लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

IPL के 7 सबसे बड़े रन चेज, पंजाब किंग्स ने दो बार हासिल किया 250+ का टारगेट

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

शनिवार को पंजाब किंग्स ने इंडियन प्रीमियर लीग में सबसे बड़े रन चेज का रिकॉर्ड बनाया. दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 264 रन बनाए थे. दिल्ली आईपीएल में अपना सबसे बड़ा स्कोर बना चुकी थी और कहीं ना कहीं सबको उम्मीद होगी कि पंजाब को आखिरकार IPL 2026 में पहली हार मिलने वाली है.

पंजाब किंग्स के लिए पहला प्रभसिमरन सिंह ने तबाही मचाई, जिन्होंने 26 गेंद में 76 रन बनाए. उनके बाद कप्तान श्रेयस अय्यर ने 36 गेंद में 71 रनों की तूफानी पारी खेल पंजाब को सबसे बड़ा रन चेज करने और इतिहास रचने में मदद की. सबसे बड़ा रन चेज पंजाब के नाम है, लेकिन इस सूची में कौन-कौन सी टीम आती हैं. यहां देख लीजिए IPL में सबसे बड़े सफल रन चेज की लिस्ट.

IPL में 7 सबसे बड़े रन चेज

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 265 रन बनाकर पंजाब किंग्स ने अपना ही रन चेज का रिकॉर्ड तोड़ा है. दरअसल 2024 सीजन में पंजाब की टीम ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 262 रनों का टारगेट चेज कर लिया था. पंजाब एकमात्र ऐसी टीम है, जिसने IPL में 250 या उससे ज्यादा का टारगेट चेज किया हो और उसने 2 बार ऐसा किया है.

तीसरे स्थान पर है सनराइजर्स हैदराबाद, जिसने साल 2025 में पंजाब किंग्स के विरुद्ध 247 रनों का टारगेट चेज कर लिया था. पिछले सीजन ही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने लखनऊ सुपर जायंटट्स के खिलाफ 230 का टारगेट चेज करके जीत दर्ज की थी. 2008 की चैंपियन राजस्थान रॉयल्स दो बार 220 से अधिक रनों का टारगेट चेज कर चुकी है, जबकि मुंबई इंडियंस का अब तक सबसे बड़ा रन चेज 224 रनों का है, जो उसने इसी साल कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ किया था.

  • 265 रन – पंजाब किंग्स (बनाम DC)
  • 262 रन – पंजाब किंग्स (बनाम KKR)
  • 247 रन – सनराइजर्स हैदराबाद (बनाम PBKS)
  • 230 रन – रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (बनाम LSG)
  • 226 रन – राजस्थान रॉयल्स (बनाम PBKS)
  • 224 रन – राजस्थान रॉयल्स (बनाम KKR)
  • 224 रन – मुंबई इंडियंस (बनाम KKR)

यह भी पढ़ें:

पंजाब ने सबसे बड़े चेज का अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा, IPL में लिखा नया इतिहास, 264 बनाकर हारी दिल्ली

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment