लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Happy Birthday Sachin:’सचिन…सचिन…’, के नारों से गूंज उठता था मैदान; अब तक सलामत हैं उनके ये बड़े रिकॉर्ड – Former Indian Batter Sachin Tendulkar Celebrate His Birthday Check His Record That Still Safe Know Stats

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


भारतीय क्रिकेट में नई ऊर्जा भरने वाले पूर्व सलामी बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर आज अपना 53वां जन्मदिन मना रहे हैं। सचिन को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिए लंबा समय हो चला है, लेकिन अभी भी जब कभी उनकी झलक दिख जाती है तो पूरा स्टेडियम ‘सचिन… सचिन’… के शोर से गूंज उठता है। क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन के भारत सहित दुनियाभर में करोड़ों फैंस  हैं जो अपने चहेते क्रिकेटर को जन्मदिन की शुभमकामनाएं दे रहे हैं। सचिन भले ही अब प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में नहीं खेलते हैं, लेकिन उनके ऐसे कई रिकॉर्ड हैं जो अब तक कोई नहीं तोड़ सका है। आइए जानते हैं सचिन के वो रिकॉर्ड जो अब तक सलामत हैं…




Former Indian batter Sachin Tendulkar Celebrate his birthday check his record that still safe know stats

सचिन तेंदुलकर
– फोटो : ANI


शतकों का शतक लगाने वाले एकमात्र खिलाड़ी 

सचिन ने अपने करियर में सभी प्रारूप मिलाकर कुल 100 शतक जड़े हैं। वह दुनिया के एकमात्र खिलाड़ी हैं जिन्होंने शतकों का शतक लगाया है। उनसे पीछे भारत के विराट कोहली हैं जो अब तक 85 शतक लगा चुके हैं, लेकिन सचिन और कोहली के बीच फासला 15 शतकों का है। तीसरे नंबर पर सचिन के जमाने में ही खेलने वाले पूर्व ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज रिकी पोंटिंग हैं जिन्होंने 71 शतक लगाए हैं। 


Former Indian batter Sachin Tendulkar Celebrate his birthday check his record that still safe know stats

सचिन तेंदुलकर
– फोटो : X


टेस्ट में बनाए हैं सर्वाधिक रन

भारत के लिए 200 टेस्ट मैच खेलने वाले सचिन ने खेल के इस लंबे प्रारूप में 15921 रन बनाए हैं जो एक रिकॉर्ड है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दुनिया का अन्य कोई बल्लेबाज टेस्ट में 14000 रन के आंकड़े को भी नहीं छू सका है, वहीं सचिन ने कई साल पहले ही 15000 के आंकड़े को पार कर लिया था। सचिन ने टेस्ट में 51 शतक जड़े हैं और फिलहाल किसी भी खिलाड़ी के नाम टेस्ट में इतने ज्यादा शतक नहीं हैं। 16 साल की उम्र में भारत के लिए डेब्यू करने वाले सचिन ने अपने लंबे करियर में 200 टेस्ट मैच खेले जो अपने आप में एक विशेष उपलब्धि है। उनके करीब इस मामले में सिर्फ इंग्लैंड के अनुभवी तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन हैं जिन्होंने 188 टेस्ट मैच खेले हैं। 


Former Indian batter Sachin Tendulkar Celebrate his birthday check his record that still safe know stats

सचिन तेंदुलकर
– फोटो : BCCI


वनडे में भी हैं सबसे आगे

सचिन ना सिर्फ टेस्ट बल्कि वनडे में भी रन बनाने के मामले में अन्य सभी बल्लेबाजों से आगे हैं। मास्टर ब्लास्टर के नाम से मशहूर सचिन ने अपने वनडे करियर में 18426 रन बनाए। सचिन ने अपने करियर में कुल 463 वनडे वनडे खेले और उन्होंने करियर का आखिरी वनडे मैच पाकिस्तान के खिलाफ मीरपुर में 18 मार्च 2012 को खेला था। दिलचस्प बात यह है कि सचिन ने 18 दिसंबर 1989 को पाकिस्तान के खिलाफ ही अपने वनडे करियर की शुरुआत की थी। सचिन इस प्रारूप में दोहरा शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज थे। 


Former Indian batter Sachin Tendulkar Celebrate his birthday check his record that still safe know stats

सचिन तेंदुलकर
– फोटो : BCCI


छह बार वनडे विश्व कप में लिया हिस्सा

सचिन तेंदुलकर ने अपने करियर में कुल छह वनडे विश्व कप में हिस्सा लिया। वह सर्वाधिक बार इस वैश्विक टूर्नामेंट में खेलने वाले खिलाड़ी हैं। सचिन के अलावा पाकिस्तान के जावेद मियांदाद ने भी अपने करियर में कुल इतनी ही बार विश्व कप खेला था। सचिन 1992, 1996, 1999, 2003, 2007 और 2011 वनडे विश्व कप टीम का हिस्सा रहे। उन्होंने अपने करियर के आखिरी विश्व कप में इस ट्रॉफी को जीता। सचिन के लिए विश्व कप जीतना सबसे बड़ी उपलब्धि है और खास बात यह रही कि मास्टर ब्लास्टर ने अपने होम ग्राउंड वानखेड़े पर ही इस ट्रॉफी को अपने हाथों में उठाया। 

भारत ने 2011 में श्रीलंका को हराकर वनडे विश्व कप ट्रॉफी जीती थी। क्रिकेट फैंस के दिलों में आज भी वो पल याद है जब विश्व विजेता भारतीय टीम के सदस्यों ने कंधे पर सचिन को उठाकर मैदान के चक्कर लगवाए थे। सचिन ने 16 नवंबर 2013 को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहा था, लेकिन उनके द्वारा बनाए गए रिकॉर्ड इस बात की गवाही देते हैं कि मास्टर ब्लास्टर को पीछे छोड़ना अभी भी दुनिया के किसी बल्लेबाज के लिए लोहे के चने चबाने जैसा है।


Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

केरल:सबरीमाला के ‘हलाल गुड़’ पर हाईकोर्ट सख्त, टीडीबी को प्रसाद की शुद्धता और गुणवत्ता को लेकर दिए निर्देश – Kerala High Court Takes Stance Sabarimala Halal Jaggery Issues Directives Tdb Purity And Quality Of Prasad

ऐश्वर्या राय:सिर पर ताज, होठों पर हंसी…, अलहदा लुक से छाईं अभिनेत्री, तस्वीरों में देखिए खूबसूरत अंदाज – Aishwarya Rai Bachchan Shares Her Stunning And Beautiful Photos In Black Outfit From Paris Fashion Week

यूपी:सीएम योगी ने पुलिसकर्मियों का किया सम्मान, बोले- 2017 के पहले हर जिले में दंगे होते थे – Up: Cm Yogi Honors Police Personnel, Flags Off Interceptor Vehicles.

अक्तूबर राशिफल 2026:किन राशि वालों के शुरू होंगे अच्छे दिन और किसे मिलेगी टेंशन? पढ़ें मासिक राशिफल – October Rashifal 2026 Know October Monthly Horoscope For All 12 Zodiac Sign In Hindi

भारत Vs वेस्टइंडीज:गुवाहाटी में 811 रन बनने पर क्यों भड़के कोच गौतम गंभीर? कहा- गेंदबाजों के साथ न्याय नहीं – Is This Cricket Or Just Batting? Gautam Gambhir Questions Guwahati Pitch After Record Odi Chase

संभल हिंसा:मास्टरमाइंड शारिक साठा पकड़ से दूर, साथी अफरोज जेल से रिहा, चार की माैत से लेकर अबतक की पूरी कहानी – Sambhal Violence: Mastermind Sharik Satha Remains At Large, Associate Afroz Released From Jail

Leave a Comment