लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

4 साल में पहली पत्नी से हुए अलग, फिर तलाकशुदा एक्ट्रेस से प्यार, बहुत फिल्मी है सिद्धार्थ की लव स्टोरी

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


साउथ से लेकर बॉलीवुड तक अपनी बेहतरीन एक्टिंग का परचम लहराने वाले एक्टर सिद्धार्थ आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं. उन्होंने अपने अब तक के करियर में कई शानदार फिल्मों में काम किया और इंडस्ट्री में अपनी अलग जगह बनाने में कामयाब रहे. फिल्मों के साथ-साथ सिद्धार्थ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी खूब चर्चा में रहे हैं. आइए उनके 47वें बर्थडे पर उनकी लव लाइफ के बारे में जानते हैं. 

सिद्धार्थ की लव स्टोरी काफी उतार-चढ़ाव भरी रही है. वो पहली पत्नी से शादी के चार साल बाद अलग हुए. बाद में उन्हें तलाकशुदा एक्ट्रेस से प्यार हुआ और फिर दोनों ने 400 साल पुराने मंदिर में शादी रचाई. 

मेघना नारायण थीं सिद्धार्थ की पहली पत्नी
सिद्धार्थ ने साल 2003 में अपनी पड़ोसन मेघना नारायण से शादी की. वो एक्टर के दिल्ली वाले घर के पड़ोस में रहती थीं. हालांकि, मेघना के साथ उनका रिश्ता ज्यादा लंबा चल नहीं पाया और 2007 में दोनों का तलाक हो गया.

4 साल में पहली पत्नी से हुए अलग, फिर तलाकशुदा एक्ट्रेस से प्यार, बहुत फिल्मी है Siddharth की लव स्टोरी

इन एक्ट्रेसेस के साथ जुड़ा सिद्धार्थ का नाम
मेघना से तलाक के बाद सिद्धार्थ का नाम कई एक्ट्रेसेस के साथ जुड़ा, जिनमें सैफ अली खान की बहन सोहा अली खान, कमल हासन की बेटी श्रुति हासन और सामंथा रुथ प्रभु का नाम शामिल है. हालांकि, सिद्धार्थ ने किसी हसीना के साथ अपना रिश्ता ऑफिशियल नहीं किया.

ये भी पढ़े:- जुबिन नौटियाल ने रचाई गुपचुप शादी, बचपन की दोस्त को सिंगर ने बनाया लाइफ पार्टनर!

‘महा समुद्रम’ की शूटिंग के दौरान नजदीक आए अदिति राव हैदरी और सिद्धार्थ
मेघना नारायण से अलग होने के बाद सिद्धार्थ की जिंदगी में फिर से प्यार की बहार आई और उनकी मुलाकात हुई एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी से. दोनों की फर्स्ट मीटिंग फिल्म ‘महा समुद्रम’ की शूटिंग के दौरान हुई. शूटिंग के दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने लगीं और ये कपल एक-दूजे से प्यार कर बैठा. इसके बाद सिद्धार्थ और अदिति एक-दूजे को डेट करने लगे. सिद्धार्थ और अदिति ने 16 सितंबर, 2024 को तेलंगाना के एक 400 साल पुराने मंदिर में शादी रचाई थी.

4 साल में पहली पत्नी से हुए अलग, फिर तलाकशुदा एक्ट्रेस से प्यार, बहुत फिल्मी है Siddharth की लव स्टोरी

ये भी पढ़े:- क्या चिराग पासवान संग Kangana Ranaut का है अफेयर? एक्ट्रेस ने रूमर्स पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ‘हमारा रोमांस होता तो बच्चे…

अदिति राव हैदरी की पहली शादी
बता दें कि अदिति राव हैदरी ने साल 2009 में सत्यदीप मिश्रा से शादी की थी, लेकिन 2013 में दोनों की तलाक हो गया.



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Meenakshi Recreates Nagin Song: ‘नागिन’ वाले सुनहरे दौर में लौटीं मीनाक्षी शेषाद्रि, रिक्रिएट किया ‘नाचे नागिन गली गली’ का आइकॉनिक गाना

गोविंदा से प्रीति जिंटा तक, सालों बाद इन सितारों की होगी बड़े पर्दे पर वापसी, इन फिल्मों से मचाएंगे गदर

कैसे शुरू हुई यामी गौतम और आदित्य धर की लव स्टोरी? एक्ट्रेस ने खुद सुनाई कहानी, कहा- ‘टीम को भी पता नहीं चला’

Randeep Hooda Post: बेटी न्योमिका की पहली ‘चावल रस्म’ पर रणदीप हुड्डा ने परिवार संग बिताए खास पल

पहली बार मसूरी पहुंचीं संगीता बिजलानी, बोलीं- ऐसा लगा जैसे बादलों के ऊपर उड़ रही हूं

प्रियंका चोपड़ा के बर्थडे पर पति निक जोनास का दिखा रोमांटिक अंदाज, शेयर किया खास वीडियो

Leave a Comment