लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

तप रहा पूरा देश:40 डिग्री से ऊपर वाले दुनिया के 100 शहरों में 92 भारत के, यूपी का बांदा सबसे गर्म – Scorching Heatwave 92 Of World 100 Hottest Cities In India Up’s Banda Hottest Delhi Mumbai Chennai

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

गर्मी शुरुआत में ही रिकॉर्ड तोड़ रही है। वैश्विक तापमान आंकड़ों के अनुसार दुनिया के 100 सबसे गर्म शहरों में 92 भारत के हैं। इसके अलावा 6 शहर थाईलैंड और दो शहर नेपाल के हैं। अप्रैल की शुरुआत में ही दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और बंगलूरू जैसे शहरों में पारा 42 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया। दिल्ली में तापमान 44.5 डिग्री दर्ज किया गया। आने वाले दिनों में इसमें और वृदि्ध की आशंका जताई जा रही है।

देश में शनिवार को सर्वाधिक तापमान 47.4 डिग्री सेल्सियस यूपी के बांदा का रहा। इसके बाद प्रयागराज में 45.5 डिग्री, वाराणसी में 45 डिग्री, झांसी में 44.8 डिग्री रहा। गाजियाबाद में अधिकतम तापमान 43 डिग्री रहा। कई इलाकों में तापमान सामान्य से 5 डिग्री या उससे ऊपर है, जिससे हीट स्ट्रेस की स्थिति बन रही है।

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और मध्य भारत के कुछ हिस्सों में लू चलने की संभावना है। उत्तर भारत में रातें भी गर्म रह सकती हैं। यह स्थिति हीट डोम जैसे हालात की ओर इशारा करती है, जिसमें गर्म हवा एक क्षेत्र में फंस जाती है और तापमान लगातार बढ़ता रहता है।

गाजियाबाद 43 डिग्री में तपा, सबसे गर्म शहरों में यूपी के 37

100 सबसे गर्म शहरों में यूपी के 37 शहर हैं। प. बंगाल के 18, पंजाब के सात, तेलंगाना और छत्तीसगढ़ के छह-छह, बिहार और ओडिशा के पांच-पांच, महाराष्ट्र के चार, उत्तराखंड और आंध्र प्रदेश के दो-दो शहर शामिल हैं। ज्यादातर शहरों में तापमान तापमान 42 से 45 डिग्री दर्ज किया गया।

दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में हीटस्ट्रोक यूनिट बनी

दिल्ली में शनिवार को पारा 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जिसके चलते राममनोहर लोहिया हॉस्पिटल में हीटस्ट्रोक यूनिट बनाई गई है। इसमें कूलिंग टब, 200 किलो बर्फ बनाने की मशीनें और पोर्टेबल आइस पैक भी रखे गए हैं।

दोपहर में काम नहीं कर सकेंगे मजदूर

उत्तर प्रदेश : आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद और मैनपुरी में दोपहर 12 से 4 बजे तक मजदूरों के काम पर रोक।

ओडिशा : सोमवार से सभी सरकारी स्कूल बंद रहेंगे।

केरल : लोगों से दिन में 11 से 3 बजे के बीच बाहर न निकलने की सलाह। सेल्फ लॉकडाउन अपनाने के लिए कहा।

कर्नाटक : सभी अस्पतालों में हीट स्ट्रोक यूनिट बनाने का आदेश। ये सभी यूनिट 31 जुलाई तक चालू रखी जाएंगी।

मध्य प्रदेश : नर्मदापुरम जिले में स्कूलों की छुट्टी कर दी गई है।

धूप से बचने, पर्याप्त पानी पीने  हल्के कपड़े पहनने की सलाह

मौसम विभाग ने दोपहर में धूप से बचने, पर्याप्त पानी पीने, हल्के कपड़े पहनने और बच्चों, बुजुर्गों व बीमार लोगों का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी है। सावधानी बरतने से हीट स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्याओं से बचा जा सकता है।

कश्मीर में बारिश और रोहतांग में बर्फबारी

श्रीनगर समेत कश्मीर घाटी के मैदानी इलाकों में शनिवार को रुक-रुक कर हुई बारिश से गर्मी से राहत मिली है, जबकि जोजिला दर्रे पर हल्की बर्फबारी भी हुई। वहीं, हिमाचल में रोहतांग दर्रा, कुंजम दर्रा सहित ऊंची चोटियों पर बर्फबारी हुई।

अन्य वीडियो

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Punjab Police Constable:पंजाब पुलिस कांस्टेबल भर्ती की आंसर-की जारी, आज इतने बजे से कर पाएंगे डाउनलोड – Punjab Police Constable Answer Key 2026 Released; Download Response Sheet And Check Expected Score

ट्रिपल मर्डर:मालकिन को नहीं मालूम किरायेदारों के नाम-पता, तीन घंटे बाद क्यों दी सूचना? बांग्लादेशी कनेक्शन – Triple Murder In Prayagraj Landlady Unaware Of Tenants Names And Addresses Why Police Informed After 3 Hours

Assam Flood:’राहत और पुनर्वास में नहीं होगी कोई कमी’, जेपी नड्डा ने असम बाढ़ से प्रभावित इलाकों का किया दौरा – No Shortage In Relief And Rehabilitation Efforts Jp Nadda Visits Flood-affected Areas In Assam.

अनुच्छेद 370 हटने के 7 साल:पीएम मोदी बोले- जम्मू-कश्मीर और लद्दाख ने विकास का नया दौर देखा; गिनाईं ये उपलब्धि – Pm-modi-on-seven-years-of-abrogation-of-article-370-jammu-kashmir-ladakh

दर्दनाक हादसा:तीन कांवड़ियों की मौत, अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी टक्कर; झज्जर से हरिद्वार जा रहे थे – Three Kanwariyas Killed After Being Hit By An Unidentified Vehicle On The Delhi-meerut Expressway

Rajasthan Teacher Protest Indefinite Hunger Strike Enters Day 2 Over Equal Pay & Permanent Policy Demands – Jaipur News

Leave a Comment