
Beauty Tips: सुबह सोकर उठते ही हम में से ज्यादातर लोगों की यह आदत होती है कि हम सभी कामों को निपटाकर जल्दी-जल्दी तैयार होते हैं और अपने कामों में निकल पड़ते हैं. कभी सिर्फ पानी से चेहरा धो लेते हैं, तो कभी एक क्रीम लगाकर ही काम खत्म हो गया समझ लेते हैं. जब आप ऐसा करते हैं तो आपकी स्किन पूरे दिन डल, ऑयली और थकी-थकी दिखने लग जाती है. अगर आपके साथ भी ऐसा हो होता है, तो इसकी वजह आपकी मॉर्निंग स्किनकेयर रूटीन ही है. आज हम आपको कुछ ऐसे जरूरी स्टेप्स बताने जा रहे हैं, जिन्हें सुबह के समय आप मिस कर देते हैं और इसका असर पूरे दिन आपके चेहरे पर देखने को मिलता है. अगर आप चाहते हैं कि आपकी स्किन पूरे दिन फ्रेश, ग्लोइंग और हेल्दी लगे, तो आपको इन स्टेप्स को कभी भी मिस नहीं करना चाहिए. तो चलिए इन स्टेप्स या फिर आदतों के बारे में विस्तार से जानते हैं जिन्हें आपको मॉर्निंग स्किनकेयर रूटीन में हर दिन जरूर शामिल करना चाहिए.

सही तरीके से चेहरे की सफाई करना
अगर आप सुबह उठकर अपने चेहरे को सिर्फ पानी से धोते हैं तो यह काफी नहीं होता. जब आप रात को सो रहे होते हैं तो आपकी स्किन ऑयली और गंदी हो जाती है. ऐसे में अपने चेहरे की सफाई करने के लिए आपको एक माइल्ड फेस वॉश का इस्तेमाल जरूर करें. जब आप इसका इस्तेमाल करते हैं तो आपको स्किन फ्रेश लगने लगती है और बाकी सारे प्रोडक्ट्स भी चेहरे पर बेहतर तरीके से काम कर पाते हैं. आपको सिर्फ इस बात का ख्याल रखना है कि आप अपनी स्किन टाइप को ध्यान में रखते हुए ही एक सही फेस वॉश का चुनाव करें.
ये भी पढ़ें: समय से पहले चेहरे पर दिखने लगे हैं रिंकल्स और एजिंग के लक्षण? आज से ही शुरू करें ये काम
टोनर का इस्तेमाल करना न भूलें
अक्सर हमारी आदत होती है कि हम टोनर के इस्तेमाल को ही नजरअंदाज कर देते हैं. लेकिन अगर आप अपनी स्किन को हेल्दी और ग्लोइंग रखना चाहते हैं, तो आपको इसका इस्तेमाल जरूर ही करना चाहिए. टोनर के इस्तेमाल से आपके स्किन में मौजूद पोर्स टाइट होते हैं और साथ ही स्किन का पीएच लेवल भी बैलंस्ड रहता है. जब आप इसका इस्तेमाल करते हैं तो आपकी स्किन हाइड्रेटेड रहती है और साथ ही स्किन सॉफ्ट और स्मूद भी बनती है. आप अगर चाहें तो कॉटन पैड या फिर हल्के हाथों का इस्तेमाल करके टोनर को चेहरे पर लगा सकते हैं.
मॉइस्चराइजर लगाना भी है जरूरी
कई लोगों का यह मानना होता है कि गर्मियों के इन दिनों में हमें मॉइस्चराइजर की जरूरत नहीं होती है. अगर आपको भी ऐसा लगता है, तो यह आपकी एक बड़ी गलतफहमी है. आपके स्किन को हर मौसम में ही हाइड्रेशन की जरूरत होती है. जब आप मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल करते हैं तो आपकी स्किन सॉफ्ट बनती है और ड्राइनेस से भी बची रहती है. ऑयली स्किन वालों को एक लाइट जेल बेस्ड मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल करना चाहिए. वहीं, ड्राई स्किन वालों के लिए एक क्रीमी मॉइस्चराइजर बेस्ट होता है.
सनस्क्रीन है सबसे ज्यादा जरूरी
अगर आप सनस्क्रीन का इस्तेमाल अपने चेहरे पर नहीं कर रहे हैं, तो समझ लीजिये कि आपकी स्किनकेयर रूटीन अधूरी रह गयी है. सूर्य से निकलने वाली हानिकारक किरणें आपकी स्किन को डैमेज करती हैं, जिस वजह से आपको टैनिंग, पिग्मेंटेशन और अर्ली एजिंग के लक्षण दिखाई देने लगते हैं. जब आप सुबह घर से बाहर निकल रहे हों, तो 20 मिनट पहले अपने चेहरे पर सनस्क्रीन का इस्तेमाल जरूर करें.
ये भी पढ़ें: नहाने का तरीका बदलें और पाएं ग्लोइंग स्किन, ये 3 आसान ब्यूटी हैक्स आपकी स्किन को बना देंगे सॉफ्ट और फ्रेश
The post मॉर्निंग स्किनकेयर रूटीन में कहीं आप भी तो नहीं भूल रहे ये 4 चीजें? ग्लोइंग चेहरा पाना है तो जान लें appeared first on Prabhat Khabar.
