चा जल्दी थक जाता है और वह कम एनर्जेटिक महसूस करने लगता है. अगर आपका बार-बार थका हुआ दिखे, तो आपको उसकी डाइट पर ध्यान देना शुरू कर देना चाहिए. उसे घर पर बनी न्यूट्रिशियस चीजें, फल, दूध और हरी साग-सब्जियां खिलाना शुरू कर दें.
इमोशनल प्रॉब्लम्स को समझें
अगर आपके बच्चे का मन पढ़ाई में नहीं लग रहा है, तो इसके पीछे एक वजह यह भी हो सकती है कि वह इमोशनली किसी चीज से परेशान है. कई बार बच्चे अपने स्कूल, दोस्तों, टीचर या फिर घर के माहौल की वजह से काफी ज्यादा परेशान रहते हैं. अगर आपका बच्चा परेशान है तो आपको उससे प्यार से बात करनी चाहिए और उसके इमोशंस को समझने की कोशिश भी करनी चाहिए.
यह भी पढ़ें: क्या बिना ट्यूशन आपका बच्चा नहीं कर सकता क्लास में टॉप? यह आर्टिकल बदल देगा आपकी सोच

