लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

‘देऊळ बंद 2’ ने कमाया 800 परसेंट प्रॉफिट, ‘करुप्पु’-‘राजा शिवाजी’ को बुरी तरह पछाड़ा, मई महीने में किया सबसे ज्यादा मुनाफा

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


मई महीने में ‘करप्पु’, ‘राजा शिवाजी’, ‘दृश्यम 3’ जैसी फिल्में रिलीज हुईं. इन तीनों फिल्मों ने 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई की. हालांकि, मई महीने की टॉप 5 फिल्मों में सबसे ज्यादा प्रॉफिट परसेंट कमाने वाली फिल्म की बात करें तो एक छोटे बजट की मराठी फिल्म ने इन सबको पछाड़ दिया है. मराठी फिल्म ‘देऊळ बंद 2’ सबसे ज्यादा प्रॉफिट कमाने वाली फिल्म है.

टॉप 5 फिल्में, इस मामले में ‘देऊळ बंद 2’ निकली आगे

ऑरमैक्स मीडिया ने मई महीने की टॉप 5 फिल्मों की लिस्ट शेयर की है. इस लिस्ट में नंबर 1 पर ‘करुप्पु’ है 229 करोड़ की कमाई के साथ. दूसरे नंबर पर ‘दृश्यम 3’ है 133 करोड़ की कमाई के साथ. ‘राजा शिवाजी’ तीसरे नंबर पर है. फिल्म ने 113 करोड़ कमाए. चौथे नंबर पर ‘ऑब्सेशन’ है 102 करोड़ की कमाई के साथ. पांचवें नंबर पर ‘देऊळ बंद 2’ है. फिल्म ने 90 करोड़ की कमाई की.

ये भी पढ़ें- Cocktail 2 Day 1 Box Office: ‘कॉकटेल 2’ पहले दिन कितना कमाएगी? शाहिद-कृति-रश्मिका की फिल्म करेगी बॉक्स ऑफिस पर धमाका

‘देऊळ बंद 2’ ने 800 परसेंट प्रॉफिट कमाया
प्रॉफिट के मामले में ‘देऊळ बंद 2’ सबसे आगे है. इस फिल्म ने 800 परसेंट का प्रॉफिट कमा लिया है. फिल्म 10 करोड़ के बजट में बनी और 90 करोड़ की कमाई कर ली है. अभी फिल्म थिएटर में लगी है.

देऊळ बंद 2' ने कमाया 800 परसेंट प्रॉफिट, 'करुप्पु'-'राजा शिवाजी' को बुरी तरह पछाड़ा, मई महीने में किया सबसे ज्यादा मुनाफा

वहीं ‘करुप्पु’ ने 76.15 परसेंट का प्रॉफिट कमाया. फिल्म 130 करोड़ के बजट में बनी और 229 करोड़ की कमाई की. वहीं ‘राजा शिवाजी’ 75 करोड़ के बजट में बनी और कमाई 113 करोड़ की. फिल्म ने 50.67 परसेंट का प्रॉफिट किया. वहीं ‘दृश्यम 3’ का बजट 100 करोड़ रुपये है. फिल्म ने 133 करोड़ की कमाई की. फिल्म का प्रॉफिट 33 परसेंट रहा.

ये भी पढ़ें- Marathi Movies Box Office: ‘देऊळ बंद 2’ बनाएगी नया रिकॉर्ड, ‘राजा शिवाजी’ को भी छोड़ेगी पीछे! ‘तुंबाडची मंजुळा’ ने किया इतना बॉक्स ऑफिस

‘देऊळ बंद 2’ की बात करें तो फिल्म 21 मई 2026 को रिलीज हुई. इसे प्रवीण तरडे ने डायरेक्ट किया. फिल्म सिर्फ मराठी भाषा में रिलीज हुई. इस फिल्म में मोहन जोशी, स्नेहल तरडे, प्रवीण तरडे, महेश मांजरेकर, प्रसाद ओक जैस स्टार्स नजर आए. फिल्म धमाकेदार परफॉर्म कर रही है.



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment