लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Health Alert:लू लगने का खतरा किन्हें ज्यादा होता है, तुरंत क्या उपाय करें? यहां जानिए सबकुछ आसान भाषा में – Temperature In Delhi Ncr Heatstroke Risk Factors And Prevention Tips In Hindi

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


अप्रैल का महीना पूरा होने में अभी भी 10 दिन बाकी हैं, लेकिन गर्मी और धूप अभी से लोगों के लिए जिंदगी मुश्किल करने लगी है। पिछले दो-तीन दिनों से दिल्ली का तापमान 38-40 डिग्री के बीच बना हुआ है। तापमान बढ़ने के साथ-साथ लोगों की स्वास्थ्य संबंधित मुश्किलें भी बढ़ती जा रही हैं। दिल्ली-एनसीआर सहित पूरे उत्तर भारत में अभी से गर्मी का व्यापक असर देखा जा रहा है। 

अमर उजाला में प्रकाशित हालिया रिपोर्ट में हमने बताया था कि किस तरह से दिल्ली की झुग्गियों में रहने वाली गर्भवती महिलाओं के लिए ये गर्मी मुश्किलें बढ़ाने लगी है। जिस समय महिलाओं को विशेष देखभाल की जरूरत होती है, गर्मी के कारण उनके लिए नींद पूरी करना तक कठिन हो गया है।

एक अन्य रिपोर्ट में हमने जानकारी दी थी कि मार्च 2026, इतिहास का चौथा सबसे गर्म मार्च रहा है। ऐसे में आने वाले महीनों में गर्मी और बढ़ने की आशंका जताई गई है, जो बीमारियों का खतरा भी बढ़ाने वाली हो सकती है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ सभी लोगों को इन दिनों हीट स्ट्रोक से बचे रहने की भी सलाह दे रहे हैं।




temperature in delhi ncr heatstroke risk factors and prevention tips in hindi

बढ़ती गर्मी का खतरा
– फोटो : Adobe Stock


अप्रैल में ही बढ़ने लगा पारा

मेडिकल रिपोर्ट्स से पता चलता है कि आधा अप्रैल खत्म होते-होते दोपहर को सड़कें तपने लगी हैं, हवा में गर्मी बढ़ गई है जिस वजह से लोगों के लिए अभी से घरों से बाहर निकलना कठिन हो रहा है। इन दिनों जरा सी भी लापरवाही हीट स्ट्रोक का कारण बन सकती है। ये समस्या पहले से ही बीमार लोगों के लिए जानलेवा तक साबित हो सकती है।

अब सवाल ये है कि हीट स्ट्रोक यानी लू का खतरा किसे ज्यादा होता है और आप इससे बचाव कैसे कर सकते हैं?


temperature in delhi ncr heatstroke risk factors and prevention tips in hindi

हीटस्ट्रोक और हीट एक्जॉशन
– फोटो : Adobe Stock


लू लगने का खतरा किन्हें ज्यादा?

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, हीट स्ट्रोक की दिकक्त किसी को भी हो सकती है। हर साल बड़ी संख्या में लू लगने के कारण लोगों को अस्पतालों में भर्ती होना पड़ता है।

 

  • कुछ लोगों में इसका जोखिम अधिक हो सकता है। बुजुर्ग और छोटे बच्चों को खास सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है।
  • बुजुर्गों का शरीर तापमान को सही तरीके से नियंत्रित नहीं कर पाता जिससे उनमें जोखिम अधिक देखा जाता रहा है।
  • वहीं पांच साल से कम उम्र के बच्चों का शरीर पूरी तरह विकसित नहीं होता, जिससे वे जल्दी डिहाइड्रेशन और लू का शिकार हो सकते हैं।

मजदूर, किसान, ट्रैफिक पुलिस या डिलीवरी वर्कर्स जैसे लोग जो धूप में लंबे समय तक काम करते हैं, उनके शरीर का तापमान तेजी से बढ़ सकता है। ऐसे लोगों में भी लू लगने का खतरा अधिक होता है।


temperature in delhi ncr heatstroke risk factors and prevention tips in hindi

हीटस्ट्रोक के कारण क्या दिक्कतें होती हैं?
– फोटो : Freepik.com


लू लगने से क्या दिक्कतें होती हैं?

हीट स्ट्रोक की समस्या आपके लिए कई तरह से दिक्कतें बढ़ाने वाली हो सकती है। पहले से ही बीमारियों के शिकार जैसे डायबिटीज, हृदय रोग या हाई ब्लड प्रेशर वालों को लू जाने से ज्यादा दिक्कतें हो सकती हैं। इन बीमारियों के कारण शरीर की तापमान नियंत्रित करने की क्षमता कम हो जाती है।

 

  • डॉक्टर कहते हैं,  हीट स्ट्रोक एक मेडिकल इमरजेंसी है। जब शरीर का तापमान 40°C या उससे अधिक हो जाता है।
  • लू लगने के कारण आपको कंफ्यूजन, चक्कर आने और बेहोशी जैसी समस्या हो सकती है।
  • हीट स्ट्रोक की गंभीर स्थितियों में  ब्लड प्रेशर बढ़ जाता है जिससे हार्ट और किडनी की दिक्कतें हो सकती है।
  • हीट स्ट्रोक के दौरान शरीर से पसीना निकालना बंद हो जाता है है, जिससे त्वचा लाल हो जाती है। 


temperature in delhi ncr heatstroke risk factors and prevention tips in hindi

धूप-गर्मी से कैसे बचें?
– फोटो : Freepik.com


लू की दिक्कत से कैसे बचा जाए?

डॉक्टर कहते हैं, थोड़ी सी सावधानी आपको हीट स्ट्रोक और इसके कारण होने वाली दिक्कतों से बचाने में मददगार हो सकती है। 

 

  • शरीर को हाइड्रेट रखना सबसे जरूरी है। दिनभर में खूब पानी पिएं। पानी के साथ ओआरएस, नींबू पानी या नारियल पानी भी पिएं।
  • धूप से बचाव। दोपहर 12 बजे से 4 बजे के बीच बाहर न निकलें। 
  • हल्के और ढीले कॉटन वाले कपड़े पहनें, ताकि शरीर को ठंडा रहने में मदद मिले। 
  • इसके अलावा, कैफीन और चाय का सेवन कम करें, क्योंकि ये शरीर को डिहाइड्रेट करते हैं। 
  • अगर चक्कर, सिरदर्द या तेज बुखार जैसे लक्षण दिखें, तो तुरंत ठंडी जगह पर जाएं और डॉक्टर से संपर्क करें। 

————–

नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस, न्यूज एजेंसी पीटीआई इनपुट के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।


Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

तिब्बत बाढ़:चीन ने लापता भारतीयों की पहचान के लिए मांगे डीएनए नमूने, दूतावास ने बताया- कैसे देनी है जानकारी? – China Sought Dna Samples For Missing Indian Nationals Following Devastating Tibet Flood

सत्य निकेतन हादसा:pg लेने से पहले कैसे समझें कि बिल्डिंग मजबूत है या नहीं? इन 8 बातों का रखें खास ध्यान – Safety Tips For Pg And Rental Flats: 8 Structural Checks Before Moving In

बिग बॉस 20:सलमान खान के शो पर किसने कसा तंज? 20वें सीजन को ‘फ्लॉप’ बताकर साधा निशाना – Asim Riaz Calls Bigg Boss 20 Flop Season In A Now Deleted Social Media Post Remark Drew Online Backlash

Iphone 18 Pro Launch:ai के दम पर कितना स्मार्ट होगा नया Iphone, Siri से कैमरा तक क्या बदलेगा? – Iphone 18 Pro Ai Features: How Siri, Ai Camera, A20 Pro Could Transform Your Smartphone Experience

सीजेपी के बहाने जेन जी पर नजर:यूपी में पार्टियों ने बदली रणनीति; सपा ने बनाया नया प्लान, बसपा को हाईजैक का डर – Focus On Gen Z Parties In Up Shift Strategies To Engage Youth Sp Devises New Plan While Bsp Fears Hijack

सागर जहरीली शराब कांड:मेथेनॉल की मिलावट का खुलासा, तभी शरीर में फैला तेजी से जहर; गटकने से दम तोड़ते गए लोग – Mp Sagar Liquor Tragedy: Methanol Contamination Revealed, Poison Spread Rapidly Through Bodies

Leave a Comment