लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

‘सब ठीक हो जाएगा…’, मां को यादकर भावुक हुए अमिताभ बच्चन, शेयर की दिल कचोट लेने वाली बात

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


सदी के महानायक कहे जाने वाले अमिताभ बच्चन 83 साल के हैं. वह आज भी फिल्मों और शोज में एक्टिव हैं. एक्टर अपने से परे सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रीय रहते हैं. वह अक्सर फैंस के साथ कोई ना कोई किस्सा या फिर कहानी शेयर करते रहते हैं, जिसके बाद खूब सुर्खियां बटोरते हैं. ऐसे में अब उन्होंने मां तेजी बच्चन को लेकर सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट साझा की है, जिसके बाद वह एक बार फिर से हेडलाइन्स में आ गए हैं.

बिग बी ने देर रात लिखी लंबी-चौड़ी पोस्ट

दरअसल, हिंदी सिनेमा के बिग बी ने अपना लेटेस्ट ब्लॉग शेयर किया है, जिसमें उन्होंने मां को याद किया और इमोशनल बात शेयर की है. एक्टर ने देर रात को मां तेजी बच्चन के लिए लंबी-चौड़ी भावुक पोस्ट साझा की. इसमें उन्होंने लिखा, ‘कभी-कभी किसी परेशानी में थोड़ा सा बदलाव करने से ही जीवन आसान हो जाता है. बदलाव को लागू करना और नियमित रूप से अपनाना जरूरी है. लेकिन उसके बाद कितनी राहत मिलती है और आप सोचते हैं, क्या वाकई उस समस्या पर इतना समय, ऊर्जा और तनाव खर्च करना सार्थक था जबकि इसका हल इतना सरल था? वो भी बेहतर के लिए.’

सब ठीक हो जाएगा...', मां को यादकर भावुक हुए अमिताभ बच्चन, शेयर की दिल कचोट लेने वाली बात

मां को यादकर भावुक हुए अमिताभ बच्चन 

इतना ही नहीं, अमिताभ बच्चन इस पोस्ट में घर की बनाई चीजों की तारीफ करते हैं और लिखते हैं, ‘घर पर बनाई गई जुगाड़ हमेशा सबसे कारगर साबित होती है.’ इसी पोस्ट में उन्होंने मां की बातों को याद किया और लिखा, ‘मां का वो गर्म स्पर्श, उनके शब्दों में छिपी दिलासा, उनकी सांसों से गर्म हुआ दुपट्टे का वो गोला, जो आंखों पर लगाया जाता था और तुरंत मिलने वाली राहत और उनके शब्द, ‘सब ठीक हो जाएगा बेटा’ और इससे मिलने वाला सुकून, अब हमारे साथ नहीं है, लेकिन जब भी उन पलों को याद करते हैं तो वह स्नेह, आत्मविश्वास और भरोसा फिर से जाग जाता है. ईश्वर की स्तुति होनी चाहिए, जो हमें संसार में लाए.’

मां के बेहद करीब थे अमिताभ बच्चन

अमिताभ बच्चन ने मां के लिए ये कोई पहली बार पोस्ट साझा नहीं की है. पहले भी वह कई बार माता-पिता को लेकर कोई ना कोई किस्सा शेयर करते रहे हैं और कई बार भावुक भी हुए हैं. गौरतलब है कि बिग बी अपनी मां तेजी बच्चन के बेहद करीब थे. उनकी मां का निधन साल 2007 में 93 साल की उम्र में हुआ था.

अमिताभ बच्चन का वर्कफ्रंट

बहरहाल, अगर अमिताभ बच्चन के वर्कफ्रंट की बात की जाए तो उन्हें 2024 में पर्दे पर ‘वेट्टैयान’ और ‘कल्कि 2898 एडी’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं. वहीं, एक्टर की आगामी रिलीज का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है. इसमें कल्कि 2898 एडी’ और ‘ब्रह्मास्त्र’ का सीक्वल शामिल है. इसके अलावा एक्टर ‘केबीसी 17’ में भी देखा गया था.



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment