लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

गर्मी में 20000 उड़ानें रद्द करने का फैसला, टिकट बुक करने से पहले जान लें, आपका रूट तो शामिल नहीं?

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

Lufthansa Airlines Cuts down Flights: यूएस- ईरान के युद्ध के बीच दुनियाभर में ईंधन कमी नजर आ रही है. इसी के चलते दिन पर दिन इसकी कीमतों में भी इजाफा हो रहा है, जिसका असर अब एविएशन इंडस्ट्री में भी दिखाई देने लगा है. बीते कुछ समय पहले जहां एक एयरलाइंस को लेक छंटनी की बात सामने आई थी, तो वहीं अब खबरें हैं कि लुफ्थांसा एयरलाइंस ने भी अपनी हजारों फाइट्स रद्द करने का फैसला कर लिया है.

रद्द होंगी 20 हजार फ्लाइट्स
जर्मनी की सबसे प्रमुख और बड़ी एयरलाइंस लुफ्थांसा, जो 100 से भी ज्यादा देशों में सालों से अपनी सेवाएं दे रही है, लगता है अब मुश्किल हालातों से गुजर रही है. खबरें हैं कि एयरलाइंस ने फैसला किया है कि वो अपनी 20 हजार उड़ानें रद्द करने वाली हैं. इस गर्मियों के मौसम में ये एयरलाइंस अपने छोटे रूट्स की उड़ानें रद्द करने का मन बना चुकी है. ये फैसला प्लेन में डलने वाले फ्यूल (एयरलाइंस टर्बाइन फ्लूय) की बढ़ती कीमतों की वजह से लिया गया है.

इस कदम से होगी बचत?
एयरलाइंस द्वारा उठाए गए इस कदम से ग्रुप की कुल कैपेसिटी में, एवेलेबल सीट किलोमीटर (ASK) के हिसाब से 1% से भी कम की मामूली कमी आएगी. हालांकि, लागत पर इसका महत्वपूर्ण प्रभाव पड़ेगा. लुफ्थांसा का अनुमान है कि अक्टूबर तक जेट फ्यूल में 40,000 मीट्रिक टन से भी ज्यादा की बचत होगी.

यात्रियों को करना होगा परेशानी का सामना
इस बदलाव का पहला चरण शुरू हो गया है. 31 मई तक हर रोज लगभग 120 उड़ानें रद्द की जा रही हैं और प्रभावित यात्रियों को इसकी सूचना दे दी गई है. कई रूट्स इस एयरलाइंस के शेड्यूल से टेम्पररी तौर पर हटा ही दिए गए हैं. हालांकि एयरलाइंस के इस कदम से यात्रियों को थोड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा. लेकिन फिलहाल के हालातों को देखते हुए ही मैनेजमेंट ने ये फैसला किया है. आने वाले समय में और भी बदलाव देखे जा सकते हैं.

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Explained: गेमिंग लवर्स की दुनिया में हलचल! केंद्र सरकार ने ऑनलाइन गेम के नए नियम जारी किए, जानें क्या बदल जाएगा?

मुनाफा 65% गिरा फिर भी इस दिग्गज कंपनी ने निवेशकों को दिया तोहफा, 17.50 रुपये डिविडेंड का ऐलान; जानिए डिटेल

एक क्लिक करते ही उड़ गए 74000 रुपए, बेंगलुरु के इस शख्स ने जो किया, वो आप न करें

क्या एक साथ ले सकतें हैं दो पर्सनल लोन, क्या हैं बैंकों के नियम, इससे आपका फायदा है या नुकसान?

देश में खाली हो रहे तेल के कुएं? उत्पादन में पिछड़ा भारत, 11वें साल दर्ज हुई गिरावट, मुश्किलें बढ़ीं

क्या आपका बैंक सुरक्षित है? सरकारी बैंकों के मुकाबले प्राइवेट पर ज्यादा ‘बैड लोन’, टेंशन बढ़ा देगी ये रिपोर्ट

Leave a Comment