लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

यूपी:झुग्गी-झोपड़ी में रहने और ईंट-भट्टे में काम करने वाले बच्चों पर फोकस करेगी सरकार, एक मई से चलेगा अभियान – Up: Government To Focus On Children Living In Slums And Working In Brick Kilns, Campaign To Begin May 1

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

प्रदेश में एक अप्रैल से स्कूल चलो अभियान व्यापक स्तर पर चलाया जा रहा है। बेसिक शिक्षा विभाग का लक्ष्य है कि 6 से 14 साल का कोई भी बच्चा पढ़ाई से वंचित न रहे। उसका स्कूल में नामांकन हो और वह नियमित स्कूल जाए। इसी क्रम में 1 मई से प्रदेश में श्रमिक बस्तियों, ईंट-भट्ठों और झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले बच्चों को नामांकित किया जाएगा।

यह अभियान खास तौर पर आउट-ऑफ-स्कूल और ड्रॉपआउट बच्चों को मुख्यधारा से जोड़ने पर केंद्रित होगा। दिव्यांग बच्चों को स्पेशल एजूकेटर के सहयोग से चिन्हित कर उनका नामांकन सुनिश्चित किया जाएगा। वहीं ड्रॉपआउट बालिकाओं को कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों (केजीबीवी) में प्राथमिकता के आधार पर प्रवेश दिलाया जाएगा।

बेसिक व माध्यमिक शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा ने प्रदेश के सभी मंडलायुक्तों और जिलाधिकारियों को निर्देश दिया है कि हर बच्चे का नामांकन सुनिश्चित कराया जाए। स्कूल चलो अभियान के पहले चरण (1 से 15 अप्रैल) में 3 साल पूरा करने वाले बच्चों का आंगनबाड़ी-बाल वाटिका में नामांकन, 6 वर्ष के बच्चों का कक्षा-1 में और 7 से 14 साल के ड्रॉपआउट बच्चों की पहचान की प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है।

उन्होंने कहा कि अब दूसरे चरण में इसे और तेज करते हुए छूटे हुए बच्चों तक सीधी पहुंच बनाएं। साथ ही कक्षा 5 से 6, 8 से 9 और 10 से 11 तक 100 प्रतिशत ट्रांजिशन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि पढ़ाई बीच में न छूटे। आरटीई के तहत निजी विद्यालयों में लॉटरी से चयनित बच्चों का शत-प्रतिशत प्रवेश सुनिश्चित कराने पर भी विशेष जोर दिया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि कोई भी पात्र बच्चा प्रवेश से वंचित न रहे।

आधारभूत ढांचे के गैप को पूरा करें

अपर मुख्य सचिव ने कहा है कि विद्यालयों के आधारभूत ढांचे को मजबूत करने के लिए ऑपरेशन कायाकल्प और प्रोजेक्ट अलंकार के तहत काम किया जा रहा है। 19 मानकों के आधार पर विद्यालयों में सुविधाएं दी गई गई हैं। एक बार फिर से विशेष अभियान चलाकर शेष अवस्थापना संबंधी कमियों की पहचान करें। उन्हें सीएसआर और अन्य माध्यमों से पूरा करें। साथ ही विद्यांजलि पोर्टल पर सभी विद्यालयों को ऑनबोर्ड कर गैप एनालिसिस दर्ज कराएं। स्वयंसेवी संस्थाओं-वालंटियर्स के सहयोग से सुविधाओं का विस्तार सुनिश्चित कराएं।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Us:बंद किए गए अमेरिकी रक्षा मंत्रालय कई भवन और गलियारे, क्यों उठाए जा रहे एहतियाती कदम? – Pentagon Air Quality Issue Shelter In Place Order Hazardous Materials Incident

दिल्ली में ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़:पुलिस देख चौथी मंजिल से कूदी विदेशी महिला, मौत; केमिकल और उपकरण बरामद – Drug Syndicate Busted In Delhi Foreign Woman Jumps From Fourth Floor Dies

पश्चिम एशिया संकट:अमेरिका-ईरान में आर-पार, ट्रंप बोले-आज रात होगा भीषण हमला; तेल पर करेंगे पूर्ण नियंत्रण – West Asia Crisis Donald Trump Warns Iran Heavy Strikes Oil Control

मोहन भागवत की ट्रेन पर पथराव:शताब्दी एक्सप्रेस के E-1 कोच को बनाया निशाना, Rss प्रमुख सुरक्षित; जांच शुरू – Lucknow-delhi Shatabdi Express Pelted With Stones Sangh Chief Mohan Bhagwat On Board Train

Fifa Wc Opening Live:आज होगा फुटबॉल के महाकुंभ का आगाज, थोड़ी देर में मैक्सिको में शुरू होगा उद्घाटन समारोह – Fifa World Cup 2026 Live Opening Ceremony First Football Match Mexico Vs South Africa Updates

Tmc में बगावत:काकोली घोष बोलीं- अभी भी संपर्क में हैं 20 सांसद, बढ़ सकता है आंकड़ा; कल्याण बनर्जी पर भड़कीं – Tmc Mp Kakoli Ghosh Claims 20 Party Mps In Touch With Rebel Camp Attacks Kalyan Banerjee

Leave a Comment