लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

50 दिन या 100 दिन?:ईरान से जंग जारी रखने को तैयार अमेरिका, वित्त मंत्री बेसेंट बोले- जो करना पड़ेगा, करेंगे – ‘50 Days Or 100,’ Us Treasury Secy Scott Bessent Says No Clarity On Oil Price Cooling

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने साफ कहा है कि तेल की कीमतें कब कम होंगी, इस पर अभी कोई निश्चित समय नहीं बताया जा सकता। उनके मुताबिक यह 50 दिन भी लग सकते हैं और 100 दिन भी – यानी हालात पूरी तरह अनिश्चित हैं। 

यह भी पढ़ें – US-Iran: दुश्मन नहीं, सिर्फ दोस्तों के लिए खुलेगा होर्मुज; ट्रंप की चेतावनी के बाद भी नहीं बदले ईरान के तेवर

दरअसल, पश्चिम एशिया में चल रहे तनाव और खासकर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के आसपास की स्थिति का सीधा असर दुनिया भर में तेल सप्लाई पर पड़ रहा है। यही वजह है कि तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव बना हुआ है।

‘ईरान के खिलाफ सैन्य अभियान जारी रखने के लिए पर्याप्त पैसा’

स्कॉट बेसेंट ने एक इंटरव्यू में कहा कि अमेरिका के पास अभी ईरान के खिलाफ चल रहे सैन्य अभियान को जारी रखने के लिए पर्याप्त पैसा है। लेकिन भविष्य में सेना की तैयारी मजबूत रखने के लिए सरकार कांग्रेस से अतिरिक्त फंड भी मांग रही है। उन्होंने यह भी बताया कि अमेरिकी राष्ट्रपति राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पहले कार्यकाल की तरह इस बार भी सेना को मजबूत बनाने पर जोर दे रहे हैं, ताकि आगे किसी भी स्थिति से निपटा जा सके।

‘जो भी जरूरी होगा, अमेरिका वो कदम उठाएगा’

सबसे अहम बात यह रही कि स्कॉट बेसेंट ने कहा कि अमेरिका अपने लक्ष्यों को हासिल करने के लिए ‘जो भी जरूरी होगा, वो कदम उठाएगा।’ इसमें ईरान की सैन्य ताकत को कमजोर करना, उसकी वायुसेना और नौसेना को नुकसान पहुंचाना, और उसे परमाणु हथियार हासिल करने से रोकना शामिल है। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि होर्मुज जलडमरूमध्य के पास ईरान की सुरक्षा व्यवस्था को लगातार निशाना बनाया जा रहा है। 

यह भी पढ़ें – West Asia Crisis: होर्मुज में माइनस्वीपर्स तैनात करेगा जापान, जंग के बीच कैसे हैं हालात; क्या है ईरान का रुख?

‘कड़े रुख से ही हालात पर पाया जा सकता है काबू’

अमेरिकी वित्त मंत्री बेसेंट का एक बयान काफी चर्चा में है, ‘कभी-कभी तनाव कम करने के लिए पहले उसे बढ़ाना पड़ता है।’ यानी अमेरिका मानता है कि पहले कड़ा रुख अपनाकर ही हालात को कंट्रोल किया जा सकता है।

अन्य वीडियो

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

बंगाल में फिर बनेगी सांप के जहर की दवा:150 करोड़ का प्लांट प्रस्तावित; 15 साल बाद क्यों पड़ी जरूरत? – Bengal Chemicals Anti Snake Venom Plant West Bengal Bcpl

उज्जैन:कड़ाबीन के धमाके, गार्ड ऑफ ऑनर और दो मुखारविंद…ऐसी होती है महाकाल राजा की राजसी सवारी – Mystery And Royal Splendor: Two Identical Idols Lead Mahakal’s Grand Procession

मिर्जापुर द मूवी बॉक्स ऑफिस:पहले रविवार को कितना चला ‘कालीन भैया’ और ‘बबुआ’ का जादू? जानिए तीसरे दिन की कमाई – Mirzapur The Movie Day 3 Box Office: Pankaj Tripathi Ravi Kishan Jitendra Divyendu Film 1st Sunday Collection

गणेश उत्सव से पहले महाराष्ट्र में डीजे पर घमासान:मंत्री बोले- स्वास्थ्य से समझौता नहीं, क्या है पूरा मामला? – Maharashtra Ganesh Festival Dj Ban Noise Pollution Controversy

उपराष्ट्रपति का चार दिवसीय पूर्वोत्तर दौरा:गुवाहाटी में युवाओं से की नशे से दूर रहने की अपील, और क्या कहा? – Cp-radhakrishnan-education-responsible-citizens-northeast-visit

पाकिस्तान की अपने ही खोल रहे पोल:इस पूर्व खिलाड़ी ने टीम पर साधा निशाना, बोले- बहुत बुरे दौर से गुजर रहे – Pakistan Vs England Former Pakistan Player Atiq-uz-zaman Disappoint With National Team Performance

Leave a Comment