लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

‘मैं आमिर को ज्यादा इंटेलिजेंट लगी…’, अमीषा पटेल को ऐसे मिली थी ‘मंगल पांडे’, ऐश्वर्या राय थीं पहली पसंद

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


बॉलीवुड में फिल्मों के साथ-साथ कास्टिंग से जुड़े किस्से भी दर्शकों को पसंद है. हाल ही में एक्ट्रेस अमीषा पटेल ने एक इंटरव्यू में बताया कि उन्हें आमिर खान की फिल्म ‘मंगल पांडे: द राइजिंग’ कैसे मिली और किस तरह ऐश्वर्या राय बच्चन के बाहर होने के बाद ये मौका उनके पास आया. इस बीच उन्होंने आमिर खान के साथ अपनी दोस्ती और पुराने अनुभवों को भी शेयर किया है. 

आमिर खान को इंटेलीजेंट लगी अमीषा 

बॉलीवुड बबल के साथ बातचीत में अमीषा ने ऐश्वर्या के फिल्म छोड़ने और मौका मिलने पर कहा, ‘आमिर ने मेरा बीबीसी के साथ किया गया इंटरव्यू देखा था और उन्हें मैं बहुत इंटेलिजेंट लगी. हमने दिल्ली में एक इंटरव्यू साथ किया था. जब तक कैमरा सेट हो रहा था, हम ‘नॉट्स एंड क्रॉसेस’ खेल रहे थे और किताबों के बारे में बातें कर रहे थे, जिससे हमारी अच्छी ट्यूनिंग बन गई.’

लगान में सिलेक्शन के बाद कटा पत्ता 

इसके अलावा अमीषा ने लगान फिल्म को लेकर भी कहा, ‘इससे पहले भी मैं और आमिर कई बार मिल चुके थे, क्योंकि मैंने ‘लगान’ के लिए स्क्रीन टेस्ट दिया था और मेरा सिलेक्शन भी हो गया था. लेकिन जब मैं न्यूजीलैंड में ‘कहो न… प्यार हैं’ की शूटिंग कर रही थी, तब मेरे मैनेजर ने बताया कि मुझे लगान से हटा दिया गया है क्योंकि आशुतोष गोवारिकर को लगा कि गांव की लड़की के रोल के लिए मेरी आंखें बहुत ज्यादा पढ़ी-लिखी लगती हैं और मैं काफी गोरी भी हूं.’

ऐश्वर्या राय ने खुलकर बताई सच्चाई 

वहीं 2004 के एक इंटरव्यू में ऐश्वर्या ने भी फिल्म से बाहर होने के बाद कहा था, ‘दिलचस्प बात ये है कि लोग ‘रिप्लेस’ शब्द याद रखते हैं, लेकिन असल में सिचुएशन बिल्कुल अलग थी. प्रोड्यूसर और मेरे एजेंट्स के बीच कुछ बहस हो गए थे. बाद में प्रोड्यूसर ने मुझसे माफी भी मांगी थी क्योंकि उन्होंने मीडिया में जिस तरह बात की, वह सही नहीं था.’

ये भी पढ़ें: ‘मैं सच में खुश हूं…’, पत्नी गिन्नी चतरथ के प्यार में डूबे कपिल शर्मा, वायरल वीडियो में दिखी रोमांटिक केमिस्ट्री

प्रोड्यूसर ने ऐश्वर्या को फिल्म से हटाया 

बता दें कि ‘मंगल पांडे: द राइजिंग’ में ‘ज्वाला’ का किरदार पहले ऐश्वर्या को ऑफर हुआ था. लेकिन बाद में खबरें आईं कि फीस को लेकर उनके बीच बहस हुई थी. टेलीग्राफ के रिपोर्ट्स के अनुसार प्रोड्यूसर बॉबी बेदी ने कहा था, ‘हमने ऐश्वर्या राय बच्चन को फिल्म से हटा दिया क्योंकि वो एग्रीमेंट साइन करने के बाद अपनी फीस दोबारा तय करना चाहती थीं और उसे दोगुना करना चाहती थीं.’ उन्होंने शुरुआत में करीब 1.5 करोड़ रुपये में फिल्म साइन की थी, वहीं आमिर खान को लगभग 7 करोड़ रुपये मिल रहे थे. ऐश्वर्या के प्रोजेक्ट से बाहर होने के बाद ये रोल अमीषा पटेल को मिला.

ये भी पढ़ें: 15वीं एनिवर्सरी पर पृथ्वीराज सुकुमारन ने पत्नी पर यूं जताया प्यार, सुप्रिया के पोस्ट ने भी खींचा ध्यान



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Govinda Son Yashvardhan: गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा का खुलासा, बोलीं- बेटे की अमिताभ बच्चन जैसी है पर्सनैलिटी, लुक धर्मेंद्र जैसा

29 की हुईं शरवरी वाघ, फोटोज शेयर कर दिखाई सेलिब्रेशन की झलक, बर्थडे केक ने खींचा ध्यान

‘मौत के बाद सब याद करते हैं…’ संचिता उगाले के सुसाइड पर आया एक्टर शीजान खान का रिएक्शन, देखें Video

लग्जरी आशियाने में रहती हैं तमन्ना भाटिया, जकूजी से लेकर आलीशान इंटीरियर तक, किसी महल से कम नहीं है एक्ट्रेस का घर

Action Thriller Films Of 2026: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ से लेकर प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’ तक, ये हैं 2026 की 5 सबसे धांसू एक्शन-थ्रिलर फिल्में

2026 में मराठी-साउथ की छोटी फिल्मों ने बड़े-बड़े धुरंधर को खून के आंसू रुलाया, किसी ने दिया 1100% प्रॉफिट, किसी ने रचा इतिहास

Leave a Comment