लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

The Bonus Market Updates:शेयर बाजार में नरमी; सेंसेक्स 200 अंक टूटा, निफ्टी में भी बिकवाली – Sensex Opening Bell Share Market Opening Sensex Nifty Share Market News And Updates

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन सेंसेक्स में 200 अंक से अधिक की गिरावट दर्ज की गई। वहीं, निफ्टी 24,050 से नीचे आ गया। सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के शेयरों में भारी गिरावट के कारण मंगलवार को बाजार नरम पड़ गया। सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 208.84 अंक गिरकर 77,094.79 पर आ गया; निफ्टी 42.8 अंक गिरकर 24,049.90 पर पहुंच गया। शुरुआती कारोबार में रुपया डॉलर के मुकाबले 24 पैसे गिरकर 94.39 पर आ गया। हालांकि, सुबह 9 बजकर 48 मिनट पर शुरुआती झटकों से उबरकर सेंसेक्स 57.32 (0.07%) अंक मजबूत होकर 77,360.95 पर जबकि निफ्टी 45.85 (0.19%) के स्तर पर कारोबार करता दिखा।

एक दिन पहले की शानदार तेजी के बाद मंगलवार सुबह भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में खुले। अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध समाप्त होने की उम्मीदें कमजोर पड़ने और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आए भारी उछाल ने निवेशकों को एक बार फिर सतर्क कर दिया है। 

सेंसेक्स-निफ्टी में गिरावट, लेकिन छोटे शेयरों में दिखी मजबूती

बड़े शेयरों में सुस्त शुरुआत के बावजूद व्यापक बाजार (ब्रॉडर मार्केट) में सकारात्मक रुख देखने को मिला है। निफ्टी स्मॉलकैप 100 और निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स में 0.3 प्रतिशत तक की बढ़त दर्ज की गई, जबकि बाजार में उतार-चढ़ाव को मापने वाला ‘इंडिया विक्स’ (India VIX) लगभग 7 प्रतिशत गिरकर 18.38 पर आ गया, जो निवेशकों के लिए थोड़ी राहत की बात है। शुरुआती कारोबार के दौरान स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई), एक्सिस बैंक, सन फार्मा और इंडिगो के शेयरों में करीब 1 प्रतिशत की गिरावट देखी गई, जबकि इसके विपरीत अदाणी पोर्ट्स, टीसीएस, लार्सन एंड टुब्रो और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर 1 प्रतिशत की बढ़त के साथ हरे निशान में कारोबार कर रहे थे।

कच्चे तेल में उबाल और विदेशी निवेशकों का दबाव

बाजार की इस शुरुआती गिरावट के पीछे सबसे बड़ा कारण भू-राजनीतिक तनाव का फिर से गहराना है। सीएनएन की एक रिपोर्ट के अनुसार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलने और युद्ध को समाप्त करने के लिए ईरान की ओर से दिए गए नए प्रस्ताव को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप खारिज करने का मन बना रहे हैं। शांति समझौते की इन धुंधली पड़ती उम्मीदों के कारण कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल आया है। ब्रेंट क्रूड फ्यूचर्स 1 प्रतिशत से अधिक की बढ़त के साथ 109 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर कारोबार कर रहा है, जो भारतीय अर्थव्यवस्था और सप्लाई चेन के लिए एक बड़ी चिंता का विषय है। इसके अलावा, विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) की लगातार बिकवाली भी बाजार की धारणा को कमजोर कर रही है। सोमवार को जारी अनंतिम आंकड़ों के अनुसार, विदेशी निवेशकों ने 1,151 करोड़ रुपये के शेयरों की शुद्ध बिकवाली की थी। इस बीच, घरेलू मुद्रा बाजार में भी कमजोरी देखने को मिली और अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया शुरुआती कारोबार में 24 पैसे टूटकर 94.39 के स्तर पर आ गया।

सेक्टोरल इम्पैक्ट और आगे का आउटलुक

सेक्टोरल प्रदर्शन की बात करें तो निफ्टी पीएसयू बैंक इंडेक्स 1.5 प्रतिशत की गिरावट के साथ सबसे ज्यादा नुकसान में रहा, जबकि निफ्टी रियल्टी इंडेक्स मामूली बढ़त के साथ हरे निशान में नजर आया। बजाज ब्रोकिंग की रिपोर्ट के अनुसार, शेयर बाजार फिलहाल एक ‘कंसोलिडेशन’ (समेकन) के दौर से गुजर रहा है, जहां कंपनियों की मजबूत कमाई और भू-राजनीतिक अनिश्चितताओं के बीच संतुलन बनाने की कोशिश हो रही है। विशेषज्ञों का मानना है कि बाजार की आगे की दिशा अब काफी हद तक अमेरिकी फेडरल रिजर्व के आगामी नीतिगत फैसलों और नए आर्थिक आंकड़ों पर निर्भर करेगी। 



जियोजित इन्वेस्टमेंट्स के मुख्य निवेश रणनीतिकार वीके विजयकुमार के मुताबिक, भारतीय बाजार के कमजोर प्रदर्शन का मुख्य कारण वैश्विक स्तर पर ‘आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस’ (AI) से जुड़े शेयरों में आया भारी उछाल है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक एआई शेयरों का यह मोमेंटम जारी रहेगा, विदेशी निवेशक भारतीय बाजार से पैसा निकालते रहेंगे। हालांकि, उनका यह भी मानना है कि एआई शेयरों में अब एक ‘बबल’ की स्थिति बन रही है और इसमें सुधार होने पर विदेशी पूंजी फिर से भारत की ओर लौट सकती है, जिससे लार्जकैप शेयरों में शानदार वापसी देखने को मिलेगी।



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

जेएनयू में यौन उत्पीड़न:प्रोफेसर पर 10 छात्र-छात्राओं ने लगाए आरोप, बोलीं- मीटिंग के बहाने घर पर बुलाते थे – Ten Students Accuse Jnu Professor Of Harassment

‘तू हैंडसम है, हीरो बन जा’:यश जौहर की जन्मतिथि पर भावुक हुए करण, बताया आखिरी बार पिता के कान में क्या कहा? – Karan Johar Remembered His Father Yash Johar On His 97th Birth Anniversary Shares An Emotional Post

हिमाचल में किसानों से खेल:10 हजार की सब्सिडी के लिए 7,500 ज्यादा देकर खरीदना पड़ रहा ब्रश कटर, जानें – Himachal Farmer Subsidy Brush Cutter Market Government Rate

जूनियर हॉकी एशिया कप:भारतीय पुरुष टीम ने दूसरे मैच में दिखाया जुझारूपन, जापान के खिलाफ खेला ड्रॉ; एक्का चमके – Indian Junior Men’s Hockey Team Secure A Draw Against Japan In Their Second Pool A Match Highlights

सात्विक-चिराग ने रचा इतिहास:पहली बार चाइना मास्टर्स का खिताब जीता, फाइनल में चीन की जोड़ी को हराया – Satwik-chirag Break China Masters Jinx, Crowned Champions After Win Vs Hi-ren

अमित शाह का बड़ा दावा:2019 से 274 भगोड़ों का प्रत्यर्पण; बताया 2014 में पीएम मोदी के सामने थी क्या चुनौतियां? – Amit-shah-tells-achievements-goa-274 Fugitives Extradited Since 2019-outlines-challenges-pm-modi-faced-in-2014

Leave a Comment