
Summer Tips: गर्मियों के इन दिनों में अक्सर लड़कियां घर से बाहर निकलते समय अपने चेहरे को दुपट्टे या कपड़े से ढक लेती हैं. खासकर स्कूटी चलाते समय या ऑटो में बैठते वक्त भी वे अपने चेहरे को ढककर रखना पसंद करती हैं. धूप, धूल और टैनिंग से बचने के लिए आज के समय में यह लगभग हर लड़की की आदत बन चुकी है. अगर आप भी ऐसा करती हैं, तो आज का यह आर्टिकल आपके लिए बेहद काम का और आंखें खोलने वाला साबित हो सकता है. आज हम आपको बताएंगे कि किस तरह आपकी यह रोज की आदत धीरे-धीरे आपकी स्किन को नुकसान पहुंचा रही है. तो चलिए इन नुकसानों के बारे में विस्तार से जानते हैं, ताकि अगली बार जब आप घर से बाहर निकलें, तो आपको साफ तौर पर पता हो कि क्या करना है और क्या नहीं.
पिंपल्स और एक्ने की प्रॉब्लम
जब आप अपने चेहरे को एक कपड़े से ढक लेती हैं, तो धूल, पसीना और ऑयल उसी के अंदर फंसकर रह जाता है. ऐसा होने की वजह से आपके स्किन में मौजूद छोटे-छोटे पोर्स बंद हो जाते हैं और स्किन में बैक्टीरिया काफी तेजी से बढ़ने लग जाते हैं. अगर आपको गर्मियों के इन दिनों में बार-बार पिंपल्स निकल रहे हैं, तो यह एक बड़ी वजह हो सकती है. अगर आपकी स्किन ऑयली है, तो आपके लिए यह प्रॉब्लम और भी ज्यादा बढ़ सकती है. जब आप चेहरे को लंबे समय तक ढककर रखती हैं तो आपकी स्किन को साफ होने का मौका नहीं मिलता है.
ये भी पढ़ें: नहाने का तरीका बदलें और पाएं ग्लोइंग स्किन, ये 3 आसान ब्यूटी हैक्स आपकी स्किन को बना देंगे सॉफ्ट और फ्रेश
स्किन का डल और बेजान हो जाना
हमारी स्किन को भी फ्रेश हवा और नेचुरल ऑक्सीजन की काफी ज्यादा जरूरत होती है ताकि यह सही से सांस ले पाए. लेकिन, जब आप चेहरे को लंबे समय तक ढककर रखती हैं, तो आपकी स्किन ठीक से सांस नहीं ले पाती. अगर आप समय रहते अपनी इस आदत को सुधारते नहीं हैं, कुछ ही समय में इसका असर आपकी स्किन पर दिखना शुरू हो जाता है. आपके चेहरे की चमक कम हो जाती और साथ ही यह थका हुआ और बेजान भी दिखने लगता है.
बैक्टीरिया और स्किन इंफेक्शन का खतरा
अगर आप एक ही दुपट्टे का इस्तेमाल उसे बिना साफ किये कई दिनों तक करती रहती हैं, तो इस तरह के कपड़े में पसीना, गंदगी और बैक्टीरिया इकठ्ठा होने लग जाते हैं. इसके बाद जब यह कपड़ा चेहरे से सटता है, तो इसकी वजह से स्किन इन्फेक्शन, खुजली, एलर्जी और रैशेज जैसी प्रॉब्लम्स होने लग जाती हैं. अगर आपकी स्किन सेंसिटिव हैं, तो आपके लिए यह और भी ज्यादा नुकसानदेह साबित हो सकता है.
ये भी पढ़ें: पेट रहेगा हल्का और शरीर सुपर-कूल, ब्रेकफास्ट में खाएं ये 5 चीजें और रहें दिनभर एनर्जेटिक
स्किन टोन का अनइवेन हो जाना
जब आप अपने चेहरे को कपड़े से ढककर रखती हैं, तो आपका आधा चेहरा ढका हुआ होता है और कई जगहों से खुला हुआ. इस वजह से धूप का असर अलग-अलग जगहों पर अलग-अलग तरीके से पड़ता है. इस वजह से चेहरे पर कहीं पर ज्यादा टैनिंग हो जाती है और कहीं पर टैनिंग का असर कम पड़ता है. लंबे समय तक ऐसा होने से स्किन टोन अनइवेन हो जाती है और इसके साथ ही चेहरा भी पैची और अजीब दिखने लगता है.
ज्यादा पसीना और चिपचिपाहट का होना
गर्मियों के दिनों में वैसे भी हमें ज्यादा पसीना आता है. ऐसे में जब आप अपने चेहरे को ढक लेती हैं, तो यह प्रॉब्लम और भी ज्यादा बढ़ जाती है. इसकी वजह से कपड़े के अंदर गर्मी फंस जाती है जिस वजह से स्किन हर समय गीली और चिपचिपी बन जाती है. यह प्रॉब्लम आगे चलकर चेहरे पर दाने निकलने, जलन और रेडनेस की वजह बन सकती है.
ये भी पढ़ें: क्या आप सिर्फ 7 दिन बिना चीनी खाए रह सकते हैं? एक छोटा सा चैलेंज बदल सकता है आपकी ओवरऑल हेल्थ
The post क्या आप भी धूप से बचने के लिए दुपट्टे से ढकती हैं चेहरा? जानिए इसके 5 साइड इफेक्ट्स appeared first on Prabhat Khabar.
