लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

पतले होने की जल्दबाजी में लोग अक्सर कर बैठते हैं ये 5 गलतियां, जान लें इससे पहले कि सेहत को पहुंचे नुकसान

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

Fat Loss Mistakes: आज के समय में हर कोई चाहता है कि वह फिट और स्लिम दिखे. ऐसा चाहने में कोई बुराई तो नहीं है, लेकिन दिक्कत तब शुरू हो जाती है जब लोग फास्ट फैट लॉस यानी कि जल्दी वजन घटाने के चक्कर में पड़ जाते है. खासकर तब, जब आप सोशल मीडिया पर मीडिया पर 7 दिन में 5 किलो वजन घटाएं जैसे एडवर्टिसमेंट देख लेते हैं, तो कुछ भी करने लग जाते हैं. ऐसा करने का नतीजा क्या होता है? कई बार इसकी वजह से आपका शरीर कई तरह की बीमारियों का घर बन जाता है. अगर आप भी अपने बढ़े हुए वजन को घटाना चाहते हैं, तो आपको कुछ देर रुक जाना चाहिए. पहले आपको कुछ गलतियों के बारे में अच्छे से जाना लेना चाहिए जिन्हें लोग अक्सर जल्दबाजी में वजन घटाते समय दोहराते हैं. आज इस आर्टिकल में हम आपको इन्हीं गलतियों के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं.

क्रैश डाइटिंग करना या खाना पूरी तरह छोड़ देना

जल्दी वजन घटाने के चक्कर में लोग सबसे पहली और बड़ी गलती यह करते हैं कि वे अचानक से खाना-पीना बहुत कम कर देते हैं या स्टार्वेशन मोड में चले जाते हैं. उन्हें लगता है कि कम खाने से उनके शरीर में जमी चर्बी जल्दी पिघलेगी. लेकिन असल में ऐसा करने से शरीर का मेटाबॉलिज्म बहुत ही स्लो हो जाता है. जब मेटाबॉलिज्म सुस्त होता है, तो शरीर फैट बर्न करना बंद कर देता है और मसल्स को ही तोड़ने लग जाता है. इससे वजन कम नहीं होता, बल्कि शरीर में कमजोरी, थकान और चक्कर आने जैसी प्रॉब्लम्स शुरू हो जाती हैं.

फैट लॉस पिल्स और मैजिकल पाउडर पर भरोसा

दुकानों में और इंटरनेट पर ऐसे ढेरों प्रोडक्ट्स मिल जाएंगे जो दावा करते हैं कि बिना मेहनत के आपका फैट गायब कर देंगे. जल्दी रिजल्ट पाने के चक्कर में लोग इन सप्लीमेंट्स पर अपने हजारों रुपये फूंक देते हैं. सच तो यह है कि ऐसी कोई मैजिक पिल नहीं बनी जो रातों-रात फैट कम कर दे. इन प्रोडक्ट्स में अक्सर खतरनाक केमिकल्स या लेक्सेटिव्स होते हैं, जो आपके शरीर से सिर्फ पानी के वजन को कम करते हैं, फैट को बिलकुल भी नहीं. इनके इस्तेमाल से आपकी किडनी, लिवर और हार्ट हेल्थ को भारी नुकसान पहुंच सकता है.

सिर्फ कार्डियो करना और स्ट्रेंथ ट्रेनिंग से दूर रहना

जब लोग वजन घटाने की ठान लेते हैं, तो वे घंटों ट्रेडमिल पर दौड़ते हैं या सिर्फ साइकिल चलाते हैं. बेशक कार्डियो आपकी हार्ट हेल्थ और कैलोरी बर्न करने के लिए अच्छा है, लेकिन सिर्फ कार्डियो पर पूरी तरह से डिपेंडेंट रहना भी गलत है. जल्दी फैट लॉस करने के चक्कर में लोग वेट लिफ्टिंग या स्ट्रेंथ ट्रेनिंग को नजरअंदाज कर देते हैं. स्ट्रेंथ ट्रेनिंग न करने से आपके मसल्स ढीले पड़ने लग जाते हैं और वजन घटने के बाद स्किन लटकने लगती है. एक सुडौल और टोंड बॉडी के लिए कार्डियो के साथ-साथ वेट लिफ्टिंगभी बेहद जरूरी है.

प्रोटीन को डाइट का हिस्सा न बनाना

काफी कम समय में वजन घटाने की होड़ में लोग अक्सर सिर्फ उबली हुई सब्जियां या सलाद खाने लगते हैं. वे भूल जाते हैं कि फैट लॉस की इस जर्नी में प्रोटीन सबसे ज्यादा जरूरी है. प्रोटीन न सिर्फ आपके मसल्स को सुरक्षित रखता है, बल्कि आपको लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कराता है, जिससे बेवजह की भूख नहीं लगती. डाइट में प्रोटीन की कमी होने से आपके बाल झड़ने लगते हैं, स्किन की चमक चली जाती है और आप बीमार दिखने लगते हैं. इसलिए अपनी डाइट में दाल, पनीर, अंडे या चिकन जैसी चीजों को जरूर शामिल करना शुरू कर दें.

नींद से समझौता और हर समय का स्ट्रेस

आपको शायद जानकर हैरानी हो लेकिन फैट लॉस का डायरेक्ट कनेक्शन सिर्फ आपके जिम और किचन से नहीं है, बल्कि इसका एक बड़ा हिस्सा आपकी लाइफस्टाइल से भी जुड़ा है. लोग डाइट और वर्कआउट तो कड़ा कर लेते हैं, लेकिन 4 से 5 घंटे से ज्यादा रात को नहीं सोते. कम सोने से शरीर में कोर्टिसोल नाम का स्ट्रेस हार्मोन बढ़ने लगता है. यह हॉर्मोन सीधे डायरेक्टली आपके पेट की चर्बी को बढ़ाता है और आपको मीठा या जंक फूड खाने के लिए उकसाता है. इसलिए जब तक आप 7 से 8 घंटे की गहरी नींद नहीं लेंगे, तब तक वजन घटाना एक अधूरा सपना ही रह जाएगा.

ये भी पढ़ें: पेट की जिद्दी चर्बी से हैं परेशान? हर सुबह पिएं ये ड्रिंक्स, एक महीने में 4 से 5 किलो तक कम हो सकता है वजन

The post पतले होने की जल्दबाजी में लोग अक्सर कर बैठते हैं ये 5 गलतियां, जान लें इससे पहले कि सेहत को पहुंचे नुकसान appeared first on Prabhat Khabar.

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स छोड़िए, बिना एक पैसा खर्च किए घर पर बनाएं नेचुरल फेस वॉश, जानें बनाने और इस्तेमाल करने का तरीका

घर सजाने निकले थे और उसे बना बैठे माचिस की डिब्बी? जानिए वो 5 गलतियां जो बड़े कमरे को भी छोटा दिखाने लगती हैं

सुबह की ये 5 आदतें बन सकती हैं पैसों की तंगी और परेशानियों की वजह, पूरे दिन बना रह सकता है तनाव का साया

तेल और ग्रीस से काले पड़ गए हैं किचन कैबिनेट्स? ये 5 क्लीनिंग हैक्स मिनटों में लौटा देंगे खोई हुई चमक

बिना प्याज-लहसुन के भी बन सकता है लाजवाब डिनर, ट्राई करें ये 3 टेस्टी रेसिपीज जिन्हें हर कोई करेगा पसंद

पियर, एप्पल या ऑवरग्लास? जानें आपकी बॉडी शेप पर कौन से कपड़े लगेंगे सबसे खूबसूरत और स्टाइलिश

Leave a Comment