लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

महिला आरक्षण बिल पर सियासत:संसद में शाह पर प्रियंका का तंज- चाणक्य जीवित होते तो आपकी चतुराई देख चकरा जाते – Priyanka Gandhi Target Amit Shah Chanakya Comment Lok Sabha Debate Hindi News

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

संसद के निचले सदन में गुरुवार को कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा और गृह मंत्री अमित शाह के बीच जुबानी जंग देखने को मिली। महिला आरक्षण कानून में संशोधन और परिसीमन आयोग के गठन से जुड़े तीन बिलों पर बहस में हिस्सा लेते हुए वायनाड से सांसद ने सीधे गृह मंत्री पर निशाना साधा।

‘आपकी राजनीतिक कुटिलता देखकर चाणक्य भी चकरा जाते’

प्रियंका गांधी ने कहा, ‘एक तरफ महिला आरक्षण की बड़ी-बड़ी बातें हो रही हैं, तो दूसरी तरफ ओबीसी वर्ग के अधिकार छीने जा रहे हैं। छोटे राज्यों के प्रभाव को कम कर आगामी चुनावों के लिए एक ऐसा ढांचा तैयार किया जा रहा है, जो लोकतंत्र के परखच्चे उड़ाने जैसा है।’

बहस के दौरान जब गृह मंत्री अमित शाह मुस्कुराए, तो प्रियंका ने तंज कसते हुए कहा, ‘गृह मंत्री हंस रहे हैं, यह पूरी योजना उन्हीं की बनाई हुई है। अगर आज चाणक्य जीवित होते, तो आपकी ‘राजनीतिक कुटिलता’ देखकर वह भी चकरा जाते। शाह मुस्कुरा रहे हैं क्योंकि वह जानते हैं कि मैं जो कह रही हूं, वह सच है।’

यह भी पढ़ें: Supreme Court: मुस्लिम महिलाओं के अधिकार पर सवाल, केंद्र से मांगा जवाब; समान नागरिक संहिता पर भी टिप्पणी

यह पूरी योजना विपक्ष को घेरने के लिए बनाई गई- प्रियंका गांधी

प्रियंका ने आरोप लगाया कि यह पूरी योजना विपक्ष को घेरने के लिए बनाई गई है। उन्होंने कहा कि चुनाव के समय संसद का सत्र बुलाना, सर्वदलीय बैठक न करना और बिल का ड्राफ्ट चर्चा से महज एक दिन पहले साझा करना, यह सब एक सोची-समझी रणनीति का हिस्सा है।

उन्होंने दावा किया कि मीडिया में ऐसा माहौल बनाया गया कि प्रधानमंत्री मोदी महिलाओं के लिए बहुत बड़ा कदम उठा रहे हैं, ताकि विपक्ष असमंजस में फंस जाए। उन्होंने कहा, ‘राजनीति में चतुर होना एक बात है, शायद हमें भी थोड़ा और चतुर होना चाहिए, लेकिन सत्ता में बने रहने की आकांक्षा को किनारे रखकर राष्ट्रहित में सही फैसला लेना बिल्कुल दूसरी बात है।’

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Ind Vs Zim:क्या वैभव-मयंक पर दांव लगाकर सही फैसला करेगा भारत? जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी अय्यर एंड कंपनी – Ind Vs Zim 1st T20 2026 Playing 11 Prediction Captain Vice-captain Player List News In Hindi

‘छात्रों के आंदोलन पर न सेंके सियासी रोटियां’:नड्डा का राहुल गांधी पर निशाना, कहा- हम संसद में चर्चा को तैयार – Union Minister Jp Nadda On Rahul Gandhi Sonam Wangchuk Opposition Cjp Protest Neet Paper Leak Updates

छात्रों के समर्थन में आए सलमान खान:बोले- पेपर लीक गंभीर मुद्दा, आंदोलन का राजनीतिकरण न हो – Salman Khan Support Neet Protest Says Paper Leak Is Very Serious

जयपुर खजाना कांड में नया खुलासा:मजदूर बोला- खजाना मिला था, हिस्सा नहीं मिला तो खोली पूरी कहानी – Jaipur Treasure Row: Labourer Alleges Contractor Hid Gold, Silver Found In Historic Haveli

जंतर-मंतर पर तनाव:देर रात पुलिस और प्रदर्शनकारियों में झड़प, Raf ने छोड़े आंसू गैस के गोले; Acp घायल, Video – Tension At Jantar Mantar Clash Between Police And Protesters Raf Fired Tear Gas Shells

Cjp Protest:प्रदर्शन के दो दिन के अंदर 10 Fir दर्ज, Raf जवान पर हमला, ड्रोन उड़ाने पर भी केस – Cjp Protest Today Raf Jawan Attacked And 10 Firs Registered

Leave a Comment