लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Gujarat Local Body Polls Results 2026:गुजरात निकाय के 15 निगमों समेत हजारों सीटों पर आज फैसला, मतगणना शुरू – Gujarat Local Body Election Results 2026 Hindi Updates Counting Begins Across 15 Corporations

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

गुजरात में हुए बड़े पैमाने पर स्थानीय निकाय चुनावों के नतीजों का इंतजार अब खत्म होने वाला है। मंगलवार को राज्यभर में निर्धारित मतगणना केंद्रों पर वोटों की गिनती शुरू हो गई है, जिसके बाद दिन में ही परिणाम घोषित किए जाने की संभावना है। राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार, मतगणना की प्रक्रिया कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक निगरानी के बीच संपन्न कराई जाएगी। अहमदाबाद में एलडी इंजीनियरिंग कॉलेज और गुजरात कॉलेज जैसे केंद्रों पर मतगणना होगी। सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को देखते हुए आसपास के क्षेत्रों में विशेष प्रतिबंध लगाए गए हैं।

9,000 से ज्यादा सीटों पर फैसला

इस चुनाव में कुल 15 नगर निगम, 84 नगरपालिकाएं, 34 जिला पंचायतें और 260 तालुका पंचायतें शामिल हैं। यानी राज्य में 9,000 से अधिक सीटों का भविष्य इस मतगणना से तय होगा। अप्रैल में हुए मतदान के बाद यह राज्य के सबसे बड़े जमीनी स्तर के चुनावी मुकाबलों में से एक माना जा रहा है। आयोग के अनुसार, इस चुनाव में 32,748 नामांकन दाखिल हुए थे, जिनमें से 26,000 से अधिक उम्मीदवार मैदान में बने रहे। कई सीटों पर उम्मीदवार पहले ही निर्विरोध चुने जा चुके हैं।

मतदान प्रतिशत में अंतर

विभिन्न क्षेत्रों में मतदान प्रतिशत में अंतर देखने को मिला-


  • नगर निगमों में: 49.02%

  • नगरपालिकाओं में: 59.50%

  • जिला पंचायतों में: 61.69%

  • तालुका पंचायतों में: 62.38%

ग्रामीण इलाकों में शहरी क्षेत्रों की तुलना में अधिक मतदान दर्ज किया गया।



प्रमुख पार्टियों के बीच कड़ा मुकाबला


इन चुनावों में भाजपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी जैसी बड़ी राजनीतिक पार्टियों के साथ-साथ निर्दलीय और छोटी पार्टियों ने भी हिस्सा लिया। वोटिंग हजारों मतदान केंद्रों पर इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) के जरिए कराई गई थी।

प्रत्याशियों ने जताया जीत का भरोसा

महानगरपालिका सूरत से आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी पायल सकारिया ने कहा कि 2021 में जनता ने हमें विपक्ष की भूमिका सौंपी थी। लगातार पांच साल जनता का समर्थन मिलता रहा। इस चुनाव में जनता से सपोर्ट मिला, उससे यही कहा जा सकता है कि लोग परिवर्तन के लिए तैयार थे। जनता ने परिवर्तन के लिए वोट किया है।

महानगरपालिका सूरत से भाजपा उम्मीदवार दीनानाथ महाजन ने कहा कि वार्ड नंबर 23 की जनता ने आशीर्वाद दिया है। बीते 30 साल से भाजपा विकास कर रही है। विकास के मुद्दे पर ही जनता हमें वोट देती है। उन्होंने कहा कि सूरत महानगरपालिका की 120 सीटों में सारी सीट भाजपा जीतने वाली है। महानगरपालिका सूरत से कांग्रेस प्रत्याशी अमित धानाणी ने कहा ‘मैं मेयर के खिलाफ चुनाव लड़ रहा हूं। बीते पांच साल में भाजपा ने जो भ्रष्टाचार किया है, उससे जनता ने कांग्रेस को जिताने का मन बनाया है।’

अन्य वीडियो:-

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Team India:क्या चोट के बावजूद फ्रेंचाइजी-पैसों के दबाव में Ipl खेलते हैं खिलाड़ी? Coe के सूत्र का बड़ा खुलासा – Are Players Playing Through Injuries In Ipl Due To Franchise And Financial Pressure

सिद्धार्थनगर में सीएम योगी बोले:सपा-कांग्रेस समाज को जाति के नाम पर बांट रहीं, इनके एजेंडे में विकास नहीं है – Sp And Congress Are Dividing Society Along Caste Lines Cm Yogi Said In Siddharthnagar

सवालों के घेरे में एअर इंडिया टर्बुलेंस:सरकार को डोप टेस्ट की अंतिम रिपोर्ट का इंतजार, Aaib कर रहा जांच – Air India Phuket-delhi Turbulence: Final Drug Report Awaited, Crew Members Taken Off Roster, Says Govt

ट्रंप की गाजा योजना को इस्राइल ने ठुकराया:नेतन्याहू की दो टूक, कहा- हमास के हथियार डालने तक नहीं हटेगी सेना – Israel-rejects-donald-trump-15-point-gaza-plan-benjamin-netanyahu-hamas-disarmament

Pok:पाकिस्तान ने पीओके के प्रदर्शनकारियों पर क्यों बदला अपना रुख? पहले कहा- आतंकी; अब बता रहा देशभक्त – Pm Sharif Pmln On Back Foot Pok Protesters Calls Them Patriots Soften-stand-joint-awami-action-committee-talks

Jpsc-jssc मामले पर हेमंत सोरेन बोले:’युवाओं को राजनीतिक संरक्षण की जरूरत नहीं, मिलेगा न्याय’ – Hemant-soren-on-jpsc-jssc-students-protest-youth-political-protection-jpsc-exam

Leave a Comment