लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

मधुबाला की बायोपिक के लिए ‘धुरंधर’ एक्ट्रेस सारा अर्जुन का नाम कंफर्म, OTT पर रिलीज होगी फिल्म

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री मधुबाला पर लंबे समय से बायोपिक बनने को लेकर चर्चा चल रही है. अब तक कई खबरें आईं, जिनमें बताया गया कि शरवरी वाघ या अनीत पड्डा इस किरदार को निभा सकती हैं. तमाम अटकलों के बाद अब मधुबाला की बायोपिक के लिए ‘धुरंधर’ एक्ट्रेस सारा अर्जुन का नाम कंफर्म हो गया है. 

फिल्म को प्रोड्यूस करेंगे संजय लीला भंसाली
वैरायटी इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, मेकर्स ने सारा अर्जुन को ‘मधुबाला’ की बायोपिक के लिए फाइनल कर लिया है. इस अपकमिंग बोयपिक फिल्म का प्रोडक्शन जुलाई 2026 से शुरू होने वाला है. संजय लीला भंसाली एक प्रोड्यूसर के तौर पर इस प्रोजेक्ट से जुड़े हैं, वहीं जसमीत के. रीन इस बायोपिक की डायरेक्टर होंगी. जसमीत ने आलिया भट्ट की फिल्म ‘डार्लिंग्स’ (2022) से अपने निर्देशन की शुरुआत की थी. वो लंबे समय से इस प्रोजेक्ट पर काम कर रही थीं, लेकिन बजट की कमी के कारण इसे रोक दिया गया था. अब ये बायोपिक एक बार पटरी पर लौट आई है.

ये भी पढ़ें:- ‘लव एंड वॉर’ शेड्यूल से चल रही पीछे, फिर होगी पोस्टपोन, यश की ‘टॉक्सिक’ से नहीं क्लैश?

मधुबाला की बायोपिक के लिए 'धुरंधर' एक्ट्रेस सारा अर्जुन का नाम कंफर्म, OTT पर रिलीज होगी फिल्म

सारा अर्जुन ने शुरू किया काम
सारा अर्जुन ने इस फिल्म के लिए अपने लुक में कुछ बदलाव किए हैं. उन्होंने मधुबाला के रोल के लिए काम करना शुरू कर दिया है. वहीं, दिलीप कुमार और किशोर कुमार जैसे दूसरे रोल्स के लिए कास्टिंग जारी है. खबर ये भी है कि इस फिल्म को सिनेमाघरों के बजाए, साधे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीमिंग किया जाएगा. फिलहाल मेकर्स की तरफ से कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है.

मधुबाला की बायोपिक के लिए 'धुरंधर' एक्ट्रेस सारा अर्जुन का नाम कंफर्म, OTT पर रिलीज होगी फिल्म

ये भी पढ़ें:- Bhooth Bangla BO Day 6: ‘भूत बंगला’ ने छठे दिन भी काटा गदर, धुआंधार छापे नोट, जानें- 100 करोड़ी बनने से है कितनी दूर

बता दें कि सबसे पहले मधुबाला की बायोपिक कियारा आडवाणी को ऑफर हुई थी. बाद में इस फिल्म के लिए कल्याणी प्रियदर्शन, शरवरी वाघ और अनीत पड्डा जैसी एक्ट्रेस का नाम भी सामने आया.  



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Michael Box Office: ‘माइकल’ ने रचा इतिहास, इस बड़ी फिल्म को पछाड़ बनी नंबर 1 म्यूजिकल बायोपिक

‘प्रोड्यूसर अचानक करोड़पति बन गए’, अपनी भोजपुरी फिल्म ‘धुरंधर’ के 13 साल बाद ट्रेंड करने पर बोले रवि किशन

‘धमाल 4’ की रिलीज से पहले नर्वस हैं अजय देवगन? एक्टर बोले- ‘इतनी मेहनत की है थोड़ा प्रेशर तो…’

रुमर्ड बॉयफ्रेंड रचित सिंह संग स्क्रीन शेयर करेंगी हुमा कुरैशी, पोस्ट शेयर कर जताई खुशी, कहा, ‘जब मैं पहली बार मिली…’

अक्षय-सुनील से रवीना-जैकी तक, कौन है ‘वेलकम टू द जंगल’ का सबसे रईस स्टार? ये कॉमेडियन हैं 250 करोड़ का मालिक

Saturday Box office LIVE: 200 करोड़ के क्लब में ‘पेद्दी’ की एंट्री, बाकी का निकला दम, 5 बजे तक की इतनी कमाई

Leave a Comment