
Weight Loss Mistakes: आज के समय में बहुत से लोग जिम सिर्फ इसलिए भी जाते हैं क्योंकि उन्हें खुद को फिट रखना है या फिर अपना बढ़ा हुआ वजन घटाना है. इसके लिए वे घंटों जिम में मेहनत करते हैं और पसीना बहाते हैं. लेकिन कई बार इतनी मेहनत के बावजूद भी उनका वजन कम होने का नाम ही नहीं लेता है. जब लंबे समय तक रिजल्ट नहीं मिलता तो लोग निराश हो जाते हैं और यह समझने की कोशिश करने लगते हैं कि आखिर गलती हो कहां रही है. अगर आपके साथ भी ऐसा ही हो रहा है, तो शायद यह आर्टिकल आपकी गलतियों को पहचानने में आपकी मदद कर सकती है. आज हम आपको कुछ ऐसे गलतियों या फिर आदातों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी वजह से जिम जाने के बावजूद भी आपका वजन कम नहीं हो रहा है. तो चलिए इन कारणों के बारे में विस्तार से जानते हैं.
गलत डाइट लेना सबसे बड़ी गलती
अगर आपको लगता है कि सिर्फ जिम जाने से ही आपका वजन कम हो जाएगा, तो आप पूरी तरह से गलत हैं. जिम जाने के साथ ही आपको अपनी डाइट का भी ख्याल रखना शुरू कर देना चाहिए. अगर आप उन लोगों में से हैं जो वर्कआउट के तुरंत बाद ही हैवी कैलरी वाली चीजें खा लेते हैं या फिर जंक फूड्स खाते हैं, तो भी आपका वजन घटता नहीं है. अगर आप वजन घटाना चाहते हैं तो आपको एक बैलेंस्ड और हेल्दी डाइट लेना शुरू कर देना चाहिए.
ये भी पढ़ें: बिना जिम जाए फिट रहना चाहते हैं? रोजाना सिर्फ 5 मिनट करें प्लैंक और शरीर में देखें जबरदस्त बदलाव
कंसिस्टेंसी की कमी
बहुत से लोग ऐसे भी होते हैं जो कुछ दिन तो जिम जाते हैं लेकिन फिर वहां जाना ही छोड़ देते हैं. अगर आप अपने बढ़े हुए वजन को कम करना चाहते हैं, तो आपके लिए रेगुलरली जिम जाकर मेहनत करना काफी जरूरी हो जाता है. अगर आप हर दिन वर्कआउट महीन करेंगे, तो आपको कभी भी एक सही रिजल्ट नहीं मिल पाएगा. आपको हफ्ते में कम से कम 5 दिन वर्कआउट जरूर करना चाहिए ताकि आपका बढ़ा हुआ वजन कम हो सके.
सही वर्कआउट न करना
कई लोगों की यह गलती भी होती है कि वे बिना सही जानकारी हासिल किये ही एक्सरसाइज करना शुरू कर देते हैं. बता दें हर व्यक्ति के बॉडी टाइप के अनुसार उसका वर्कआउट भी बिलकुल ही अलग होता है. अगर आप सही तरीके से या फिर सही वर्कआउट नहीं कर रहे हैं, तो भी आपका बढ़ा हुआ वजन आसानी से कम नहीं होगा. अगर आपको लगता है कि आप कोई गलती कर रहे हैं, तो आपको एक प्रोफेशनल ट्रेनर की मदद जरूरी लेनी चाहिए.
ये भी पढ़ें: सिर्फ 1 महीने में बदल जाएगा आपका शरीर, रोज 20 मिनट वॉक करें और देखें ये 5 कमाल के बदलाव

पर्याप्त नींद न लेना
आपकी नींद का सीधा असर आपके वजन पर पड़ता है. जब आप हर दिन 7 से 8 घंटों की नींद लेना छोड़ देते हैं, तो आपका मेटाबोलिज्म काफी ज्यादा स्लो हो जाता है. जब ऐसा होता है तो आपके लिए बढ़े हुए वजन को कम करना काफी ज्यादा कठिन हो जाता है. जब आप एक अच्छी और कंप्लीट नींद लेते हैं, तो आपका शरीर रिकवर होता है और साथ ही फैट को बर्न करने में भी उसे मदद मिलती है.
ज्यादा स्ट्रेस लेना भी एक गलती
अगर आपका वजन बढ़ रहा है या फिर कम नहीं हो रहा है, तो इसके पीछे एक बड़ा कारण आपका स्ट्रेस भी हो सकता है. जब आप स्ट्रेस लेते हैं, तो आपके शरीर में ऐसे हार्मोंस बनना शुरू होते हैं, तो वजन को घटने नहीं देते हैं. अगर आप अपने बढ़े हुए वजन को घटाना चाहते हैं तो सिर्फ वर्कआउट करना काफी नहीं है. आपको अपने मन को शांत रखना भी सीखना होगा.
ये भी पढ़ें: वर्कआउट के बाद ये 5 गलतियां आपकी पूरी मेहनत को कर देती हैं बर्बाद, बेहतर रिजल्ट पाने के लिए इन्हें जरूर जान लें
The post जिम में घंटों पसीना बहाने के बाद भी नहीं घट रहा वजन? ये 5 गलतियां हो सकती हैं वजह appeared first on Prabhat Khabar.

