
Self Confidence: क्या आपने कभी ऐसा महसूस किया है कि कई बार टैलेंट होने के बावजूद भी लोग सिर्फ इसलिए पीछे छूट जाते हैं क्योंकि उनमें आत्मविश्वास की कमी होती है? वहीं, कुछ ऐसे भी लोगों को आप जानते ही होंगे जिनमें बिलकुल ही सिंपल क्वालिटीज होती हैं लेकिन फिर भी वे खुद पर भरोसे के दम पर बड़ी से बड़ी सफलता हासिल कर लेते हैं. आपके अंदर अगर आत्मविश्वास है तो वह ऐसी ताकत है जो आपको डर, झिझक और असफलता के डर से बाहर निकालने का काम करती है. यह हमें दूसरों के सामने खुलकर अपनी बातों को रखना, सही फैसले लेना और जीवन में आने वाली हर चुनौती का बेहतर तरीके से सामना करना भी सिखा देता है. आपको शायद जानकर हैरानी हो लेकिन आत्मविशवास हर किसी के अंदर जन्म से ही नहीं होता है, कुछ लोग इसे छोटी-छोटी आदतों को अपनाकर बढ़ाते भी है. आज इस आर्टिकल में हम आपको इन्हीं आदतों के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं. तो चलिए जानते हैं.
खुद से पॉजिटिव बातें ही कहें
आपको शायद जानकर हैरानी हो लेकिन अपने अपने बारे में जैसा भी सोचते हैं, ठीक वैसा ही अंदर ही अंदर महसूस भी करते हैं. अगर आप खुद को हर समय कमजोर, असफल या फिर दूसरों से कम समझेंगे, तो आपके अंदर आत्मविश्वास धीरे-धीरे खत्म होता चला जाएगा. इसलिए यह और भी ज्यादा जरूरी हो जाता है कि आप खुद के लिए हमेशा पॉजिटिव चीजें ही सोचें और पॉजिटिव बातें ही कहें। हर सुबह उठते साथ ही खुद से कहें कि, “हां मैं काबिल हूं, मेहनती हूं और अपने सारे लक्ष्यों को हासिल भी कर सकता हूं.” आपकी यह आदत आपके अंदर आत्मविश्वास को बढ़ाने का काम करती है.
यह भी पढ़ें: कमाई बढ़ाने से पहले बदलें अपनी ये 4 आदतें, जान लें वरना हाथ में कभी नहीं टिकेगा पैसा
छोटे टार्गेट्स सेट करें और उन्हें पूरा करें
कुछ लोग यह गलती कर देते हैं कि वे पहले ही बड़े टार्गेट्स सेट कर लेते हैं और जब वे उसे हासिल नहीं कर पाते, तो उनके अंदर का आत्मविश्वास टूटकर रह जाता है. आपके लिए बेहतर होगा कि आप छोटे-छोटे टार्गेट्स सेट करें और उन्हें हासिल करने की कोशिश करें. छोटे टार्गेट्स जैसे कि समय पर सोकर उठना, 30 मिनट पढ़ाई करना या फिर कोई नया स्किल सीखना. जब आप छोटे-छोटे टार्गेट्स को पूरा करने लगते हैं तो आपके अंदर सफलता का एहसास जागता है और आपका खुद के प्रति भरोसा भी बढ़ जाता है.
अपनी तुलना दूसरों से न करें
आपको यह बात समझ में आनी चाहिए कि हर इंसान अपने आप में बिलकुल ही अलग है. ऐसे में आपको कभी भी दूसरे की सफलता को देखकर खुद को उससे कम या कमजोर समझने की गलती नहीं करनी चाहिए. जब आप अपनी तुलना दूसरे से करते हैं तो आपका आत्मविश्वास कम होता है और मन में निराशा वाली भावना जाग जाती है. बेहतर होगा कि आप अपने कामों पर ज्यादा ध्यान दें और देखें कि आप पहले से कितने बेहतर बन गए हैं. अगर आप अपनी तरक्की पर ध्यान देना शुरू कर देंगे, तो आपका दिमाग मजबूत होगा और आत्मविश्वास भी बढ़ेगा.
यह भी पढ़ें: क्या आपका सीधा स्वभाव ही आपकी सबसे बड़ी कमजोरी बन रहा है? जानें चाणक्य का क्या कहना है
नई चीजें सीखने की आदत डालें
जब आप नयी चीजें सीखना शुरू कर देते हैं तो आपके अंदर सिर्फ नॉलेज नहीं बल्कि आपका एक्सपीरियंस भी बढ़ जाता है. कोई नयी भाषा सीखें, नयी स्किल्स सीखें या फिर दूसरों के सामने अपनी बातों को रखने का तरीका ही सुधारने की कोशिश करें. ये सभी चीजें अंदर के आत्मविश्वास को बढ़ाने में काफी मदद करती हैं. जब आप नयी चीजें सीखने लगेंगे, तो अंदर से खुद को ज्यादा मजबूत भी महसूस करने लगेंगे.
बॉडी लैंग्वेज सुधारना भी जरूरी
आपके अंदर मौजूद सेल्फ कॉन्फिडेंस या फिर आपका आत्मविश्वास सर्फ आपकी थिंकिंग में नहीं दिखता है, इसे आपकी बॉडी लैंग्वेज में भी देखा जा सकता है. अगर आप हमेशा झुककर चलते हैं, आंखें हमेशा नीचे करके रखते हैं या फिर धीरे-धीरे बोलते हैं, तो यह बताता है कि आपके अंदर आत्मविश्वास की कमी है. हमेशा सीधा खड़ा रहें और आंखों में आंखें डालकर बात करना शुरू करें. इसके अलावा जब भी आप कुछ कह रहे हों, तो साफ और थोड़ी सी ऊंची आवाज में उसे कहें. एक सही बॉडी लैंग्वेज सिर्फ दूसरों पर अच्छे प्रभाव नहीं डालती, यह आपको खुद में भी अंदर से स्ट्रॉन्ग महसूस करने में मदद करती है.
यह भी पढ़ें: क्यों लोग आपको वैल्यू देना बंद कर देते हैं? जानें 5 सबसे बड़े कारण
The post टैलेंट है लेकिन खुद पर भरोसा बिल्कुल भी नहीं? आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए जरूर अपनाएं ये 5 आसान आदतें appeared first on Prabhat Khabar.

