लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

‘भूकंप की तरह कांप उठी धरती’:चश्मदीद ने बताया आंखों देखा हाल, असम विमान हादसे में देश ने खो दिए पांच जांबाज – Iaf An 32 Transport Aircraft Crash At Jorhat Air Force Station Assam 5 Personnel Martyred

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

असम के जोरहाट में भारतीय वायुसेना का एक एएन-32 मालवाहक विमान लैंडिंग के समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस भीषण हादसे में वायुसेना के दो अधिकारियों सहित कुल पांच कर्मी बलिदान हो गए हैं। यह विमान सुबह करीब 10:00 बजे जोरहाट एयरफील्ड पर उतरने का प्रयास कर रहा था, तभी हादसे का शिकार हो गया।

‘भूकंप की तरह कांप उठी धरती’: चश्मदीद की जुबानी 

हादसे के वक्त मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने बेहद खौफनाक मंजर देखा। एक चश्मदीद ने हादसे की भयावहता बयां करते हुए बताया, ‘एक विमान यहां आया और लैंड करने लगा। लैंडिंग से ठीक पहले उससे सफेद धुआं निकला। इसके तुरंत बाद विमान से काला धुआं निकलने लगा और जोर से आवाज होने लगी। उस तेज आवाज के बाद पूरा इलाका इस तरह हिलने लगा जैसे कोई बड़ा भूकंप आ गया हो। जब लोग वहां इकट्ठा हुए, तब देखा कि वहां एक विमान दुर्घटनाग्रस्त पड़ा था।’

रक्षा मंत्री और मुख्यमंत्री ने जताया गहरा शोक

इस बड़े हादसे के बाद देश और राज्य में शोक की लहर दौड़ गई है। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा और देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वायुसेना के पांचों जांबाज जवानों को नमन किया। हादसे में बलिदान हुए वायुसेना के पांच वीर योद्धाओं के नाम इस प्रकार हैं।


  • स्क्वाड्रन लीडर प्रशांत सिंह

  • फ्लाइट लेफ्टिनेंट शुभम कुमार

  • सार्जेंट जितेंद्र शर्मा

  • अग्निवीरवायु खेमाराम कुमावत

  • अग्निवीरवायु दानिश आलम

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि देश के प्रति इन जांबाज जवानों के साहस और सेवा को हमेशा गर्व और कृतज्ञता के साथ याद रखा जाएगा। दुख की इस घड़ी में पूरा देश शोक संतप्त परिवारों के साथ मजबूती से खड़ा है। मुख्यमंत्री सरमा ने कहा कि असम सरकार सैन्य अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में है और हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए पूरी तरह तैयार है।

यह भी पढ़ें: असम: वायुसेना विमान हादसे में पांच जवान बलिदान, जोरहाट एयरबेस पर लैंडिंग के दौरान क्रैश हुआ था AN-32 मालवाहक

राहुल गांधी ने भी व्यक्त किया दुख

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने असम में हुए वायुसेना के इस दर्दनाक विमान हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट साझा करते हुए लिखा कि असम में भारतीय वायुसेना के विमान हादसे में हमारे पांच वीर जवानों की बलिदान की खबर अत्यंत हृदयविदारक है। देश की सेवा करते हुए अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले इन जांबाज सैनिकों को मैं नमन करता हूं। दुख की इस कठिन घड़ी में मेरी गहरी संवेदनाएं शहीद परिवारों के साथ हैं। पूरा देश इस अपार शोक में उनके साथ मजबूती से खड़ा है।

पुराने हो रहे एएन-32 विमानों को बदलने की तैयारी

एएन-32 एक जुड़वां इंजन वाला सैन्य मालवाहक विमान है। भारतीय वायुसेना दुर्गम, ऊंचे और सुदूर इलाकों में रसद पहुंचाने, सामान ढोने और परिचालन सहायता के लिए लंबे समय से इसका इस्तेमाल करती आ रही है। हालांकि, अब इन विमानों की उम्र काफी ज्यादा हो चुकी है। रक्षा मंत्रालय के अनुसार, वायुसेना अपने पुराने होते जा रहे एएन-32 और आईएल-76 परिवहन विमानों को बदलने की योजना पर काम कर रही है। भविष्य की रणनीतिक और सैन्य जरूरतों को पूरा करने के लिए ‘मीडियम ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट’ (एमटीए) कार्यक्रम के तहत नए विमानों को बेड़े में शामिल करने की तैयारी है। भारतीय वायुसेना ने हादसे की पुष्टि करते हुए कहा है कि विस्तृत विवरण का इंतजार किया जा रहा है।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

एशियाड में भारत का कार्यक्रम:निशानेबाजी में आ सकते हैं पदक, सुचिका की नजरें फाइनल पर; तैराकी-वुशु में भी आशा – India’s Schedule At Asian Games 21st September 2026 Shooting Mma Badminton Swimming Hockey Table Tennis

यूपी:अब सतह पर आई कांग्रेस की अंदरूनी कलह, क्या प्रदेश अध्यक्ष और प्रभारी के बीच चल रही है अनबन? – Up: Now The Internal Conflict Of Congress Has Come To The Surface, Is There A Rift Going On Between The State

यूपी:प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, अमित घोष, अमृत अभिजात समेत कई आईएएस अधिकारियों के तबादले – Up: Major Administrative Reshuffle In The State, Several Ias Officers Including Amit Ghosh And Amrit Abhijat T

केरलम में फ्लैश फ्लड का कहर:एक की मौत, सात के बहने की आशंका; 27 लोगों को बचाया गया – Keralam Flash Flood: 1 Dead, 7 Feared Swept Away In Pookkottumpadam

यूपी:चुनावी तैयारियों में जुटा भाजपा संगठन, सोमवार से राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन शुरू करेंगे प्रदेश का दौरा – Up: Bjp Organization Busy In Election Preparations, National President Will Start State Tour From Monday

स्मृति ईरानी:सलमान खान की राह पर चलीं अभिनेत्री, ट्रोलर्स को दिखाया आईना; चर्चा में आया वीडियो – Smriti Irani Support Salman Khan Gives Advice To Trollers Video Goes Viral

Leave a Comment