लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Court:टीसीएस मामले में आरोपी निदा खान को जेल होगी या बेल मिलेगी? दो मई को आएगा नासिक कोर्ट का बड़ा फैसला – Nashik Sessions Court On Nashik Case Nida Khan Anticipatory Bail Harassment Forced Religious Conversion

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

महाराष्ट्र के नासिक में स्थित आईटी कंपनी टीसीएस की स्थानीय यूनिट में काम करने वाली महिला कर्मचारियों के साथ कथित यौन उत्पीड़न और जबरन धर्म परिवर्तन का बड़ा मामला सामने आया था। इस मामले में पुलिस ने नौ अलग-अलग एफआईआर (FIR) दर्ज की हैं। इसकी जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) बनाया गया है।

आरोप है कि कंपनी की एक महिला कर्मचारी निदा खान अपने सहकर्मियों को इस्लामी रीति-रिवाजों का पालन करने, नमाज पढ़ने और मांसाहारी (नॉनवेज) भोजन खाने के लिए दबाव डालती थी। इस केस में अब तक एक महिला ऑपरेशंस मैनेजर समेत आठ लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। टीसीएस ने भी इन आरोपों पर सख्त एक्शन लेते हुए आरोपी कर्मचारियों को निलंबित (सस्पेंड) कर दिया है।

ये भी पढ़ें- बंगाल चुनाव में बाइक रैलियों पर लगेगी रोक?: कलकत्ता हाईकोर्ट ने बदले नियम, जानिए अगर आदेश न माना तो क्या होगा

निदा खान की जमानत का विरोध क्यों?

 


  • नासिक कोर्ट के अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश के.जी. जोशी की अदालत में निदा खान की अग्रिम जमानत (गिरफ्तारी से बचने की अर्जी) पर सुनवाई हुई।

  • सरकारी वकील अजय मिसर ने जमानत का कड़ा विरोध करते हुए कहा कि मामले की गहराई तक जाने के लिए निदा खान की पुलिस हिरासत में पूछताछ बहुत जरूरी है।

  • पुलिस का मानना है कि निदा के तार मालेगांव के उन गुटों से जुड़े हो सकते हैं, जो धर्म परिवर्तन का काम करते हैं।

  • सरकारी वकील ने अदालत को बताया कि इसके पीछे विदेशी फंडिंग और वित्तीय लेन-देन का भी बड़ा नेटवर्क हो सकता है, जिसका खुलासा होना अभी बाकी है।



पीड़िता के साथ कैसा व्यवहार किया गया?


अभियोजन पक्ष (सरकारी वकील) ने अदालत को बताया कि निदा खान अच्छी तरह जानती थी कि पीड़िता अनुसूचित जनजाति (ST) समुदाय से आती है। आरोप है कि पीड़िता को जबरन बुर्का और हिजाब पहनने के लिए मजबूर किया गया और उससे ‘कलमा’ पढ़वाया गया। इतना ही नहीं, पीड़िता का नाम बदलकर ‘हानिया’ रख दिया गया था। पुलिस के मुताबिक, मुख्य आरोपी दानिश शेख और पीड़िता के बीच संबंधों की जानकारी निदा को थी और उन्होंने पीड़िता को मलेशिया में बसाने की पूरी साजिश रची थी। इन सभी सबूतों को जुटाने के लिए पुलिस ने निदा खान का मोबाइल फोन और डायरी जब्त कर ली है, जिनकी फॉरेंसिक जांच की जा रही है।



निदा खान के वकील ने अदालत में क्या दलीलें दीं?


बचाव पक्ष के वकील राहुल कासलीवाल ने अदालत में कहा कि भारत के कई राज्यों में धर्म परिवर्तन विरोधी कानून हैं, लेकिन महाराष्ट्र में फिलहाल ऐसा कोई विशिष्ट कानून लागू नहीं है। हालांकि, इसी बीच महाराष्ट्र विधानसभा ने हाल ही में धर्म स्वातंत्र्य विधेयक, 2026 पारित किया है, जिसमें धोखाधड़ी या जबरन धर्मांतरण पर सात साल की सजा और एक लाख रुपये जुर्माने का प्रावधान है। निदा खान ने अपनी दो महीने की गर्भावस्था (प्रेग्नेंसी) का हवाला देते हुए 18 अप्रैल को अदालत से अग्रिम जमानत मांगी थी। फिलहाल, कोर्ट ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद 2 मई तक के लिए फैसला सुरक्षित रख लिया है।



अन्य वीडियो-



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

‘भूकंप की तरह कांप उठी धरती’:चश्मदीद ने बताया आंखों देखा हाल, असम विमान हादसे में देश ने खो दिए पांच जांबाज – Iaf An 32 Transport Aircraft Crash At Jorhat Air Force Station Assam 5 Personnel Martyred

Us State Department:’रूबियो और जयशंकर के बीच कल होर्मुज पर हुई बातचीत’, अमेरिकी विदेश मंत्रालय का बयान – Marco Rubio Jaishankar Talks Strait Of Hormuz Security Warning Us Department Of State

Explainer:होर्मुज में भारतीयों की मौत पर सरकार ने क्या किया, बड़े कूटनीतिक मामलों में कैसा रहा है हमारा रुख? – Hormuz Deaths: How Has India Responded, And What Has Been Its Stance In Major Diplomatic Crises?

Explainer:अखिलेश यादव की बेटी से जुड़े विवाद की कैसे हुई शुरुआत, अब तक इस मामले में क्या-क्या हुआ? – How Did The Controversy Involving Akhilesh Yadav’s Daughter Begin, And What Has Happened In The Matter So Far?

टाटा के आईफोन प्लांट पर लटकी तालेबंदी की तलवार:जहरीले पानी से किसान परेशान, क्या बंद होगी फैक्ट्री? – Tata’s Apple Iphone Factory In Tamil Nadu Faces Closure Threat Over Groundwater Contamination

West Asia Crisis:पाकिस्तानी Pm शरीफ का दावा- 24 घंटे में Us-ईरान शांति समझौता संभव; ट्रंप-अराघची का रुख क्या? – Pakistan Says Us-iran Peace Deal May Be Finalised Within 24 Hours

Leave a Comment