खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हॉलीवुड फिल्म ‘स्पाइडर-मैन- ब्रांड न्यू डे’ ने शनिवार को रिलीज के बाद सबसे ज्यादा कमाई की है। साथ ही रविवार को भी इसकी कमाई सुबह ही करोड़ों का कलेक्शन पार कर चुकी है। बॉक्स ऑफि रिपोर्ट में पढ़िए कि शनिवार को ‘स्पाइडर-मैन- ब्रांड न्यू डे’ के अलावा शनिवार को ‘द ओडिसी’ और ‘जन नायकन’ जैसी फिल्मों ने कितनी कमाई की है। कौन कलेक्शन की दौड़ में सबसे आगे रहा है।

2 of 5
फिल्म ‘स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे’ में टॉम हॉलैंड
– फोटो : एक्स (ट्विटर)
‘स्पाइडर-मैन- ब्रांड न्यू डे’ ने तीसरे दिन की सबसे ज्यादा कमाई
सैकनिल्क के मुताबिक फिल्म ‘स्पाइडर-मैन- ब्रांड न्यू डे’ ने तीसरे दिन यानी शनिवार को 66.75 करोड़ रुपये कमाए हैं। वहीं रविवार का कलेक्शन भी अब तक 4.48 करोड़ रुपये हो चुका है। इस फिल्म ने पहले दिन 60.60 करोड़ रुपये कमाए थे, वहीं दूसरे दिन 49.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। अब तक इसकी कुल कमाई भी 181.18 करोड़ रुपये हो चुकी है।

3 of 5
फिल्म ‘स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे’ में टॉम हॉलैंड
– फोटो : सोशल मीडिया
200 करोड़ क्लब में शामिल होगी ‘स्पाइडर-मैन’
जिस तरह से हर दिन ‘स्पाइडर-मैन- ब्रांड न्यू डे’ कमाई कर रही है, उससे लगता है कि रविवार को ही यह 200 करोड़ क्लब में शामिल हो जाएगी। इस फिल्म में टॉम हॉलैंड एक बार फिर से स्पाइडर मैन के रोल में नजर आए हैं। इस फिल्म के निर्देशक डेस्टिन डेनियल क्रेटन हैं।

4 of 5
फिल्म ‘जन नायकन’ में विजय थलापति
– फोटो : एक्स (ट्विटर)
‘जन नायकन’ भी दिखा रही है दमखम
फिल्म ‘जन नायकन’ को रिलीज हुए 10 दिन दिन हो चुके हैं। सैकनिल्क के मुताबिक फिल्म ने शनिवार को 7.80 करोड़ रुपये कमाए हैं। वहीं नौवें दिन 3.55 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। विजय थलापति स्टारर इस फिल्म की कुल कमाई भी अब तक 164.90 करोड़ रुपये हो चुकी है।
तमिलनाडु के सीएम बन चुके अभिनेता विजय के करियर की यह आखिर फिल्म थी।

5 of 5
फिल्म ‘द ओडिसी’
– फोटो : सोशल मीडिया
‘द ओडिसी’ का भी जादू बरकरार
हॉलीवुड फिल्म ‘द ओडिसी’ ने शनिवार को यानी रिलीज के 16वें दिन 5.30 करोड़ रुपये कमाए हैं। वहीं 15वें दिन 3.15 करोड़ रुपये कलेक्शन किया था। इस फिल्म का कुल कलेक्शन भी अब तक 144.17 करोड़ रुपये हो चुका है। फिल्म में मैट डेमन, टॉम हॉलैंड, एनी हैथवे लीड रोल में नजर आए हैं। क्रिस्टोफर नोलन द्वारा निर्देशित इस फिल्म को भारतीय बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई हो रही है।


