लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Donald Trump:’इस्राइल-लेबनान के बीच तीन हफ्तों के लिए बढ़ा संघर्ष विराम’, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का एलान – Us President Donald Trump Said Israel And Lebanon Agreed To Extend Ceasefire By Additional Three Weeks

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को घोषणा की कि इस्राइल और लेबनान के बीच संघर्ष विराम को अगले तीन सप्ताह के लिए बढ़ा दिया गया है। यह घोषणा दोनों देशों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ हुई वार्ताओं के बाद की गई। 

व्हाइट हाउस में संवाददाताओं से बात करते हुए राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि लेबनान और इस्राइल के उच्च-स्तरीय अधिकारियों के साथ उनकी एक शानदार बैठक हुई। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले हफ्तों में लेबनान के राष्ट्रपति और इस्राइल के प्रधानमंत्री अमेरिका दौरे पर आएंगे।

ये भी पढ़ें: प. एशिया संकट: ‘तीन करोड़ लोगों को फिर से गरीबी के गर्त में धकेलेगा ईरान युद्ध’, संयुक्त राष्ट्र ने किया आगाह

इस्राइल-लेबनान में तीन हफ्तों के लिए बढ़ा संघर्ष विराम

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, “उन्होंने तीन अतिरिक्त हफ्तों के लिए, मैं समझता हूं, गोलीबारी न करने यानी संघर्ष विराम पर सहमति जताई है। हम देखेंगे कि क्या ऐसा होता है। यह उनके बीच नहीं होगा, लेकिन हमें अभी भी हिजबुल्ला के बारे में सोचना है।”

इससे पहले ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में राष्ट्रपति ट्रंप ने घोषणा की थी कि इस्राइल और लेबनान के बीच संघर्ष विराम तीन सप्ताह के लिए बढ़ाया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा था कि अमेरिका लेबनान के साथ मिलकर काम करेगा, ताकि उसे हिजबुल्ला से अपनी सुरक्षा करने में मदद मिल सके।

ये भी पढ़ें: West Asia: होर्मुज से इतर रास्तों की तलाश में तेल-गैस निर्यातक, नए मार्ग बनाने की दिशा में बढ़ रहे खाड़ी देश

क्या बोले ट्रंप?

ट्रंप ने अपनी पोस्ट में लिखा, “अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, उपराष्ट्रपति जेडी वेंस, विदेश मंत्री मार्को रुबियो, इस्राइल में राजदूत माइक हकाबी, और लेबनान में राजदूत मिशेल ईसा, आज ओवल ऑफिस में इस्राइल और लेबनान के उच्च-स्तरीय प्रतिनिधियों से मिले। बैठक बहुत अच्छी रही! अमेरिका लेबनान के साथ मिलकर काम करेगा, ताकि उसे हिजबुल्ला से अपनी सुरक्षा करने में मदद मिल सके।”

उन्होंने कहा, “इस्राइल और लेबनान के बीच संघर्ष विराम तीन सप्ताह के लिए बढ़ाया जाएगा। मैं निकट भविष्य में इस्राइल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू, और लेबनान के राष्ट्रपति जोसेफ औन की मेजबानी करने के लिए उत्सुक हूं। इस ऐतिहासिक बैठक में भाग लेना एक महान सम्मान था।”

अन्य वीडियो

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

खबरों के खिलाड़ी:क्या दलबदल कानून को और सख्त करने का आ गया समय, विश्लेषकों ने बताया इसका क्या रास्ता – Khabaron Ke Khiladi Anti Defection Law Dal Badal Kanoon Bjp Tmc Congress Shivsena Expert Analysis

एशियाई खेल:जापान की पिच को लेकर क्या बोले भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर? हालात के हिसाब से ढलने पर दिया जोर – Asian Games Indian Captain Shreyas Iyer On Pitch In Japan Emphasized Adapting To The Conditions

कौन हैं डूसू के नए उपाध्यक्ष दीपांशु शौकीन?:एनएसयूआई ने नहीं दिया टिकट तो खाई कसम, पूरा प्रचार नंगे पैर किया – Who Is Deepanshu Shaukeen New Dusu Vice President Profile In Hindi

एशियाई खेल:उद्घाटन समारोह के बाद भावुक हुईं मनु भाकर, जसपाल राणा को किया याद; बोलीं- सर की बहुत याद आई – Olympic Medallist Manu Bhaker Said She Missed Her Late Coach Jaspal Rana During Asian Games Opening Ceremony

गृह मंत्री अमित शाह को फूड पॉइजनिंग:प्रल्हाद जोशी बोले- अब स्वास्थ्य बिल्कुल ठीक; डॉक्टरों ने क्या सलाह दी? – Home Minister Amit Shah Suffers Food Poisoning Pralhad Joshi Says He Is Now Fine What Did Doctors Advise?

किस तरह अगरकर से बीसीसीआई का हुआ मोह भंग:क्या रोहित के भविष्य को लेकर चला विवाद बना वजह? कैसा रहा कार्यकाल – Why Did Bcci Chairman Of Selectors Ajit Agarkar Quit? Differences With Vvs Laxman Know All Details

Leave a Comment