
Vastu Tips: हम सभी ने जिंदगी में कभी न कभी ऐसा जरूर महसूस किया है कि सब कुछ ठीक चल रहा होता है, लेकिन अचानक से काम बिगड़ने लगते हैं. कई बार ऐसा भी होता है कि मन बेचैन रहने लगता है, स्ट्रेस बढ़ जाता है और हमारे आसपास निगेटिव चीजें होने लगती हैं. जब ऐसे हालात बनते है, तो अक्सर हम इसे बुरी नजर का असर मान लेते हैं. अगर आपके साथ भी ऐसा हो रहा है, तो आज का यह आर्टिकल आपके लिए ही है. आज हम वास्तु शास्त्र में बताए गए कुछ आसान उपायों के बारे में आपको बताएंगे, जिन्हें मंगलवार के दिन अपनाकर आप निगेटिव एनर्जी को दूर कर सकते हैं. मंगलवार का दिन इसलिए भी खास माना जाता है क्योंकि यह हनुमान भगवान से जुड़ा हुआ है. आइए, इन उपायों के बारे में विस्तार से जानते हैं.
हनुमान जी की पूजा करें और दीपक जलाएं
वास्तु शास्त्र के अनुसार मंगलवार के दिन आपको सुबह के समय स्नान करके साफ कपड़े पहन लेना चाहिए एयर हनुमान भगवान की पूजा करनी चाहिए. इसके अलावा उनके सामने आपको सरसों के तेल का दीपक भी जरूर जलाना चाहिए. ऐसा करना काफी ज्यादा शुभ माना जाता है. पूजा करते समय आपको हनुमान चालीसा का भी पाठ जरूर करना चाहिए. जब आप ऐसा करते हैं तो घर में पॉजिटिव एनर्जी बढ़ती है और बुरी नजर का आपके जीवन पर असर भी खत्म होने लग जाता है. अगर आपके लिए पॉसिबल है, तो इस दिन मंदिर जाकर भी हनुमान जी के दर्शन जरूर करें. जब आप ऐसा करना शुरू करेंगे तो आपके मन को शांति मिलेगी और आपका कॉन्फिडेंस भी बढ़ेगा.
यह भी पढ़ें: क्या आपको भी रात भर रहती है टेंशन और बेचैनी? आराम पाने के लिए सोने से पहले जरूर कर लें ये 5 काम
घर के मुख्य द्वार पर नींबू-मिर्च लटकाएं
अगर आप बुरी नजर से बचे रहना चाहते हैं, तो आपको मंगलवार के दिन घर के मुख्य द्वार पर नींबू और हरी मिर्च को जरूर लटकाना चाहिए. इसे काफी कारगर तरीका माना जाता है. इसके लिए आपको एक फ्रेश नींबू लेना है और 7 हरी मिर्च के साथ एक धागे में पिरो कर घर या फिर दुकान के मुख्य दरवाजे पर लटका दें. यह छोटा सा उपाय घर के अंदर निगेटिव एनर्जी को आने से रोकता है. आपको सिर्फ इस बात का ख्याल रखना है कि आप अगले मंगलवार इन चीजों को बदल दें और इन्हें घर के बाहर फेंक दें.
लाल रंग के कपड़ा या धागा धारण करें
अगर आपको नहीं पता तो बता दें मंगलवार को संबंध लाल रंग से भी होता है. यह रंग शक्ति और एनर्जी का प्रतीक होता है. आपको इस दिन हमेशा लाल रंग के कपड़े पहनने चाहिए या फिर अपने हाथों में एक लाल रंग का धागा बांध लेना चाहिए. ऐसा करना काफी शुभ माना जाता है. आप अगर चाहें तो इस लाल धागे को हनुमान भगवान के मंदिर भी जाकर बांध सकते हैं. जब आप इस धागे को हांथों पर बंधवाएं, तो उस समय अपने मन की सभी समस्याओं के खत्म होने की प्रार्थना भगवान के सामने करें. जब आप इस उपाय को अपनाएंगे तो आप मेंटली मजबूत होंगे और निगेटिव चीजों से भी बचे हुए रहेंगे.
यह भी पढ़ें: झाड़ू-पोछा करते समय की ये 5 गलतियां बना सकती हैं आपको कंगाल, दरिद्रता से बचने के लिए जान लें सही तरीका
The post बुरी नजर से बचने के लिए मंगलवार को जरूर करें ये 3 उपाय, यह बात हर कोई नहीं जानता appeared first on Prabhat Khabar.


