लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

सबसे अमीर बनते ही अदाणी का बड़ा ऐलान, अब इस क्षेत्र में खर्च करेंगे 100000 करोड़, चमकेगी किस्मत

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

  • अदाणी ग्रुप को गोरेगांव के मोतीलाल नगर के रीडेवलपमेंट की जिम्मेदारी मिली।
  • इस मेगा प्रोजेक्ट में 1 लाख करोड़ से अधिक का निवेश संभव।
  • 3,702 निवासियों को 1,600 वर्गफुट के मुफ्त फ्लैट मिलेंगे।
  • लगभग 7 साल में पुनर्वास का कार्य पूरा होने की उम्मीद।

Motilal Nagar Redevelopment Project: मुंबई में बड़े रीडेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स की कड़ी में अब एक और नाम जुड़ गया है. एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति गौतम अदाणी के अदाणी ग्रुप को गोरेगांव (पश्चिम) स्थित मोतीलाल नगर के पुनर्विकास की जिम्मेदारी मिली हैं. यह इलाका करीब 143 एकड़ में फैला हुआ है. 

महाराष्ट्र हाउसिंग एंड एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (MHADA) के मास्टर प्लान के अनुसार, इस मेगा प्रोजेक्ट पर 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का निवेश किया जा सकता है. इसे मुंबई के बड़े रीडेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स में से एक माना जा रहा है. जिससे कई परिवारों को नया आशियाना मिलने वाला हैं. 

इस मॉडल पर होगा काम

मोतीलाल नगर रीडेवलपमेंट प्रोजेक्ट के लिए अदाणी रियल्टी ने सफल बोली लगाई. जानकारी के अनुसार, यह काम कंस्ट्रक्शन एंड डेवलपमेंट एजेंसी मॉडल के तहत किया जाएगा. इस प्रोजेक्ट में पुनर्वास और फ्री-सेल दोनों तरह के हिस्से शामिल होने वाले हैं. उम्मीद की जा रही है कि, इस प्रोजेक्ट के तहत इलाके को बड़े स्तर पर विकसित किया जाएगा. 

पुनर्वास योजना की तैयारी

इस प्रोजेक्ट के तहत बड़ी संख्या में लोगों के पुनर्वास की योजना बनाई गई है. मास्टर प्लान के मुताबिक 3,702 योग्य निवासियों को 1,600 वर्गफुट के कार्पेट एरिया वाले मुफ्त फ्लैट दिए जाएंगे. वहीं 328 बिजनेस यूनिट्स को करीब 987 वर्गफुट की जगह दी जाएगी. 

इसके अलावा करीब 1,600 झुग्गी निवासियों को 300 वर्गफुट के घरों में बसाने की योजना है. इस पूरे प्रोजेक्ट के जरिए MHADA के पास भी बड़ी संख्या में हाउसिंग यूनिट्स का स्टॉक आएगा. जिससे भविष्य में आवास उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी. 

7 साल में पूरा होगा पुनर्वास

MHADA के सीईओ और वाइस-प्रेसिडेंट संजीव जायसवाल के मुताबिक, इस पूरे प्रोजेक्ट पर करीब 1 लाख करोड़ रुपये तक का निवेश हो सकता है. वहीं, पुनर्वास से जुड़ा काम अगले सात साल के भीतर पूरा होने की उम्मीद जताई गई है. इस प्रोजेक्ट से बड़ी संख्या में लोगों को राहत मिलने वाली हैं. 

गौतम अदाणी एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति

गौतम अदाणी ने मुकेश अंबानी को पीछे छोड़ते हुए एशिया के सबसे अमीर शख्स का खिताब हासिल किया हैं. ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के मुताबिक, अडानी की कुल संपत्ति करीब 92.6 अरब डॉलर आंकी गई हैं. जबकि अंबानी की संपत्ति 90.8 अरब डॉलर हैं. इस बढ़त के साथ अदाणी अब एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं.

यह भी पढ़ें:

जिस ईरान से किया युद्ध, उसको 20 बिलियन डॉलर देंगे ट्रंप? न्यूक्लियर ब्लैकमेलिंग के आगे झुका अमेरिका!

 

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment