लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Stocks to Watch: निवेशक पैसे रखें तैयार, आज इन शेयरों में दिख सकती है हलचल; जानिए पूरी डिटेल

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

  • आईसीआईसीआई बैंक का नेट प्रॉफिट 8.5% बढ़कर 13,702 करोड़ रुपये हुआ।
  • जियो फाइनेंशियल का नेट प्रॉफिट खर्च बढ़ने से 14% घटकर 272 करोड़ रुपये रहा।
  • एचडीएफसी बैंक का नेट प्रॉफिट 9% बढ़कर 19,221 करोड़ रुपये हुआ।
  • बैंकों ने तिमाही नतीजों के साथ डिविडेंड का भी ऐलान किया है।

Stocks to Watch Today: भारतीय शेयर बाजार में 17 अप्रैल के कारोबारी दिन जबरदस्त तेजी देखने को मिली थी. दोनों ही प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स और निफ्टी 50 हरे निशान पर ट्रेड करते हुए बंद हुए थे.

इसी बीच कई कंपनियों ने अपने तिमाही नतीजों का ऐलान किया हैं. इस वजह से आज, यानी सोमवार 20 अप्रैल को इन शेयरों में हलचल देखने को मिल सकती है. आइए जानते हैं, इन कुछ चुनिंदा शेयरों के बारे में.

ICICI Bank शेयर 

आईसीआईसीआई बैंक ने वित्त वर्ष 2026 की चौथी तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है. इस दौरान बैंक का नेट प्रॉफिट बढ़कर 13,702 करोड़ रुपये हो गया. जो पिछले साल इसी अवधि में 12,630 करोड़ रुपये था. यानी बैंक ने करीब 8.5 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की है. 

बैंक का नेट इंटरेस्ट इनकम भी बढ़कर 22,979 करोड़ रुपये के आंकड़े पर पहुंच गया है. यह आंकड़ा एक साल पहले 21,193 करोड़ रुपये था. नतीजों के साथ बैंक ने निवेशकों को 12 रुपये प्रति शेयर का डिविडेंड देने का भी ऐलान किया है. ऐसे में आज कंपनी शेयरों में हलचल देखने को मिल सकती है. 

Jio Financial शेयर 

जियो फाइनेंशियल के नतीजों में इस बार मुनाफे में गिरावट देखने को मिली है. कंपनी का नेट प्रॉफिट घटकर 272 करोड़ रुपये रह गया है. जो पिछले साल 316 करोड़ रुपये था. यानी करीब 14 फीसदी की कमी आई है.

इस गिरावट की बड़ी वजह कंपनी के बढ़ते खर्च को बताया जा रहा है. जो 145 करोड़ रुपये से बढ़कर 692 करोड़ रुपये हो गया है.  हालांकि, कंपनी की कुल आय में अच्छी बढ़त दर्ज हुई और यह 518 करोड़ रुपये से बढ़कर 1,020 करोड़ रुपये तक पहुंच गया हैं. कंपनी के वित्तीय नतीजे निवेशकों को अपनी ओर खींच सकते हैं.

HDFC Bank शेयर 

एचडीएफसी बैंक ने मार्च तिमाही के मुनाफे में अच्छी बढ़त दर्ज की है. आंकड़ों की बात करें तो, बैंक का नेट प्रॉफिट 19,221 करोड़ रुपए पहुंच गया है. जो पिछले साल इसी अवधि के 17,616 करोड़ रुपये से करीब 9 प्रतिशत तेजी को दिखाता है. हालांकि, इस दौरान बैंक की नेट इंटरेस्ट इनकम में हल्की गिरावट देखने को मिली.

यह आंकड़ा 1.1 फीसदी गिरकर 76,610 करोड़ रुपये रह गया. साथ ही बैंक ने अपने निवेशकों के लिए 13 रुपये प्रति शेयर के अंतिम डिविडेंड का भी ऐलान किया है. इस खबर के बाद आज बैंक शेयर निवेशकों के रडार पर हो सकते हैं. 

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

यह भी पढ़ें:

LPG Crisis: शादी में गैस की किल्लत? जानें कैसे मिलता है स्पेशल LPG सिलेंडर, ऐसे करें बुक, समझें नियम

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment