लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Box Office: ‘भूत बंगला’ को कांटे की टक्कर दे रही ‘माइकल’, ‘धुंरधर 2’ भर रही पानी, जानिए मंडे कलेक्शन का हाल

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


Monday Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों अक्षय कुमार की फिल्म ‘भूत बंगला’ का जलवा देखने के लिए मिल रहा है. इसने सिनेमाघरों में शानदार प्रदर्शन के साथ ही आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर 2’ की कमाई में रोड़े डाल दिए. वहीं, हाल ही में रिलीज हुई विदेशी फिल्म ‘माइकल’ भी इंडिया में जमकर कमाई कर रही है. जहां ‘भूत बंगला’ ने ‘धुरंधर 2’ को पानी पिला रही है वहीं, अमेरिकन फिल्म भी अक्षय की मूवी को टक्कर दे रही है लेकिन, कुछ आंकड़ों से पीछे रह जा रही है. ऐसे में चलिए बताते हैं सोमवार को बॉक्स ऑफिस पर किसने कितनी कमाई की. 

‘भूत बंगला’ का 11वें दिन का कलेक्शन
अक्षय कुमार की फिल्म ‘भूत बंगला’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है. फिल्म ने 11वें दिन यानी कि दूसरे सोमवार को भी कमाल का बिजनेस किया. सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने 3.65 करोड़ का बिजनेस किया, जिसकी ऑक्यूपेंसी 11% दर्ज की गई. 

इतना ही नहीं, अक्षय की फिल्म ने दूसरे वीकेंड पर भी छप्परफाड़ कमाई की. सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने दूसरे शुक्रवार यानी कि 8वें दिन 5.75 करोड़, 9वें दिन 10.75 करोड़ और 10वें दिन 12.50 करोड़ की कमाई की थी, जिसके बाद इसका दूसरे वीकेंड का कलेक्शन 29 करोड़ रहा. वहीं, इसकी कुल कमाई की बात करें तो फिल्म अब तक 117.05 करोड़ (इंडिया नेट कलेक्शन) का बिजनेस कर चुकी है. 

यह भी पढ़ें: ‘धुरंधर 2’ ने तोड़ा ‘बाहुबली 2’ का रिकॉर्ड, दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी भारतीय फिल्म बनी

मंडे बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ऑक्यूपेंसी

फिल्में बॉक्स ऑफिस ऑक्यूपेंसी
भूत बंगला 3.65 करोड़ 11%
माइकल 2.25 करोड़ 11%
धुरंधर 2 1.05 करोड़ 11.2%
वाझा 2 0.45 करोड़ 17%

‘माइकल’ ने की शानदार वीकडेज की शुरुआत
वहीं, अमेरिकन बायोपिक ‘माइकल’ ने पहले सोमवार को शानदार कमाई की. सैकनिल्क के अनुसार, माइकल जैक्सन की बायोपिक ने चौथे दिन यानी कि सोमवार को 2.25 करोड़ का बिजनेस किया. इसकी ऑक्यूपेंसी भी 11 प्रतिशत दर्ज की गई. माइकल हिंदी में शानदार बिजनेस कर रही है. ऐसे में सोमवार की कमाई के आंकड़े सामने आने के बाद इसे वीकडेज की अच्छी शुरुआत कह सकते हैं. फिल्म का कुल कलेक्शन 18.75 करोड़ (इंडिया नेट कलेक्शन) हो गया है.

यह भी पढ़ें: ‘लोगों की पढ़ाई कहां गई?’ पेड नेगेटिव पीआर पर भड़के नवाजुद्दीन सिद्दीकी, करण जौहर ने भी दिया था ये रिएक्शन

40वें दिन ‘धुरंधर 2’ का जलवा बरकरार
इसके साथ ही आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर 2’ का 40वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार रहा. फिल्म ने अपने छठे वीकेंड पर भी कमाल का कलेक्शन किया. सैकनिल्क के अनुसार, इसने 7.95 करोड़ का बिजनेस किया. इसने छठे शुक्रवार यानी कि 37वें दिन 1.55 करोड़, 38वें दिन 3 करोड़ तो 39वें दिन 3.40 करोड़ की कमाई की थी. लेकिन छठे सोमवार को इसकी कमाई में गिरावट आई लेकिन फिर भी आंकड़ा एक करोड़ के पार रहा. सैकनिल्क के अनुसार, ‘धुरंधर 2’ ने 40वें दिन 1.05 करोड़ का बिजनेस किया. इसकी ऑक्यूपेंसी भी 11.2 प्रतिशत दर्ज की गई. इसकी अब तक कि कुल कमाई 1,131.64 करोड़ (इंडिया नेट कलेक्शन) पहुंच गई है.

यह भी पढ़ें: आदित्य धर की ‘धुरंधर’ से फेमस हुआ ल्यारी, तो पाकिस्तान ने कॉपी करके बना दी फिल्म

लाखों में सिमटी साउथ फिल्म ‘वाझा 2’
सोमवार कलेक्शन में साउथ फिल्म ‘वाझा 2’ का भी नाम शामिल है, जिसका मंडे कलेक्शन लाखों में सिमटकर रह गया. जबकि ये मलयालम की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म है. सैकनिल्क के अनुसार, चौथे मंडे यानी कि 26वें दिन इस फिल्म का कलेक्शन 0.45 करोड़ रुपये रहा और 17 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी भी दर्ज की गई. फिल्म का ओवरऑल इंडियन कलेक्शन 121.90 करोड़ पहुंच गया है.



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

समर में बिखेरना है ग्लैम? सुहाना खान के इन आउटफिट्स से लें इंस्पिरेशन, लुक हो जाएगा ट्रेंडी

आदित्य धर की ‘धुरंधर’ से फेमस हुआ ल्यारी, तो पाकिस्तान ने कॉपी करके बना दी फिल्म

‘भूत बंगला’ की बड़ी सक्सेस के बाद बॉक्स ऑफिस पर फिर तबाही लाने को तैयार अक्षय कुमार और प्रियदर्शन, दोबारा मिलाया हाथ

बेटी संग लारा दत्ता का दिखा मस्ती भरा अंदाज, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ क्यूट डांस वीडियो

‘खिलजी से भी ज्यादा मुश्किल था…’, रणवीर सिंह के लिए थकाने वाला था ‘हमजा’ का किरदार, बिजनेस पार्टनर ने किया खुलासा

Bhooth Bangla BO Day 11: अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ की 11वें दिन भी नहीं रुकी कमाई, किया धमाकेदार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Leave a Comment